Expert

बच्चों को किस उम्र में टोफू देना चाहिए? जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट

बच्चों की डाइट में हर तरह की चीजों को शामिल करना बेहद आवश्यक होता हैं। आगे जानते हैं बच्चों को किस उम्र में टोफू देना चाहिए?   
  • SHARE
  • FOLLOW
 बच्चों को किस उम्र में टोफू देना चाहिए? जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट


When To Introduce Tofu to Babies: हर अभिभावक अपने बच्चे को पौष्टिक चीजों का सेवन कराना चाहता है। छोटे बच्चे छह माह तक मां के दूध से ही अपनी अधिकतर जरूरतों को पूरा करते हैं। लेकिन, छह माह के बाद उनको धीरे-धीरे ठोस आहार दिया जाता है। खाने की शुरुआत में बच्चों को मैश किए हुए फल दिए जाते हैं। इसके बाद उन्हें अन्य चीजे दी जाती है। बच्चे को नया आहार देने से पहले आप उसे टेस्ट कराएं। ऐसे में बच्चा हर चीज के स्वाद को पहचानना शुरु करता है। बच्चों की प्रोटीन की जरूरत को पूरा करने के लिए आप उनको टोफू दे सकते हैं। लेकिन, इससे पहले अभिभावकों के मन में सवाल रहता है कि टोफू किस उम्र में बच्चे को दिया जा सकता है? इस लेख में दिल्ली के एसेंट्रिक डाइट्स क्लीनिक की डाइटिशियन शिवाली गुप्ता (Shivali Gupta, Dietitian, Eccentric Diets Clinic) से जानते हैं कि बच्चों को टोफू कब दिया जाना चाहिए। साथ ही, टोफू के फायदे (Tofu Benefits for Benefits) और इसे देते समय बरतें जानी वाली सावधानी को भी आगे विस्तार से बताया गया है।  

बच्चों को टोफू किस सही उम्र में देना चाहिए? - When To Introduce Tofu to Babies In Hindi 

अमेरिकन एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स के अनुसार छह महीने की उम्र से अधिक बच्चों आहार देने की सलाह दी जाती है। जब बच्चे भोजन के प्रति रुचि दिखाएं या वह बैठना शुरु करें और वह आहार को निगलने में संक्षम हो तब आप बच्चे को टोफू दे सकते हैं। आमतौर पर 8 से 10 महीने की उम्र के बीच भी बच्चे को टोफू दिया जा सकता है। बच्चे की ग्रोथ और फैमिली की हिस्ट्री के आधार पर भी कुछ बच्चों को आहार देरी से दिए जा सकते हैं। टोफू या कोई भी नया भोजन देने से पहले डॉक्टर की सलाह लेना बेहद आवश्यक होता है। 

शिशुओं के लिए टोफू के फायदे - Benefits Of Tofu For Babies In Hindi 

प्रोटीन का समृद्ध स्रोत

टोफू प्लांट बेस्ड प्रोटीन का एक बेहतरीन सोर्स है, जो इसे आपके बच्चे के आहार को पौष्टिक बनाता है। प्रोटीन आपके बच्चे की वृद्धि और विकास के लिए आवश्यक है, मांसपेशियों, टिश्यू और एंजाइमों के निर्माण में सहायता करता है। अपने बच्चे के भोजन में टोफू को शामिल करने से उनकी प्रोटीन की आवश्यकता पूरी होती है। 

when to give tofu to babies

पोषक तत्वों से भरपूर

टोफू कैल्शियम, आयरन और मैंग्नीज सहित अन्य आवश्यक पोषक तत्वों से भरपूर होता है, जो हड्डियों के विकास, लाल रक्त कोशिकाओं के उत्पादन और मेटाबॉलिज्म के लिए महत्वपूर्ण माना जाता हैं। ये पोषक तत्व आपके बच्चे के बढ़ते शरीर और ब्रेन के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। 

पचाने में आसान

टोफू बेहद ही सोफ्ट होते हैं। इसे निगलने और चबाने में आसानी होती है। साथ ही, यह आसानी से पच जाता है। इससे बच्चों के पाचन तंत्र पर दबाव नहीं बनता है। इससे बच्चे को एलर्जी होने की संभावना कम होती है। 

टोफू देते समय क्या सावधानी बरतें - Precaution Tips To Take While Giving Tofu To Babies In Hindi  

  • आप बच्चे को टोफू मेस्ड करके दें। इससे उन्हें निगलने में परेशानी नहीं होगी
  • बच्चे को एक बार टोफू देने के बाद 3 से 5 दिन का इंतजार करें। 
  • टोफू के बाद यदि बच्चे को एलर्जी या अन्य लक्षण दिखाई दें तो इसे दोबारा न दें।
  • टोफू को किसी अन्य आहार के साथ न मिलाएं। 
  • बच्चा जितना भी खाएं उसे खाने दें, जबरदस्ती खिलाने का प्रयास न करें। 

इसे भी पढ़ें : बच्चों के दांतों के रंग में बदलाव क्यों होता है? जानें इसके कारण

Benefits Of Tofu For Babies: बच्चे की पोषण युक्त आहार दें। इससे बच्चे की ग्रोथ सही तरह से हो पाती है। यदि, बच्चे को किसी चीज को खाना पसंद न हो, तो ऐसे में आप उसके अन्य विकल्प खोज सकती हैं। एक बार में एक ही चीज बच्चे को खिलाएं। इससे आपको उनकी पसंद और नपसंद के बारे में भी पता चलेगा। 

Read Next

यूरिक एसिड कम करने के लिए करें नींबू और शहद का सेवन, मिलेंगे अनोखे फायदे

Disclaimer