वर्तमान समय में हाइपरटेंशन एक आम समस्या बन चुकी है, जिसके कारण हर साल लाखों लोग हार्ट और किडनी की गंभीर समस्याओं से पीड़ित हो जाते हैं। हाई ब्लड प्रेशर यानी हाइपरटेंशन को साइलेंट किलर भी कहा जाता है। ऐसा इसलिए, क्योंकि कि यह धीरे-धीरे व्यक्ति के शरीर को अंदर से खोखला करता है। हाइपरटेंशन के लिए लोगों को जागरूक करने के लिए हर साल दुनियाभर में वर्ल्ड हाइपरटेंशन डे 17 मई यानी आज सेलिब्रेट किया जाता है। वर्ल्ड हाइपरटेंशन डे की इस साल की थीम 'Measure Your Blood Pressure Accurately, Control It, and Live Longer' है। हाइपरटेंशन की समस्या स्ट्रेसफुल और अनहेल्दी लाइफस्टाइल के कारण सबसे ज्यादा होती है। इसके अलावा यह एक जनेरेशन से अगली जनेरेशन में भी हो सकती है, यानी अगर आपके परिवार में किसी को हाइपरटेंशन की समस्या है तो आने वाली पीढ़ी में भी ये गंभीर समस्या हो सकती है। हाइपरटेंशन को हेल्दी लाइफस्टाइल और खानपान की आदतों में सुधार कर के कंट्रोल किया जा सकता है। इस लेख में रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल के आयुर्वेदिक डॉक्टर श्रेय शर्मा (Ayurvedic doctor Shrey Sharma from Ramhans Charitable Hospital) हाइपरटेंशन के लिए आयुर्वेदिक घरेलू उपाय बता रहे हैं।
उच्च रक्तचाप के लिए आयुर्वेदिक घरेलू उपचार - Ayurvedic Home Remedies For Hypertension In Hindi
1. अर्जुन की छाल - Arjuna Bark
डॉक्टर ने बताया कि हाइपरटेंशन को कंट्रोल करने और हार्ट को हेल्दी रखने के लिए आप फ्लेवोनोइड्स और पोषक तत्वों से भरपूर अर्जुन की छाल का सेवन कर सकते हैं। इससे मांसपेशियों को ताकत मिलती है और हार्ट हेल्थ बेहतर होती है। हाइपरटेंशन कंट्रोल करने के लिए 1 इंच अर्जुन की छाल को एक कप पानी में डालकर 5-10 मिनट तक उबालें। अब उबाले हुए पानी को ठंडा होने दें और फिर इसे छानकर पिएं। इसके अलावा आप गाय के दूध में भी इसे उबालकर पी सकते हैं। इसे रोजाना पीने से हाइपरटेंशन की समस्या कम हो सकती है, साथ ही कमजोरी भी दूर होती है और शरीर एनर्जेटिक रहता है।
इसे भी पढ़ें: World Hypertension Day 2024: हाइपरटेंशन का सेहत पर पड़ता है हानिकारक प्रभाव, डॉक्टर से जानें
2. लहसुन - Garlic
लहसुन का इस्तेमाल लगभर हर घर में होता है, जो कि हाई ब्लड प्रेशर की समस्या को कंट्रोल करने में सहायक हो सकता है। लहसुन का सेवन हाइपरटेंशन को कंट्रोल कर सकता है और हार्ट हेल्थ को बेहतर बना सकता है। लहसुन को कच्चा या पका हुआ खाने में शामिल किया जा सकता है। आप लहसुन को गुनगुने पानी के साथ मिलाकर भी ले सकते हैं। ध्यान रखें कि लहसुन का सेवन डॉक्टर की सलाह पर उचित मात्रा में ही करें। ज्यादा लहसुन का इस्तेमाल आपके लिए नुकसानदायक भी हो सकता है।
3. तुलसी - Tulsi
औषधीय गुणों से भरपूर तुलसी का इस्तेमाल आयुर्वेद में कई समस्याओं के इलाज के लिए किया जाता है। हाई ब्लड प्रेशर में भी तुलसी का उपयोग लाभकारी (home remedies for high bp) होता है। तुलसी में एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो रक्तचाप यानी हाइपरटेंशन को नियंत्रित कर सकते हैं। 3-4 तुलसी की पत्तियों को 1 गिलास पानी में उबालकर पीने से फायदा होता है। इसके अलावा आप तुलसी की पत्तियों का पेस्ट भी पानी में मिलाकर पी सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: World Hypertension Day 2024: 17 मई को ही क्यों मनाया जाता है विश्व हाइपरटेंशन दिवस? जानें इसका इतिहास और थीम
4. दालचीनी - Cinnamon
दालचीनी में मौजूद मिनरल्स, एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण हाइपरटेंशन को कंट्रोल करने में सहायक हो सकते हैं। हार्ट को हेल्दी रखने और हाइपरटेंशन की समस्या को दूर करने के लिए आप डॉक्टर या आयुर्वेदाचार्य की सलाह पर रोजाना उचित मात्रा में दालचीनी के पानी का सेवन कर सकते हैं। 1 इंच दालचीनी के टुकड़े को रातभर के लिए 1 गिलास पानी में भिगोकर अगली सुबह आप पी सकते हैं। इसके अलावा आप पानी में दालचीनी को उबालकर भी इसे तैयार कर सकते हैं। दालचीनी का पानी पाचन संबंधी समस्याओं को दूर करने में भी मदद कर सकता है।
5. इलायची - Cardamom
इलायची एक ऐसा मसाला है, जो लगभग हर भारतीय किचन में मौजूद होता है। हरी इलायची का इस्तेमाल खाने में कई तरीकों से किया जाता है। पोटैशियम, मैग्नीशियम के साथ एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर इलायची शरीर में हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में सहायक हो सकती है और दिमाग भी को शांत करती है। हाइपरटेंशन कंट्रोल करने के लिए आप इलायची का सेवन चबाकर कर सकते हैं। इसके अलावा रात में सोने से पहले गाय के दूध में भी इलायची पाउडर डालकर पी सकते हैं। इससे न सिर्फ हाइपरटेंशन की समस्या कंट्रोल होने में मदद मिल सकती है बल्कि पाचन से जुड़ी अन्य समस्याएं भी दूर हो सकती हैं।
हाइपरटेंशन एक गंभीर समस्या है, अगर आपको लंबे समय से हाइपरटेंशन की शिकायत है तो बिना देरी किए डॉक्टर से संपर्क करें और उचित इलाज फॉलो करें।
All Images Credit- Freepik