Paneer or Cheese Which One is More Healthier in Hindi: पनीर और चीज़ दोनों ही सेहत के लिए हेल्दी होते हैं। दोनों का ही इस्तेमाल खाने के टेस्ट से लेकर डिश की गार्निशिंग तक के लिए किया जाता है। कुछ लोग तो पनीर और चीज़ को एक जैसा ही मानते हैं। हालांकि, इनमें कई समानताएं होती हैं। टेस्ट में भी दोनों का कोई तोड़ नहीं होता है। लेकिन, ऐसे में एक बड़ा सवाल यह उठता है कि क्या वाकई हम जो पनीर और चीज़ खा रहे हैं वह असली होता है। क्योंकि, आजकल मार्केट में एनालॉग पनीर को भी असली पनीर के नाम पर बेचा जा रहा है। लेकिन, अगर आप इन्हें शुद्ध खाते हैं तो यह कई तरीकों से सेहत के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। आइये डाइटिशियन भावेश गुप्ता से जानते हैं पनीर या चीज़ में से सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद क्या होता है?
पनीर और चीज़ में से ज्यादा फायदेमंद क्या होता है?
भावोश के मुताबिक चीज़ और पनीर दोनों ही सेहत के लिए अच्छे होते हैं, लेकिन हमें इनके बीच के अंतर को समझना जरूरी है। यह कहना तो थोड़ा मुश्किल है कि पनीर और चीज़ में से सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद क्या होता है। लेकिन, आप अपनी शरीर की जरूरत और पोषक तत्वों के हिसाब से दोनों में से किसी का भी चुनाव कर सकते हैं। हालांकि, दोनों के स्वाद और पोषक तत्वों में काफी समानता रहती है।
View this post on Instagram
पनीर और चीज़ के बीच क्या अंतर होता है?
दरअंसल, पनीर और चीज़ दोनों में ही कैलोरी की मात्रा कम होती है। कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो चीज़ को अनहेल्दी और पनीर को हेल्दी मानते हैं। आमतौर पर 100 ग्राम पनीर में 18 से 20 ग्राम तक प्रोटीन पाया जाता है। वहीं, 100 ग्राम चीज़ या मौज़ेला में 22 से 23 ग्राम प्रोटीन पाया जाता है। जोकि पनीर से थोड़ा ज्यादा होता है। वहीं, 100 ग्राम चीज़ और पनीर में 25 ग्राम फैट पाया जाता है। बात करें अगर माइक्रोन्यूट्रिएंट्स की तो दोनों ही कैल्शियम के अच्छे सोर्स हैं।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version