Expert

आयरन की कमी को दूर करने के लिए अपनाएं ये आयुर्वेदिक उपाय, मिलेगा आराम

आयरन की कमी के कारण लोगों को थकान, कमजोरी, इम्यून सिस्टम कमजोर होने की समस्या हो सकती है। ऐसे में आप डाइट में बदलाव कर आयरन की कमी को पूरा कर सकते हैं
  • SHARE
  • FOLLOW
आयरन की कमी को दूर करने के लिए अपनाएं ये आयुर्वेदिक उपाय, मिलेगा आराम


बदलते खानपान के चलते लोगों को पर्याप्त पोषण नहीं मिल पाता है। साथ ही, उन्हें कई तरह की समस्याओं का भी सामना करना पड़ सकता है। आहार में आयरन की कमी से आज दुनिया भर के लाखों लोग प्रभावित हैं। आयरन की कमी के कारण लोगों को थकान, कमजोरी, इम्यून सिस्टम कमजोर होने की समस्या हो सकती है। वैसे, तो बाजार में आप अन्य सप्लीमेंट्स की तरह आयरन की सप्लीमेंट्स भी मौजूद हैं। लेकिन, जब आप इस कमी को आहार से पूरा कर सकते हैं तो ऐसे में सप्लीमेंट्स को चुनना गलत होगा। कई बार समस्याओं को नेचुरली उपायों से ठीक करना ज्यादा फायदेमंद होता है। इस लेख में हम आपको बताएंगे कि आप आयुर्वेदिक उपायों से किस तरह से आयरन की कमी को दूर कर सकते हैं। आयुर्वेद की डॉक्टर चेताली राठौर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट में आयरन की कमी को दूर करने का एक आसान उपाय शेयर किया है। इस उपाय से आप घर पर ही आयरन की कमी को पूरा कर सकते हैं। 

आयरन की कमी को दूर करने कुछ आयुर्वेदिक उपाय - Ayurvedic Tips To Improve Iron Level In Hindi 

आयरन युक्त खाद्य पदार्थों को अपनाएं

आयुर्वेद के अनुसार आप आयरन से भरपूर संपूर्ण खाद्य पदार्थों के सेवन कर सकते हैं। अपने आहार में आयरन से भरपूर खाद्य पदार्थ जैसे पालक, केल, दाल, बीन्स और सूखे मेवे जैसे अंजीर और खुबानी शामिल कर सकते हैं। ये खाद्य पदार्थ न केवल आयरन प्रदान करते हैं बल्कि, उचित पाचन और आवश्यक पोषक तत्व प्रदान करते हैं। 

मसालों के साथ पाचन को बेहतर बनाएं

आयरन सहित पोषक तत्वों के अवशोषण के लिए आयुर्वेद में पाचन अग्नि (अग्नि) को बढ़ाना महत्वपूर्ण है। इसके लिए आप अपने भोजन में अदरक, जीरा और धनिया हर्ब्स व मसालों को शामिल कर सकते हैं। ये सभी आपकी पाचन अग्नि को बढ़ाने में सहायक होते हैं। इससे भोजन से आयरन के अवशोषण को बढ़ावा मिलता है।

tips to improve iron level

लोहे के बर्तनों में खाना पकाएं

आयुर्वेद के अनुसार आयरन की कमी को दूर करने के लिए आप भोजन को लोहे के बर्तन में बनाएं। लोहे के बर्तनों में खाना पकाने से स्वाभाविक रूप से आपके भोजन में आयरन की मात्रा बढ़ सकती है। यह सरल अभ्यास समय के साथ आयरन के स्तर को धीरे-धीरे बढ़ा सकता है।

त्रिफला का करें सेवन

त्रिफला, में तीन फल होते हैं: अमलाकी (आंवला), बिभीतकी और हरीतकी। त्रिफला अपने शरीर की गंदगी को बाहर करता है और पाचन में सहायता करने में मदद करता है। त्रिफला के नियमित सेवन से पाचन में सुधार होता है। साथ ही, पोषक तत्वों की पूर्ति होती है। 

आवलां और शहद

डॉक्टर के अनुसार आयरन की कमी को दूर करने के लिए आप एक चम्मच आवलां और चम्मच शहद को आपस में मिलाकर सेवन करें। इससे विटामिन सी और आयरन की कमी दूर होती है।  

मेथी के बीज का पानी

मेथी के दानों को रात भर पानी में भिगो दें। इन्हें चावल के साथ पकाकर सेवन करें। यह शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं के उत्पादन को बढ़ावा देगा। इसके अलावा, आप इस पानी का उपयोग अपना भोजन बनाने या छानकर पीने के लिए भी कर सकते हैं।

कद्दू, तिल और सूरजमुखी के बीज का मिश्रण

यह तीनों बीज आयरन से भरपूर होते हैं और शरीर में हीमोग्लोबिन की मात्रा में सुधार कर सकते हैं। नाश्ते के रूप में कद्दू के बीज को आहार में शामिल करने से लाल रक्त कोशिकाओं बनती है। सभी बीजों को बराबर मात्रा में मिला लें और रोजाना सुबह इस मिश्रण का सेवन करें। 

इसे भी पढ़ें : फैटी लिवर की समस्या होने पर करें चुकंदर का सेवन, मिलेंगे कई फायदे

यदि किसी व्यक्ति को गठिया की समस्या है तो वह आवले का सेवन न करें। ठीक इसी तरह यदि किसी व्यक्ति का ब्लड शुगर का लेवल कम है, तो वह मेथी के दाने का उपयोग न करें। इससे अन्य साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं। 

Read Next

बच्चों को किस उम्र में टोफू देना चाहिए? जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट

Disclaimer