
What to Mix in Tea: अधिकतर भारतीय लोगों के दिन की शुरुआत चाय के साथ होती है। इसके बाद कई लोग नाश्ते में चाय पीते हैं, तो कोई शाम को चाय पीता है। चाय को सेहत के लिए नुकसानदायक माना जाता है। लेकिन अगर आप हेल्दी तरीके से चाय बनाकर पिएंगे, तो इससे आपको कोई नुकसान नहीं होगा। बल्कि हेल्दी चाय पीने से आप स्वास्थ्य समस्याओं से बच सकते हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर चाय को हेल्दी कैसे बनाएं? तो इस लेख में हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताएंगे, जिन्हें चाय में मिलाकर आप इसे हेल्दी बना सकते हैं। आइए, जानते हैं चाय को हेल्दी बनाने के लिए क्या मिलाना चाहिए?
चाय को हेल्दी बनाने के लिए क्या मिलाना चाहिए- What to Mix in Tea Make it Healthier in Hindi
1. दालचीनी
आप चाय को हेल्दी बनाने के लिए दालचीनी का उपयोग कर सकते हैं। दालचीनी मिलाने से चाय काफी टेस्टी और हेल्दी बनती है। दालचीनी में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-वायरल गुण पाए जाते हैं, जो चाय को हेल्दी बनाते हैं। दालचीनी वाली चाय पीने से मेटाबॉलिज्म और डाइजेशन बूस्ट होते हैं। साथ ही, इस चाय को पीने से सर्दी-खांसी और जुकाम में भी आराम मिलता है। इसलिए आप चाहें तो दालचीनी वाली चाय रोजाना पी सकते हैं।
2. लौंग
आप चाय में लौंग भी डाल सकते हैं। लौंग वाली चाय सेहत के लिए काफी फायदेमंद होती है। आपको बता दें कि लौंग औषधीय गुणों से भरपूर होती है। इसलिए आप सेहतमंद रहने के लिए लौंग वाली चाय पी सकते हैं। चाय में लौंग मिलाने से पाचनतंत्र बेहतर तरीके से काम करता है। इससे मांसपेशियों के दर्द में भी आराम मिलता है। लौंग वाली चाय पीने से आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत बनेगी, जिससे आप जल्दी से बीमार नहीं पड़ेंगे।
इसे भी पढ़ें- गर्मियों में रोज पिएं पुदीने की चाय, सेहत को मिलेंगे ये 5 जबरदस्त फायदे

3. अदरक
अधिकतर लोग चाय में अदरक डालकर पीना पसंद करते हैं। अदरक आपको संक्रमण से बचाने में मदद करता है। अदरक वाली चाय काफी स्वादिष्ट और हेल्दी होती है। इसलिए आप चाहें तो इस चाय का सेवन रोजाना कर सकते हैं। अदरक वाली चाय पीने से इम्यून सिस्टम मजबूत बनता है। इससे आप सर्दी-जुकाम और खांसी से अपना बचाव कर सकते हैं। अदरक में मौजूद औषधीय गुण आपको बीमार होने से बचा सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- गर्मी में पिएं सौंफ की चाय, सेहत को मिलेंगे ये 5 फायदे
4. तुलसी
आप चाय में तुलसी की पत्तियां भी मिला सकते हैं। तुलसी वाली चाय काफी हेल्दी होती है। डायबिटीज रोगियों को लिए तुलसी वाली चाय काफी फायदेमंद होती है। आप गर्मी या सर्दी, दोनों मौसमों में तुलसी की चाय पी सकते हैं। आपको बता दें कि तुलसी की पत्तियों में विटामिन्स और मिनरल्स होते हैं, जो आपको स्वस्थ रखने में मदद करते हैं।

5. इलायची
गर्मियों में ज्यादातर लोग इलायची वाली चाय पीना पसंद करते हैं। इलायची न सिर्फ चाय का स्वाद बढ़ाती है, बल्कि इसे हेल्दी भी बनाती है। अगर आप रोजाना इलायची वाली चाय पिएंगे, तो इससे सूजन से बचाव होगा। इलायची वाली चाय पीने से पाचनतंत्र मजबूत बनेगा। इस चाय को पीने से तनाव और चिंता में भी आराम मिल सकता है। इस चाय को पीने से सांस की बदबू दूर होती है और गले की खराश में भी आराम मिलता है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
- Current Version