प्रेगनेंसी में टोफू खाने से सेहत को मिलते हैं ये 5 फायदे

प्रेगनेंसी में टोफू खाना सेहत के लिए फायदेमंद है। यहां जानें प्रेगनेंसी में टोफू खाने के फायदे।   
  • SHARE
  • FOLLOW
प्रेगनेंसी में टोफू खाने से सेहत को मिलते हैं ये 5 फायदे


प्रेगनेंसी के दौरान खान-पान का विशेष तौर पर ध्यान रखना चाहिए। प्रेगनेंसी में आपके द्वारा खाए गए सभी खाद्य पदार्थ पौष्टिक होने चाहिए। प्रेगनेंसी में खान-पान में लापरवाही करना आपके और बच्चे दोनों के लिए नुकसानदेह साबित हो सकता है। अगर आप प्रेगनेंसी में पोषक तत्वों का चुनाव नहीं कर पा रही हैं तो इस लेख के माध्यम से हम आपको एक ऐसी चीज के बारे में बताएंगे, जो पोषक तत्वों से भरपूर होती है। जी हां, आपने टोफू के बारे में तो सुना ही होगा। प्रेगनेंसी के दौरान टोफू खाने से गर्भवती महिलाओं में टाइप 2 डायबिटीज और ब्रेस्ट कैंसर का खतरा कम होता है। यही नहीं इसके सेवन से आपका हृदय, हड्डियां और किडनी आदि पूरी तरह से दुरुस्त रहती है। चलिए जानते हैं कि प्रेगनेंसी के दौरान टोफू खाने से होने वाले कुछ स्वास्थ्य फायदों के बारे में। 

osteoporosis

1. हड्डियों के लिए फायदेमंद (Beneficial for Bones)

प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं में आए कई बदलावों के कारण शरीर में कैल्शियम लॉस का खतरा बढ़ सकता है। गर्भाशय में पल रहे शिशु के विकास के लिए मां के शरीर का कुछ कैल्शियम शिशु को चाहिए होता है। ऐसे में गर्भवती महिलाओं में कैल्शियम डेफिशिएंसी हो सकती है। इससे अर्थराइटिस और ओस्टियोपोरोसिस का खतरा बढ़ जाता है। साथ ही बोन टर्नओवर का खतरा सबसे अधिक होता है। इसलिए गर्भवती महिलाएं अपनी डाइट में टोफू जरूर शामिल करें। इससे आपके डेली कैल्शियम इंटेक पूरे हो सकेंगे। टोफू शरीर में कैल्शियम लॉस से बचाता है और बोन लॉस का खतरा भी कम करता है। 

इसे भी पढ़ें - प्रेगनेंसी में मूड स्विंग (Mood Swings) होने के कारण, लक्षण और बचाव के लिए आसान टिप्स

2. एनेमिया के खतरे को कम करे (Reduces Risk of Anemia)

प्रेगनेंसी के दौरान एनेमिया होना चिंता की बात होती है। शरीर में न केवल मां के लिए बल्कि शिशु के लिए भी रक्त की आवश्यकता होती है। इससे बच्चे को भी आगे चलकर एनेमिया होने का खतरा हो सकता है। इसके अलावां बच्चे का प्रीमेच्योर बर्थ होने का खतरा भी बढ़ जाता है। ऐसे में आपके शरीर की आयरन की जरूरत पूरी हो इसका खास ध्यान रखना चाहिए। टोफू आयरन का एक बहुत अच्छा स्त्रोत होता है। टोफू खाने से आपके शरीर में ब्लड सेल प्रोडक्शन बढ़ जाता है। यह शरीर में हीमोग्लोबिन प्रोडक्शन बढाता है। शरीर में प्रयाप्त आयरन होने से गर्भवती महिलाओ में थकान सिरदर्द कमज़ोरी आदि भी नही होता है। साथ ही एनीमिया का खतरा भी कम होता है। 

3. एंटीऑक्सिडेंट्स से भरपूर (Rich in Antioxidants)

प्रेगनेंट महिलाओं में एंटीऑक्सिडेंट्स की बहुत जरूरत होती है। एंटीऑक्सिडेंट्स के कमी होने से शिशु के विकास पर बुरा असर कर सकता है। इसलिए महिलाओं को अपने एंटीऑक्सिडेंट्स पर ध्यान देना चाहिए। टोफू एंटीऑक्सिडेंट्स से भरपूर होता है। टोफू के एंटीऑक्सिडेंट्स आपको कई बीमारियों से बचाते हैं। टोफू में जेनिस्टीन नाम का आइसोफ्लवोन पाया जाता है, जो कि महिलाओं में कैंसर के खतरे को कम करता है। यह ब्रेस्ट कैंसर का भी खतरा कम करता है। इसके फ्लेवोनॉयड्स और आइसोफ्लेवोनोइड बच्चे को भी मोटापे और डायबिटीज से बचाते हैं। 

इसे भी पढ़ें - क्या आप भी सोचती हैं शिशु को स्तनपान कराने से फिटनेस और बॉडी शेप होती है खराब? जानें ऐसे ही 5 मिथकों की सच्चाई

4. पोषक तत्वों से भरपूर (Rich In Nutrients)

टोफू एक न्यूट्रिएंट रिच फूड है। प्रेगनेंट महिलाओं के लिए लगभग बहुत से जरूरी न्यूट्रिएंट्स मिलते हैं। टोफू में प्रोटीन की मात्रा भरपूर होती है प्रोटीन फिटस की ग्रोथ और विकास के लिए एक जरूरी न्यूट्रिएंट होता है। इसके प्रोटीन आपको लंबे समय तक इनर्जाइज और फुल रखते हैं। टोफू में मैंगनीज होता है, जो कि मसल्स को रिलैक्स करने में मदद करता है। इसके न्यूरोटॉक्सिक इफेक्ट्स ब्रेन डेवलपमेंट में भी मदद करते हैं। टोफू के मैग्नेशियम और कैल्शियम फीट्स के दांत मसल्स और बोन के विकास में योगदान देते हैं। टोफू में पाए जाने वाले कॉपर और आयरन शरीर में रेड ब्लड सेल्स प्रोडक्शन बढ़ाते है। इसलिए प्रेगनेंट महिलाओं को अपने और अपने बच्चे के विकास के लिए टोफू जरूर खाना चाहिए। 

heartpain

5. हृदय को स्वस्थ रखे (Keeps Heart Healthy)

प्रेगनेंसी के दौरान महिलाओं में ब्लड क्लॉटिंग होने का भी अधिक खतरा रहता है। यह एक रेयर और गंभीर समस्या होती है। कई स्थिति में ब्लड क्लॉट जब शरीर से बाहर निकलते हैं तो मिसकैरेज भी हो सकता है। इसलिए यह बहुत जरूरी है कि आपकी डाइट में ऐसे पोषक तत्व मिलें, जो ब्लड क्लॉटिंग को रोक सकें। बता दें कि टोफू ओमेगा 3 फैटी एसिड्स से भरपूर होता है। यह आपके शरीर में खून का थक्का यानी कि ब्लड क्लॉट होने से बचाता है। इससे आपकी आर्टरीज और वेंस में रक्त का प्रभाव बिना किसी क्लोजिंग के जारी रहता है। साथ ही टोफू खाने से आपके शरीर में सीरम कोलेस्ट्रॉल की मात्रा भी कम होती है।

टोफू मां और शिशु दोनों के लिए काफी फायदेमंद होता है। लेख में दिए गए लाभ उठाने के लिए आप भी टोफू का सेवन कर सकती है। 

Read more Articles on Womens Health in Hindi 

Read Next

शिशु को स्तनपान कराने के दौरान स्तनों में होता है दर्द तो, हो सकते हैं ये 4 कारण

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version