
How To Eat Raisins To Clean The Stomach: पोषक तत्वों से भरपूर किशमिश शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होती है। इसमें प्रचुर मात्रा में सोडियम, फाइबर, प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट आदि पाया जाता है। इसके सेवन से शरीर की कमजोरी दूर होने के साथ शरीर में खून की कमी भी दूर होती है। लेकिन क्या आप जानते हैं किशमिश में पाया जाने वाला फाइबर पेट की कई समस्याओं को दूर करता है। कई लोग पेट में कब्ज और फ्रेश न होने के कारण काफी चिडचिडे रहते है। पेट साफ करने के लिए कई तरह के चूर्ण और दवाइयों का भी सेवन करते है। लेकिन फिर भी समस्या वैसी ही बनी रहती है। ऐसे में पेट साफ करने के लिए डाइटीशियन द्वारा बताए गए तरीकों से किशमिश खाने से पेट साफ होने में मदद मिलेगी और कब्ज से भी छुटकारा मिलेगा। आइए जानते हैं डाइटीशियन सुमन से पेट साफ करने के लिए किशमिश का सेवन कैसे करें।
किशमिश को पानी में भिगोकर
सुबह अच्छे से पेट साफ हो इसके लिए रात को 1 गिलास में 5 से 8 किशमिश को पानी में भिगो दें। सुबह उठने के बाद खाली पेट इन सभी किशमिशों का सेवन करें। ऐसा करने से पुरानी कब्ज दूर होने के साथ पेट भी ठीक से साफ होगा और शरीर में खून की कमी भी दूर होगी।
किशमिश को दूध में उबालकर
जी हां, पेट साफ करने के लिए रात को 6 से 7 किशमिश को लेकर 1/2 गिलास दूध में उबाल लें। जब दूध अच्छे से खौलने लगे, तो गुनगुना होने पर किशमिश को खाएं। उसके बाद उपर से इस दूध को पी लें। ऐसा नियमित करने से सुबह पेट आसानी से साफ होगा।
इसे भी पढ़ें- बच्चों को मैंगो शेक पिलाने से मिलते हैं ये 5 जबरदस्त फायदे
किशमिश को दूध में भिगोकर
कब्ज या पेट को साफ रखने के लिए दूध में 6 से 7 किशमिश को रात में भिगो दें। सुबह उठने के बाद इन किशमिशों का सेवन करें। ऐसा करने से पेट की कई समस्याएं दूर होगी और शरीर में खून की मात्रा भी बढ़ेगी। नियमित इस तरह किशमिश खाने से शरीर हेल्दी होता है।
किशमिश का पानी
पोषक तत्वो से भरपूर किशमिश का पानी पेट को साफ करने में मदद करता है और मल को भी मुलायम बनाता है। इस पानी को पीने के लिए रातभर पानी में किशमिश को भिगोएं। सुबह उठने के बाद इस पानी को पी लें। ऐसा करने से पाचन क्रिया दुरुस्त होगी और पेट साफ रहेगा।
पेट साफ करने के लिए किशमिश के लिए किशमिश का इन तरीकों से सेवन किया जा सकता है। हालांकि, अगर आपको कोई बीमारी या एलर्जी की समस्या है, तो डॉक्टर से पूछ कर ही इसका सेवन करें।
All Image Credit- Freepik