World Hypertension Day 2024: 17 मई को ही क्यों मनाया जाता है विश्व हाइपरटेंशन दिवस? जानें इसका इतिहास और थीम

हर साल 17 मई को विश्व हाइपरटेंशन दिवस मनाया जाता है। इस दिवस को मनाने के पीछे का मकसद लोगों में हाइपरटेंशन के प्रति जागरुकता फैलाना होता है।
  • SHARE
  • FOLLOW
World Hypertension Day 2024: 17 मई को ही क्यों मनाया जाता है विश्व हाइपरटेंशन दिवस? जानें इसका इतिहास और थीम


हाइपरटेंशन या हाई ब्लड प्रेशर देखने में भले ही आम लगे, लेकिन वास्तव में यह एक गंभीर समस्या है, जिसे नजरअंदाज करना सेहत से जुड़ी कई गंभीर समस्याओं का कारण भी बन सकती है। हाइपरटेंशन कई बार हार्ट अटैक और स्ट्रोक का भी कारण बन सकता है। हर साल आज यानि 17 मई के दिन विश्व हाइपरटेंशन दिवस मनाया जाता है। इस दिवस को मनाने के पीछे का मकसद लोगों में हाइपरटेंशन के प्रति जागरुकता फैलाना होता है। इस दिवस पर जगह-जगह कैंप लगाकर लोगों को जागरुक किया जाता है। आइये जानते हैं विश्व हाइपरटेंशन दिवस के बारे में सबकुछ। 

विश्व हाइपरटेंशन दिवस का इतिहास 

हर साल 17 मई को विश्वभर में विश्व हाइपरटेंशन दिवस मनाया जाता है। इस दिवस की शुरुआत वर्ल्ड हाइपरटेंशन लीग (WHL) द्वारा 14 मई 2005 को की गई थी। आगे चलकर इस दिवस को 17 मई को मनाया जाने लगा। हर साल हाइपरटेंशन के बढ़ते मामलों को देखकर यह दिवस मनाया जाने लगा, जिससे लोगों में हाई बीपी की रोकथाम होने के साथ ही इसे बढ़ने से भी रोका जा सके। खराब लाइफस्टाइल और अनियंत्रित जीवनशैली के चलते यह समस्या लोगों में बढ़ती जा रही है। आंकड़ों की मानें तो हाई ब्लड प्रेशर के चलते हर साल दुनियाभर में 7.5 मिलियन लोगों की मौत होती है। 

विश्व हाइपरटेंशन दिवस मनाने का उद्देश्य 

विश्व हाइपरटेंशन दिवस मनाने के पीछे का उद्देश्य या फिर मकसद लोगों को हाइपरटेंशन से मुक्त करना है। इस दिन दुनियाभर में अलग-अलग जगहों पर सेमिनार और इवेंट्स आयोजित करके लोगों को हाइपरटेंशन से जीतने का हौंसला दिया जाता है। इस दिवस को मनाकर लोगों का हौंसला उफजाई किया जाता है। इस दिन लोगों को हाइपरटेंशन के कारण, लक्षण और इससे बचने के तरीकों के बारे में बताया जाता है। जिससे लोग अपना लाइफस्टाइल ठीक करके इस बीमारी से बचे रहें। 

इसे भी पढ़ें - क्या रोज एक्सरसाइज करने से ब्लड प्रेशर कम होता है? जानें एक्सपर्ट की राय

विश्व हाइपरटेंशन दिवस की थीम 

विश्व हाइपरटेंशन दिवस की इस साल की थीम Measure Your Blood Pressure Accurately, Control It, and Live Longer है। इस थीम से यह समझ आता है कि ब्लड प्रेशर को सटीकता के साथ कंट्रोल किया जाना चाहिए। इसे कंट्रोल करके आप लंबे समय तक सामान्य रूप से अपना जीवन यापन कर सकते हैं। हाई बीपी के लक्षण दिखने पर इसे नजरअंदाज नहीं करें।

Read Next

Covaxin Side Effects: कोविशील्ड के बाद अब कोवैक्सीन लगवाने वालों में दिख रहे हैं साइड इफेक्ट्स

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version