Mon Sep 28, 2026 | 07:11 AM IST

Expert

क्या दूध के साथ त्रिफला चूर्ण ले सकते हैं? एक्सपर्ट से जानें इसके फायदे और नुकसान

Triphala With Milk Benefits In Hindi: दूध के साथ त्रिफला का सेवन कितना सेफ है, यह फायदेमंद होता है या नुकसानदायक? डॉक्टर से जानें..
क्या दूध के साथ त्रिफला चूर्ण ले सकते हैं? एक्सपर्ट से जानें इसके फायदे और नुकसानक्या दूध के साथ त्रिफला चूर्ण ले सकते हैं? एक्सपर्ट से जानें इसके फायदे और नुकसान

Triphala With Milk Benefits In Hindi: त्रिफला का सेवन कई स्वास्थ्य समस्याओं को दूर करने के लिए बहुत लाभकारी माना जाता है। खासकर पेट से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए इसका सेवन काफी अधिक किया जाता है। इसका सेवन शरीर में त्रिदोष (वात, पित्त और कफ) संतुलन को बनाए रखने में मदद करता है। दोषों - कफ, वात और पित्त को संतुलित करता है। यह विटामिन सी, एंटीऑक्सीडेंट्स और कई औषधीय गुणों से भरपूर होता है। आमतौर पर लोग त्रिफला का सेवन गुनगुने पानी के साथ करते हैं, लेकिन बहुत से लोग इसका सेवन दूध के साथ में भी करते हैं। अक्सर लोगों के मन में यह सवाल उठता है, कि क्या दूध के साथ त्रिफला का सेवन सेफ है? यह फायदेमंद होता है या नुकसानदायक? इस विषय पर बेहतर जानकारी के लिए हमने आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ. भुवनेश्वरी से बात की। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

Triphala With Milk Benefits In HindiTriphala With Milk Benefits In Hindi

क्या त्रिफला चूर्ण दूध के साथ ले सकते हैं?- Can We Drink Triphala Churna With Milk In Hindi

डॉ. भुवनेश्वरी की मानें तो दूध के साथ त्रिफला का सेवन सेहत के लिए फायदेमंद होता है, लेकिन यह सभी लोगों के लिए सुरक्षित नहीं होता है। इसकी मात्रा और सेवन का तरीका हमेशा डॉक्टर की सलाह पर ही करना चाहिए। कुछ लोगों को दूध के साथ त्रिफला साथ में लेने से कई फायदे मिल सकते हैं, क्योंकि दोनों में ही रेचक गुण होते हैं, जिससे यह पेट के लिए बहुत लाभकारी है। वहीं कुछ को नुकसान भी पहुंच सकता है।

इसे भी पढें: एसिडिटी में इस तरह करें त्रिफला का सेवन, जल्द मिलेगी राहत

त्रिफला चूर्ण दूध के साथ लेने के फायदे- Triphala Churna With Milk Benefits In Hindi

  • कब्ज की समस्या दूर होती है, साथ ही सुबह आसानी से पेट साफ हो जाता है।
  • इम्यूनिटी मजबूत बनाने में मदद करता है। जिससे आप वायरल समस्याओं, फ्लू और सर्दी-जुकाम जैसी समस्याओं की चपेट में जल्दी नहीं आते हैं।
  • लिवर फंक्शन में सुधार करता है। यह शरीर में वात, पित्त और कफ को संतुलित रखता है और लिवर स्वास्थ्य को बढ़ावा देता है।
  • जो लोग वजन कम करने की कोशिश कर रहे हैं, अगर वे नियमित दूध और त्रिफला का सेवन करते हैं, तो इससे वेट लॉस में काफी मदद मिल सकती है।

इसे भी पढें: पेट की गैस से छुटकारा पाने के लिए ऐसे खाएं त्रिफला चूर्ण

क्या दूध और त्रिफला के कुछ नुकसान भी हो सकते हैं- Side Effects Of Triphala Milk In Hindi

वैसे तो आमतौर पर इसका सेवन सेहत के लिए सेफ माना जाता है, लेकिन कुछ स्वास्थ्य समस्याओं में इसका सेवन सीमित मात्रा में ही करना चाहिए। या डॉक्टर की सलाह पर ही करना चाहिए, क्योंकि इससे स्थित बिगड़ सकती है जैसे..

1. पेट से जुड़ी समस्याएं होने पर

2. प्रेगनेंट और स्तनपान कराने वाली महिलाओं को इसका सीमित मात्रा में सेवन करना चाहिए

3. अगर पहले से आप किसी बीमारी की दवाएं ले रहे हैं, तो डॉक्टर की सलाह पर ही इसका सेवन करें।

4. लो ब्लड प्रेशर की समस्या में इसका सेवन डॉक्टर से पूछकर ही करें

All Image Source: Freepik

Read Next

→ पथरी को गलाकर निकाल देता है ये फल, आयुर्वेदिक डॉक्टर से जानें कैसे करें इस्तेमाल

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Vineet Kumar

Vineet Kumar

Sub Editor

जागरण न्यू मीडिया के ओनलीमायहेल्थ में बतौर सब एडिटर काम कर रहे विनीत को प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 3 साल से ज्यादा का अनुभव है। विनीत को हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लिखने की अच्छी समझ है। वे विभिन्न संस्थानों में इस बीट पर काम कर चुके हैं। फीचर स्टोरीज के अलावा विनीत को राजनीति और देश-विदेश की खबरें लिखने की भी अच्छी समझ है। विनीत ने दिल्ली विश्विविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन और पीजी डिप्लोमा किया है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Mar 17, 2023 21:21 IST

    Published By : Vineet Kumar

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content