Can Eating Tofu Cause Cancer In Hindi: टोफू सोय मिल्क से बनने वाला प्रोडक्ट है। यह कई तरह के पोषक तत्वों से भरपूर होता है। यह कैल्शियम, प्रोटीन जैसे तत्वों का अच्छा स्रोत माना जाता है। यहां तक कि विशेषज्ञ यह सलाह भी देते हैं कि टोफू को अपनी डाइट में शामिल करने से कई तरह की गंभीर बीमारियों का स्कि कम होता है, जैसे हार्ट डिजीज, टाइप 2 डायबिटीज आदि। टोफू को अलग-अलग तरतीके से अपनी डाइट में शामिल किया जा सकता है। लेकिन, हाल के सालों में हमने देखा है कि कैंसर के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। ऐसे में यह सवल उठना स्वाभाविक है कि क्या टोफू के सेवन से कैंसर का रिस्क बढ़ाता है? आइए, जानते हैं कि ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित सर्वोदय अस्पताल में Consultant - Gen & laproscopic Surgery डॉ. प्रतीक वर्धन क्या कहते हैं। (Is Tofu Bad For Breast Cancer In Hindi)
क्या टोफू खाने से ब्रेस्ट कैंसर हो सकता है?- Can Eating Too Much Tofu Cause Breast Cancer In Hindi
टोफू को हेल्थ के लिए बहुत ही लाभकारी माना जाता है। यह न सिर्फ हार्ट हेल्थ में सुधार करता है, बल्कि इसमें मौजूद पोषक तत्व हमारी हड्डियों को मजबूती देने में भी मदद करता है। जहां तक सवाल इस बात का है कि क्या टोफू खाने से ब्रेस्ट कैंसर का रिस्क बढ़ता है? इस बारे में एक्सपर्ट का कहना है, ‘नहीं, यह स्पष्ट तौर पर कहा जा सकता है कि टोफू खाने से कैंसर का रिस्क नहीं बढ़ता है। इसके उलट, कई अध्ययनों से यह साबित हुआ है कि टोफू का सेवन करने से कई तरह के कैंसर के रिस्क को कम किया जा सकता है। खासकर, टोफू खाने से मेनोपॉज के होने वाले कैंसरों के जोखिम में कमी देखी जा सकती है। वहीं, पुरुषों की बात करें, तो टोफू खाने से उनमें प्रोस्टेट कैंसर, स्टमक कैंसर का रिस्क कम होता है।’ कुल मिलाकर आप कह सकते हैं कि टोफू का सेवन करने से कैंसर का जोखिम बढ़ता नहीं है।
इसे भी पढ़ें: प्रेगनेंसी में टोफू खाने से सेहत को मिलते हैं ये 5 फायदे
टोफू के सेवन करना सेफ क्यों है?
मेयोक्लिनिक के अनुसार टोफू में आइसोफ्लेवोन्स पाया जाता है। यह एक तरह का फाइटोएस्ट्रोजन है। यह इंसानी शरीर में पाया जाने वाला एस्ट्रोजन से बिल्कुल अलग होता है और हमारे शरीर को अलग तरह से प्रभावित करता है। अब तक हुए तमाम अध्ययनों से इस बात की पुष्टि नहीं होती है कि टोफू का सेवन करने से ब्रेस्ट कैंसर का रिस्क बढ़ता है। इसके उलट, टोफू में मौजूद पोषक तत्व हमारी इम्यूनिटी में सुधार करते हैं और कैंसर के जोखिमों को कम करने में मदद करते हैं।
इसे भी पढ़ें: वजन घटाने के लिए टोफू कैसे खाएं? जानें 3 तरीके, जिनसे एक्स्ट्रा चर्बी कम करने में मिलेगी मदद
टोफू सीमित मात्रा में लें
अमेरिकन इंस्टीट्यूट ऑफ कैंसर रिसर्च के अनुसार, टोफू स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है। इसमें कोई दो राय नहीं है। इसके बावजूद, इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता है कि टोफू का सेवन अधिक मात्रा में नहीं किया जाना चाहिए। इससे स्वास्थ्य को फायदा होने के बजाय नुकसान हो सकता है। एक दिन में महज एक या दो सर्विंग पर्याप्त होती हैं। आपको बता दें कि टोफू में कई तरह के न्यूट्रिएंट्स होते हैं, जैसे फाइबर, प्रोटीन आदि। ये तमाम पोषक तत्व कैंसर के रिस्क को कम करने के लिए और हमारी इम्यूनिटी को बूस्ट करने के लिए जाने जाते हैं। इनकी मदद से बीमार होने का जोखिम भी कम हो जाता है।
All Image Credit: Freepik
FAQ
टोफू खाने के क्या नुकसान हैं?
वैसे तो टोफू हेल्थ के लिए काफी अच्छा होता है। इसमें कई तरह के पोषत तत्व होते हैं, जो हमारी प्रतिरक्षा प्रणाली में सुधार करते हैं। लेकिन, अगर आप अधिक मात्रा में इसका सेवन करते हैं, तो कई नुकसान हो सकते हैं, जैसे पाचन संबंधी समस्याएं, थायराइड, एलर्जी आदि। इसका बुरा असर फर्टिलिटी पर भी नजर आ सकता है।अगर आपको ब्रेस्ट कैंसर है तो क्या टोफू खाना ठीक है?
ब्रेस्ट कैंसर होने पर आपको क्या खाना चाहिए और क्या नहीं, इस बारे में डॉक्टर से जानकारी हासिल करना फायदेमंद होता है। हालांकि, कैंसर के मरीजों के टोफू को हेल्दी माना जाता है। इसे आप अपनी रेगुलर डाइट का हिस्सा बना सकते हैं।प्रतिदिन कितना टोफू खाना चाहिए?
आमतौर पर प्रतिदिन आपको एक से दो सर्विंग टोफू ही खाना चाहिए। इसका मतलब है कि आप रोजाना 100-150 ग्राम टोफू खा सकते हैं। इससे ज्यादा टोफू खाने से हेल्थ को नुकसान हो सकता है।