हरड़ का मुरब्बा खाने से शरीर को मिलते हैं ये 5 फायदे, जानें रेसिपी

Benefits Of Eating Harad Murabba: हरड़ का मुरब्बा खाने से शरीर की कई परेशानियां दूर होती है। 

 
Deepshikha Singh
Written by: Deepshikha SinghUpdated at: May 14, 2023 12:30 IST
हरड़ का मुरब्बा खाने से शरीर को मिलते हैं ये 5 फायदे, जानें रेसिपी

मलेरिया और डेंगू दिवस 2023: बुखार के कारण, लक्षण और रोकथाम गाइड - Onlymyhealth

Benefits Of Eating Harad Murabba : मुरब्बा अधिकतर लोगों को काफी पसंद होता है। ये खाने में स्वादिष्ट होने के साथ शरीर को कई फायदे भी देता है। वैसे, तो मार्केट में कई तरह के मुरब्बे मिलते रहते है, जो सेहत के लिए हेल्दी होते है। लेकिन क्या आप हरड़ के मुरब्बे के बारे में जानते है। ये मुरब्बा पेट के लिए किसी अमृत से कम नहीं होता है। पेट की कई समस्याओं को आसानी से दूर करता है। इसके सेवन से इम्यूनिटी मजबूत होने के साथ शरीर भी हेल्दी रहता है। हरड़ का मुरब्बा खाने से उल्टी की समस्या से भी निजात मिलता है। इस विषय पर अधिक जानकारी के लिए हमने बात की डाइटीशियन सुमन से। 

अर्थराइटिस की समस्या से निजात

जी हां, हरड़ का मुरब्बा खाने से अर्थराइटिस की समस्या में आराम मिलता है। हरड़ में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते है, जो हड्डियों के बीच होने वाली सूजन और दर्द को आसानी से कम करता है। इसके सेवन से अर्थराइटिस में होने वाली अकड़न से भी आराम मिलता है।

पेट में कीड़े 

पेट में कीड़ों की समस्या होने पर हरड़ का मुरब्बा खाया जा सकता है। ये मुरब्बा खाने से पेट के कीड़ों को मारने में मदद मिलेगी और पाचन तंत्र भी दुरुस्त होगा। हरड़ का मुरब्बा  को पेट में कीड़े होने पर आसानी से खाया जा सकता है।

stomach

पथरी की समस्या 

जिन लोगों को पथरी की समस्या होती है। उन्हे हरड़ का मुरब्बा अवश्य खाना चाहिए क्योंकि ये पेशाब के साथ पथरी को बाहर करने में मदद करता है। जिससे शरीर हेल्दी रह सकें। लेकिन अगर आपको पथरी की समस्या है, तो हरड़ का मुरब्बा खाने से पहले डॉक्टर की राय अवश्य लें।

इसे भी पढ़ें- गर्मियों में मौसमी बीमारियों से बचने के लिए इस्तेमाल करें ये 5 आयुर्वेदिक हर्ब्स

एलर्जी के लिए फायदेमंद

हरड़ का मुरब्बा खाने से एलर्जी की समस्या से भी निजात मिलती है। हरड़ के मुरब्बे में एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते है, जो एलर्जी में आराम देने में मदद करता है। इस मुरब्बे को खाने से त्वचा की एलर्जी में आराम मिलता है और शरीर भी स्वस्थ रहता है।

उल्टी की समस्या 

अगर आपको भी उल्टी आने की समस्या है, तो हरड़ का मुरब्बा खाया जा सकता है। ये मुरब्बा खाने से मितली और उल्टी से आराम मिलेगा। साथ ही पाचन भी दुरुस्त होगा। ये मुरब्बा पेट की समस्याओं को कम करके शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करता है।

कैसे बनाएं हरड़ का मुरब्बा

हरड़ का मुरब्बा बनाने के लिए हरड़ के मुरब्बे को धोकर साफ कर लें और इसे अच्छे से सुखा लें। अब इन हरड़ को उबलते गर्म पानी में कुछ देर के लिए उबलने दें। जब तक ये मुलायन न हो जाएं। अब अलग पैन में चाश्नी तैयार करें और इन उबले हुए हरड़ को चाशनी में 24 घंटे के लिए भिगों दें। आपको हरड़ का मुरब्बा तैयार है।

हरड़ का मुरब्बा सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। हालांकि, अगर आपको कोई बीमारी या एलर्जी की समस्या है, तो डॉक्टर की राय अवश्य लें।

All Image Credit- Freepik

Disclaimer