Doctor Verified

हाई यूरिक एसिड में इस तरह से करें लहसुन का सेवन, मिलेंगे अनोखे फायदे

Garlic To Control Uric Acid: लहसुन में एलीसीन नामक तत्व होता है, जो शरीर में बढ़े यूरिक एसिड के स्तर को कंट्रोल करने में मदद करता है।
  • SHARE
  • FOLLOW
हाई यूरिक एसिड में इस तरह से करें लहसुन का सेवन, मिलेंगे अनोखे फायदे


Garlic To Control Uric Acid: खानपान में गड़बड़ी और खराब जीवनशैली के कारण शरीर गंभीर समस्याओं का शिकार हो सकता है। शरीर को बीमारियों और समस्याओं से बचाने के लिए डाइट और लाइफस्टाइल का विशेष ध्यान रखना चाहिए। शरीर में यूरिक एसिड भी खानपान में गड़बड़ी के कारण ही बढ़ता है। इसे कंट्रोल करने के लिए डाइट में सुधार करने की सलाह दी जाती है। प्रोटीन की अधिक मात्रा वाले फूड्स का सेवन और निष्क्रिय जीवनशैली यूरिक एसिड बढ़ने का मुख्य कारण होती है। शरीर में यूरिक एसिड की मात्रा बढ़ने पर जोड़ों में दर्द, हड्डियों में सूजन जैसी समस्याओं का खतरा रहता है। यूरिक एसिड को कंट्रोल करने के लिए लहसुन का सेव न बहुत फायदेमंद माना जाता है। आइए इस लेख में विस्तार से समझते हैं, हाई यूरिक एसिड में लहसुन खाने के फायदे और सही तरीका।

हाई यूरिक एसिड में लहसुन खाने के फायदे- Garlic Benefits in High Uric Acid in Hindi

लहसुन का सेवन सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। खाना बनाने में इसका इस्तेमाल मसाले के रूप में किया जाता है। इसमें मौजूद पोषक तत्व शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। लहसुन में एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी-बैक्टीरियाल और एंटी-फंगल गुण पाए जाते हैं। इसका सेवन करने से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के खतरे को कम करने में भी मदद मिलती है। आरोग्यं हेल्थ सेंटर के क्लीनिकल डाइटिशियन डॉ वीडी त्रिपाठी कहते हैं, "लहसुन में एलीसीन नामक तत्व होता है। इसका सेवन करने से यूरिक एसिड को कंट्रोल करने और गठिया के दर्द को दूर करने में भी मदद मिलती है।"

Garlic Benefits in High Uric Acid in Hindi

इसे भी पढ़ें: शरीर में यूरिक एसिड बढ़ने पर करें नींबू और अजवाइन का सेवन, मिलेंगे जबरदस्त फायदे

हाई यूरिक एसिड में लहसुन खाने के मुख्य फायदे इस तरह से हैं-

1. एंटी-इंफ्लेमेटरी प्रॉपर्टीज: लहसुन में मौजूद एलीसिन कार्टनाइस (allicin) एक शक्तिशाली सूजनरोधी है। जिसका सेवन सूजन कम करने से लेकर यूरिक एसिड के लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता है।

2. एंटी-ऑक्सीडेंट: लहसुन में कई तरह के एंटी-ऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं। ये शरीर में मौजूद विषाक्त पदार्थों और हानिकारक ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करने में मदद करते हैं।

3. गठिया के खतरे को कम करे: लहसुन में मौजूद एलीसिन कार्टनाइस यूरिक एसिड को कंट्रोल करने के साथ अर्थराइटिस और गठिया के खतरे को कम करने में मदद करते हैं।

4. प्राकृतिक एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण: लहसुन के एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण संक्रमण को कम करने में मदद करते हैं और शरीर को हेल्दी रखते हैं।

हाई यूरिक एसिड में कैसे करें लहसुन का सेवन?

रोजाना सुबह गुनगुने पानी के साथ लहसुन की दो कलियों का सेवन करने से हाई यूरिक एसिड कम करने में मदद मिलती है। इसके अलावा लहसुन को आप कई तरह से अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। मार्केट में आज कल तो लहसुन के कई ऐसे प्रोडक्ट्स भी मिलते हैं, जो हाई कोलेस्ट्रॉल और हाई यूरिक एसिड कंट्रोल करने में मदद करते हैं।

इसे भी पढ़ें: यूरिक एसिड बढ़ने पर आप हो सकते हैं इन 5 गंभीर बीमारियों के शिकार, जानें बचाव

लेकिन ध्यान रहे, लहसुन का संतुलित मात्रा में ही सेवन सेहत के लिए फायदेमंद होता है। इसका बहुत ज्यादा सेवन करने से शरीर को कई गंभीर नुकसान भी पहुंच सकते हैं। इसलिए किसी भी समस्या या बीमारी में लहसुन का सेवन करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए।

(Image Courtesy: freepik.com)

Read Next

नेफ्रोटिक सिंड्रोम से पीड़ित बच्चों के लिए जरूरी हैं ये 5 डाइट टिप्स, कंट्रोल रहेंगे लक्षण

Disclaimer