Fri Sep 11, 2026 | 08:05 PM IST

Medically Reviewed by , चीफ सब-एडिटर

Paneer vs Tofu: हाई कोलेस्ट्रॉल के मरीजों के लिए क्या बेहतर ऑप्शन? खुद डाइट एक्सपर्ट से जानें

Paneer vs Tofu: पनीर और टोफू, दोनों ही प्रोटीन से भरपूर फूड है लेकिन सवाल ये है कि हाई कोलेस्ट्रॉल में किसका सेवन फायदेमंद है? जानते हैं इस बारे में एक्सपर्ट की राय।

Paneer vs Tofu: पनीर और टोफू, दोनों ही सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माने जाते हैं। पनीर और टोफू दोनों ही प्रोटीन से भरपूर फूड है जिनका सेवन लोग वेट लॉस से लेकर तमाम प्रकार के डाइट में करते हैं। माना जाता है कि पनीर का सेवन मांसपेशियों को एनर्जी देने के साथ शरीर के अलग-अलग अंगों को हेल्दी रखने में मददगार है। इसके अलावा टोफू पसंद करने वाले वो लोग हैं जो कि दूध या डेसरी प्रोडक्ट्स से बचते हैं। दरअसल, दूध से बनी चीजों का सेवन शरीर में फैट बढ़ाने के साथ कुछ हद तक कोलेस्ट्रॉल भी बढ़ाता है। इतना ही नहीं आजकल बहुत से लोग पनीर खाने से इसलिए भी बचते हैं क्योंकि ये शरीर में कोलेस्ट्रॉल लेवल को भी बढ़ा सकता है। ऐसे में सवाल आता है कि अगर आपका कोलेस्ट्रॉल हाई है तो आपको किसका सेवन करना चाहिए, टोफू का या फिर पनीर का? जानते हैं इस बारे Ms. Edwina Raj, Head of Services - Clinical Nutrition & Dietetics, Aster CMI Hospital, Bangalore से।

पनीर या टोफू, हाई कोलेस्ट्रॉल में किसका सेवन करें?

Ms. Edwina Raj बताती हैं कि हाई कोलेस्ट्रॉल वाले लोगों के लिए, टोफू आमतौर पर पनीर से बेहतर होता है क्योंकि टोफू में संतृप्त वसा कम होती है, यह सोया से बना होता है और शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद करता है, जबकि अधिकांश पनीर में संतृप्त वसा और नमक की मात्रा अधिक होती है, जो कोलेस्ट्रॉल बढ़ा सकती है और हृदय संबंधी समस्याओं का खतरा बढ़ा सकती है। हालांकि पनीर में कैल्शियम और प्रोटीन होता है, लेकिन वसा की मात्रा इसे कोलेस्ट्रॉल नियंत्रित करने की कोशिश कर रहे लोगों के लिए कम उपयुक्त बनाती है।

paneer

दिल की सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद है टोफू

अब बात टोफू की करें तो पौधे-आधारित प्रोटीन और आइसोफ्लेवोन नामक प्राकृतिक यौगिक भी होते हैं जो हृदय स्वास्थ्य के लिए सहायक हो सकते हैं और इसे अतिरिक्त फैट डाले बिना कई सरल तरीकों से पकाया जा सकता है, जैसे कि स्टर-फ्राई, सलाद या सूप में। टोफू की खास बात यह भी है ये स्वादों को आसानी से अवशोषित कर लेता है, जिससे यह कई व्यंजनों में पनीर का एक स्वस्थ विकल्प बन जाता है।

हाई कोलेस्ट्रॉल में कम खाएं पनीर

दूसरी ओर, हाई कोलेस्ट्रॉल होने पर पनीर का सेवन कम मात्रा में करना चाहिए। कॉटेज चीज या कम फैट वाले पनीर जैसे विकल्पों को चुनने से इसके प्रभाव को कम करने में मदद मिल सकती है लेकिन फिर भी इसे प्रतिदिन अधिक मात्रा में नहीं खाना चाहिए। टोफू में फाइबर भी होता है, जो पनीर में नहीं होता। फाइबर शरीर से अतिरिक्त फैट को निकालकर कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है। जो लोग हाई फैट वाले डेयरी उत्पादों से टोफू पर स्विच करते हैं, वे अक्सर बेहतर हृदय स्वास्थ्य और आसान पाचन का अनुभव करते हैं।

हालांकि, स्वाद और खान-पान की आदतें भी महत्वपूर्ण हैं। इसलिए, अगर किसी को पनीर पसंद है, तो वे इसे कभी-कभी नियंत्रित मात्रा में खा सकते हैं। उन्हें ताजा, कम नमकीन किस्म के पनीर को प्राथमिकता देनी चाहिए। कुल मिलाकर, उच्च कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित या कम करने की जरूरत वाले किसी भी व्यक्ति के लिए टोफू एक बेहतर विकल्प बना हुआ है। इस प्रकार से आप टोफू को हेल्दी विकल्प मे चुन सकते हैं जो कि हाई कोलेस्ट्रॉल के मरीजों के लिए फायदेमंद है।

FAQ

  • कोलेस्ट्रॉल बढ़ने से शरीर में क्या दिक्कत होती है?

    कोलेस्ट्रॉल बढ़ने शरीर में कई प्रकार की समस्याएं हो सकती हैं जैसे कि धमनियों में ब्लॉकेज, हार्ट अटैक का खतरा, मोटापे की बीमारी और फैटी लिवर की समस्या भी हो सकती है। इसलिए आपको कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने की कोशिश करनी चाहिए ताकि आपको सेहत से जु़ड़ी ये समस्याएं न हो।
  • कोलेस्ट्रॉल जल्दी कम कैसे करें?

    कोलेस्ट्रॉल जल्दी कम करने के लिए अपनी डाइट में फैट की मात्रा को कंट्रोल करने की कोशिश करें। इसके अलावा आप डाइट में डेयरी प्रोडक्ट्स को कंट्रोल करके भी कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल कर सकता है। 
  • क्या मीठा खाने से कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है?

    ज्यादा मीठा खाने से आपका कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ सकता है। दरअसल, ज्यादा मीठा खाने से ट्राइग्लिसराइड्स का लेवल बढ़ सकता है और शरीर में फैट व कैलोरी की मात्रा भी बढ़ सकती है इसलिए इसका सेवन कम करें।

Read Next

Vegetarian Diet से क्यों नहीं मिल पाता विटामिन B 12? जानें न्यूट्रिशनिस्ट से

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Pallavi Kumari

Pallavi Kumari

चीफ सब-एडिटर

पल्लवी,  हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में करीब 8 साल का अनुभव रखती हैं। शुरुआती कई सालों तक All India Radio में सक्रिय रहीं, फिर विभिन्न वेब पोर्ट्ल्स जैसे TheHealthsite, Indiatv और Jansatta के लिए हेल्थ, लाइफस्टाइल, धर्म, स्त्री विमर्श और साहित्य से जुड़े विषयों पर खूब लिखा और संपादन किया। फिलहाल ओनलीमायहेल्थ में चीफ सब एडिटर के पद पर रहते हुए ये हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े गंभीर विषयों को आमजन की सरल-सहज भाषा में परोसने का काम कर रही हैं। इन लेखों को विश्वसनीय और तथ्यपरक बनाने के लिए ये न सिर्फ विषयों पर गहन शोध करती हैं बल्कि, एक्सपर्ट्स और डॉक्टर्स से बात भी करती हैं। Editorial Policy: पल्लवी द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Dec 12, 2025 17:55 IST

    Modified By : Pallavi Kumari
  • Dec 12, 2025 17:55 IST

    Published By : Pallavi Kumari

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content