Mulethi Benefits in High Uric Acid: खानपान में गड़बड़ी और खराब जीवनशैली के कारण शरीर में यूरिक एसिड का लेवल बढ़ने का खतरा रहता है। हाई यूरिक एसिड के कारण जोड़ों में दर्द, गठिया, अर्थराइटिस समेत हड्डियों से जुड़ी गंभीर परेशानियों का खतरा रहता है। शरीर में बढ़े यूरिक एसिड को समय रहते कंट्रोल न करने की वजह से कई गंभीर समस्याओं का खतरा भी बढ़ जाता है। यूरिक एसिड शरीर में खाद्य पदार्थों के अवशोषण के बाद निकालने वाला केमिकल है, जिसकी वजह से कई गंभीर बीमारी और आंतरिक अंगों को खतरा रहता है। शरीर में बढ़े यूरिक एसिड के लेवल को कंट्रोल करने के लिए मुलेठी का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं हाई यूरिक एसिड में मुलेठी के फायदे और सेवन का सही तरीका।
यूरिक एसिड कम करने के लिए मुलेठी के फायदे- Mulethi Benefits in High Uric Acid in Hindi
यूरिक एसिड शरीर में मौजूद कार्बनिक पदार्थ है जो किडनी द्वारा फिल्टर कर शरीर से बाहर निकल जाता है। कई बार शरीर की कुछ स्थितियों के कारण शरीर में यूरिक एसिड की मात्रा बढ़ जाती है। प्यूरीन नामक प्रोटीन वाले खाद्य पदार्थों का ज्यादा सेवन करने से इसकी मात्रा बढ़ती है। आरोग्यं हेल्थ सेंटर के क्लीनिकल डाइटिशियन डॉ वीडी त्रिपाठी कहते हैं, "मुलेठी का सेवन करने से शरीर में मौजूद विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद मिलती है। मुलेठी में ग्लाइसिराइजिन समेत कई ऐसे कंपाउंड पाए जाते हैं, जो बढ़े हुए यूरिक एसिड को कम करने में मदद करते हैं। इसका नियमित रूप से सेवन किडनी और लिवर जैसे आंतरिक अंगों को भी फायदा पहुंचाता है।"
इसे भी पढ़ें: यूरिक एसिड क्या है? जानें शरीर में Uric Acid बढ़ने के लक्षण, कारण और इलाज
हाई यूरिक एसिड में कैसे करें मुलेठी का सेवन?
हाई यूरिक एसिड से छुटकारा पाने के लिए रोजाना सुबह के समय मुलेठी पाउडर का सेवन करना चाहिए। इसका सेवन आप कई तरीकों से कर सकते हैं। आप मुलेठी पाउडर को गुनगुने पानी में डालकर भी पी सकते हैं। इसके अलावा रोजाना सुबह खाली पेट मुलेठी की चाय का सेवन करने से भी हाई यूरिक एसिड कम करने में मदद मिलती है।
हमारे शरीर में यूरिक एसिड की कमी होने पर या इसके बढ़ने पर दिखने वाले लक्षण हर व्यक्ति में अलग-अलग हो सकते हैं। जब शरीर में लंबे समय तक यूरिक एसिड का लेवल बढ़ा रहता है तो इसे कई गंभीर समस्याएं होने लगती हैं। इसकी वजह से शरीर में कई समस्याएं जैसे जोड़ों में दर्द, गठिया आदि की समस्या हो सकती है।
इसे भी पढ़ें: शरीर में बढ़े यूरिक एसिड को कंट्रोल करने के लिए करें बेर का सेवन, मिलेंगे अनोखे फायदे
शरीर में यूरिक एसिड की मात्रा बढ़ने पर आपको खानपान और जीवनशैली में सुधार जरूर करना चाहिए। शरीर में यूरिक एसिड की मात्रा बढ़ने पर प्यूरीन से भरपूर खाद्य पदार्थों का सेवन नहीं करना चाहिए। ऐसे फूड्स जिनमें प्यूरीन की मात्रा अधिक होती है उसका सेवन बहुत कम मात्रा में करना चाहिए।
(Image Courtesy: freepik.com)