Expert

इन 3 चीजों से घर पर ही बनाएं टोफू, एक्सपर्ट से जानें रेसिपी और फायदे

How to Make Tofu at Home Recipe and Health Benefits : बाजार में काफी मात्रा में नकली टोफू मौजूद है। ऐसे में आप इसे 100 प्रतिशत प्राकृतिक तरीके से घर पर ही तैयार कर सकते हैं।  
  • SHARE
  • FOLLOW
इन 3 चीजों से घर पर ही बनाएं टोफू, एक्सपर्ट से जानें रेसिपी और फायदे


How to Make Tofu at Home Recipe and Health Benefits : पिछले कुछ सालों में भारतीय घरों में टोफू का चलन काफी बढ़ गया है। टोफू को सोया पनीर भी कहा जाता है। टोफू 100 प्रतिशत शुद्ध शाकाहारी और वीगन फूड है। टोफू का सेवन वह लोग भी कर सकते हैं, जो दूध, दही और पनीर जैसी चीजों से एलर्जी महसूस करते हैं। सोया मिल्क से बना होने के कारण टोफू में कैल्शियम, प्रोटीन, फाइबर, जिंक और आयरन जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। यूं तो बाजार में आसानी से टोफू (Health Benefits of Tofu in Hindi) मिल जाता है, लेकिन उनमें मिलावट का डर रहता है। 

ऐसे में आप मिलावट वाले टोफू को खाने से बचना चाहते हैं, तो इसे प्राकृतिक तरीके से घर पर ही तैयार कर सकते हैं। आज इस लेख के माध्यम से हम आपको बताने जा रहे हैं, टोफू की रेसिपी (How to Make Tofu at Home) और इसे खाने से सेहत को मिलने वाले फायदों के बारे में।

घर पर टोफू कैसे तैयार करें?- How to Make Tofu at Home

न्यूट्रिशनिस्ट पलक नागपाल ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट करके घर पर टोफू कैसे बनाया जा सकता है इसकी रेसिपी शेयर की है। 

इसे भी पढ़ेंः बच्चे की दूध की बोतल साफ करते समय जरूर रखें इन 5 बातों का ध्यान, वरना बीमार पड़ सकता है बच्चा 

how-to-make-tofu-inside

टोफू बनाने के लिए सामग्री

- 1 कप सोयाबीन

- पानी (भिगोने और मिश्रण करने के लिए)

- सिरका या नींबू का रस (दही बनाने के लिए)

टोफू बनाने का तरीका

1. 1 कप सोयाबीन को धोकर रात भर भरपूर पानी में भिगोएं।

2. मिश्रण करें: अगले दिन सोयाबीन को छानकर धो लें। इसे ताजे पानी के साथ ब्लेंडर में डालें और तब तक ब्लेंड करें जब तक कि एक स्मूथ पेस्ट तैयार न हो जाए।

3. एक मलमल के कपड़े का उपयोग करके, सोयाबीन के मिश्रण को छान लें ताकि सोया दूध गूदे से अलग हो जाए। गूदे को एक तरफ रख दें। आप चाहें तो ज्यादा मात्रा में सोया दूध निकालने के लिए प्रक्रिया को ताजे पानी के साथ दोहरा सकते हैं।

4. सोया दूध को एक बर्तन में डालें और धीमी आंच पर 15 मिनट तक पकाएं, बीच-बीच में हिलाते रहें। कच्चे बीन की गंध को दूर करने के लिए यह कदम बहुत जरूरी है।

5. 15 मिनट के बाद, गर्म सोया दूध में धीरे-धीरे सिरका या नींबू का रस डालें। इस मिश्रण को लगातार चलाते रहें, जब तक दही जमना शुरू न हो जाए।

6. दही के जमने के बाद, मिश्रण को मलमल के कपड़े से छान लें ताकि टोफू इकट्ठा हो जाए। इसे किसी भारी वस्तु से दबाएं या इसे आकार देने के लिए टोफू मोल्ड का उपयोग करें।

इसे भी पढ़ेंः छोटे बच्चों को मच्छरों से बचाने के लिए अपनाएं ये 5 उपाय, जानें कैसे दूर भगाएं मच्छर

 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Palak Nagpal - Clinical Nutritionist (@nutritionwithpalaknagpal)

7. आपको टोफू को सेट करने में 1 से 2 घंटे का वक्त लग सकता है। 

टोफू के सेट होने के बाद आप इसका इस्तेमाल अपनी सब्जी और सलाद में कर सकते हैं।

टोफू खाने से सेहत को मिलने वाले फायदे - Health Benefits Of Eating Tofu

टोफू में पर्याप्त मात्रा में कैल्शियम पाया जाता है। टोफू का सेवन करने से हड्डियों और दांतों को मजबूत बनाने में मदद मिलती है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि कैल्शियम की कमी को पूरा करने में टोफू काफी मददगार है।

टोफू शरीर में प्रोटीन की कमी को भी पूरा करता है। 100 ग्राम टोफू में लगभग 8 से 10 ग्राम प्रोटीन पाया जाता है। प्रोटीन शारीरिक संरचना, स्किन को हेल्दी और बालों को घना बनाने में मदद करता है।

इसे भी पढ़ेंः क्या डेंगू या मेलरिया बुखार होने पर महिलाएं स्तनपान करवा सकती हैं? जानें डॉक्टर की राय

टोफू का सेवन करने से शरीर में केराटिन प्रोटीन की कमी दूर होती है। इससे बालों का गिरना, झड़ना और टूटना कम होता है। यह बालों की खोई हुई चमक को भी लौटाने में मदद करता है।

टोफू का सेवन करने से शरीर में कोलेस्ट्रॉल और सैचुरेटेड फैट लेवल को कम करने में मदद मिलती है। पनीर के मुकाबले टोफू में नमक भी कम मात्रा में पाया जाता है, जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करता है। 

Image Credit: Freepik.com

 

Read Next

लिवर की गंदगी बाहर निकालने के लिए पिएं फूलगोभी और चुकंदर का सूप, जानें बनाने का तरीका

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version