Doctor Verified

बच्चों के दांतों के रंग में बदलाव क्यों होता है? जानें इसके कारण

बच्चों को दांतों का रंग बदलने के पीछे कई कारण हो सकते हैं। आगे जानते हैं इसके कारण और बचाव का तरीका   
  • SHARE
  • FOLLOW
बच्चों के दांतों के रंग में बदलाव क्यों होता है? जानें इसके कारण


बच्चे अक्सर बाहर की चीजों को खाने की जिद्द करते हैं। आपने नोटिस किया होगा कि बाहर से आने वाले मेहमान भी बच्चों के लिए टॉफी और चॉकलेट्स अवश्य लेकर आते हैं। इन चीजों को ज्यादा खाने से बच्चों के दांतों पर नुकसान हो सकता है। इनके नियमित सेवन से बच्चों के दांतों का रंग में भी बदलाव आ सकता है। इससे बच्चों के दांत का रंग पीला, ग्रे और भूरे रंग का हो सकता है। यदि आपके बच्चे के दांतों का रंग भी बदलने लगा है, तो ऐसे में आप सावधानी बरतें। साथ ही, दांतों की सही देखभाल के लिए आप डॉक्टर की सलाह अवश्य लें। आगे नोएडा के डेंटल क्लीनिक के दंत विशेषज्ञ डॉक्टर डीएस यादव से जानते हैं कि बच्चों के दांतों के रंग बदलने के क्या कारण हो सकते हैं।  

बच्चों के दांतों के रंग में बदलाव के कारण - Causes Of Tooth Discoloration In Children In Hindi

एंटीबायोटिक्स 

कुछ एंटीबायोटिक्स बच्चे के दांतों के रंग में बदलाव का कारण बन सकते हैं। जैसे आठ साल से कम आयु के बच्चों द्वारा एंटीबायोटिक टेट्रासाइक्लिन से बच्चों के दांतों के रंग में असर पड़ता है और वह बदल सकता है।

tooth discoloration in children

फ्लोराइड 

टूथपेस्ट या हाई फ्लोराइड वाला पानी पीने से बच्चे के दांतों के रंग में बदलाव हो सकता है। फ्लोराइज के कारण बच्चे के दांतों पर भूरे रंग के निशान उभर सकते हैं। इस स्थिति को डेंटल फ्लोरोसिस कहा जाता है। 

आनुवंशिकी 

दांतों के रंग में बदलाव होने के पीछे आनुवांशिकी कारण भी जिम्मेदार हो सकते हैं। आनुवांशिक दोष के आधार पर बच्चे के दांत स्वाभाविक रूप से पीले, भूरे या हल्के ग्रे रंग के हो सकते हैं। एमिलोजेनेसिस इसका एक उदाहरण है। 

इनेमल

इनेमल के निर्माण में डिफेक्ट हो सकता है, यह दांत की सबसे बाहरी परत होती है। दांतों के इनेमल में होने वाले डिफेक्ट की वजह से दांतो पर दाग के निशान बन सकते हैं। इनेमल हाइपोप्लेसिया के कारण दांतो के रंग में बदलाव हो सकता है। 

दांतों की साफ-सफाई पर ध्यान न देना

बच्चों के द्वारा दांतों की साफ सफाई पर ध्यान नहीं दिया जाता है। जो बच्चे दांतों की नियमित रूप से सफाई नहीं करते हैं उनके दांतों का रंग में बदलाव हो सकता है। 

बच्चों में दांतों का रंग बदलने से कैसे रोकें - Ways To Prevent Tooth Discoloration In Children In Hindi 

  • बच्चों को चॉकलेट व टॉफी दूरी बनाएं। 
  • बच्चों को विटामिन सी युक्त आहार और फलों का सेवन कराएं। इससे दांतों का रंग साफ होता है और उनका पीलापन दूर हो सकता है। 
  • पर्याप्त मात्रा में बच्चे को पानी पिलाएं। इससे मुंह के बैक्टीरिया साफ होते हैं। 
  • बच्चों को कोल्डड्रिंक न पिलाएं। इससे बच्चे के दांतों व मसूड़ों पर बुरा असर पड़ सकता है। 

इसे भी पढ़ें : बच्चे को पेशाब न आने पर अपनाएं ये घरेलू उपाय, जल्द दूर होगी समस्या

बच्चों की दांतों का रंग खराब होने के पीछे कई कारण हो सकते हैं। ऐसे में अभिभावकों बच्चे की हर जिद्द को पूरा करने से पहले उसकी सेहत पर पड़ने वाले प्रभावों के बारे में भी एक बार अवश्य विचार कर लेना चाहिए। यदि बच्चे के दांतों को रंग बदल रहा है तो ऐसे में आप तुरंत डॉक्टर की सलाह लें। 

Read Next

बदलते मौसम में ऐसे रखें बच्‍चे की सेहत का ख्‍याल, जानें क्‍या करें और क्‍या नहीं

Disclaimer