Doctor Verified

आंतों की गंदगी निकालने के लिए इन 4 तरीकों से करें जीरे का सेवन, बॉडी हो जाएगी डिटॉक्स

Cumin to Remove Intestines Toxins: आंतों को साफ करने के लिए आप जीरे का उपयोग कर सकते हैं। आइए, जानें जीरे का सेवन कैसे करें-
  • SHARE
  • FOLLOW
आंतों की गंदगी निकालने के लिए इन 4 तरीकों से करें जीरे का सेवन, बॉडी हो जाएगी डिटॉक्स


Ways to Eat Cumin to Remove Intestines Toxins: स्वस्थ रहने के लिए आपके पाचन-तंत्र का मजबूत होना बहुत जरूरी होता है। जब पाचन-तंत्र में गड़बड़ी होती है, तो कई तरह की दिक्कतें होनी शुरू हो जाती हैं। इसकी वजह से पेट फूलने, ब्लोटिंग, गैस, एसिडिटी और कब्ज जैसी परेशानियां हो सकती हैं। इसलिए आंतों का स्वस्थ रहना बहुत जरूरी होता है। आंतों को स्वस्थ रखने के लिए, आंतों से गंदगी निकालना बहुत जरूरी होता है। आंतों में गंदगी या टॉक्सिंस जमा होने की वजह से पाचन संबंधी दिक्कतें होने लगती हैं। ऐसे में अकसर लोग स्वस्थ रहने के लिए आंतों को समय-समय पर डिटॉक्स करते रहते हैं। इसके लिए कोई जूस का सेवन करता है, तो कोई डिटॉक्स डाइट लेता है। आप चाहें तो जीरे से भी आंतों की गंदगी बाहर निकाल सकते हैं। आइए, आरोग्य डाइट और न्यूट्रीशन क्लीनिक की डाइटिशियन डॉ. सुगीता मुटरेजा से जानते हैं आंतों की गंदगी निकालने के लिए जीरे का सेवन कैसे करें

आंतों की गंदगी निकालने के लिए जीरा का सेवन कैसे करें?- How to Consume Cumin to Remove Intestines Toxins in Hindi

cumin powder

1. पानी के साथ लें जीरा पाउडर 

अगर आपको अपने आंतों में जमी गंदगी को बाहर निकालना है, तो आप जीरा पाउडर का उपयोग कर सकते हैं। इसके लिए आप जीरे को अच्छी तरह से भून लें। इस ग्राइंड करें और बारीक पीस लें। अब आप जीरा पाउडर को गुनगुने पानी के साथ मिलाकर ले सकते हैं। इसके लिए आप एक गिलास गुनगुना पानी लें। इसे पानी में मिक्स करके सेवन कर लें। आप रोज सुबह-शाम जीरा पाउडर ले सकते हैं। इससे आपके शरीर में जमा सारी गंदगी आसानी से बाहर निकल जाएगी।

इसे भी पढ़ें- कब्ज होने पर इन 4 तरीकों से करें जीरे का सेवन, आसानी से साफ होगा पेट

2. जीरा के बीजों को रातभर भिगोकर रखें

आंतों में जमी गंदगी को बाहर निकालने के लिए आप जीरा के बीजों का सेवन कर सकते हैं। इसके लिए आप एक गिलास पानी में जीरा के बीज डालें। इसे रातभर के लिए ऐसे ही छोड़कर रख दें। फिर सुबह पानी को छानकर पी लें। आप चाहें तो इस पानी में नींबू का रस या फिर शहद भी मिला सकते हैं। इससे आपको काफी फायदा मिलेगा। जीरा का पानी आपको सुबह खाली पेट पीना चाहिए। इससे आपका पेट आसानी से साफ होगा और टॉक्सिंस भी निकल जाएंगे। जीरा का पानी पीने के एक घंटे बाद ही ब्रेकफास्ट करें। 

cumin water

3. दिनभर पिएं जीरे का पानी

आंतों की गंदगी साफ करने के लिए आप दिनभर भी जीरे का पानी पी सकते हैं। इसके लिए आप 2-3 गिलास पानी लें। इसमें जीरा के बीज डालें और अच्छी तरह से उबाल लें। अब इस पानी को छानकर एक बोतल में डाल लें। इस पानी का सेवन आप पूरे दिनभर कर सकते हैं। दिनभर इस पानी को पीने से आंतों की गंदगी साफ होगी और शरीर में जमा सारे टॉक्सिंस आसानी से निकल जाते हैं। जीरे का पानी पीने से वजन घटाने में भी काफी मदद मिलती है। 

इसे भी पढ़ें- Clean Stomach in Morning: सुबह उठते ही पेट साफ करने के लिए अपनाएं ये 5 उपाय

4. शहद के साथ लें जीरा पाउडर

आप जीरा पाउडर का सेवन शहद के साथ मिलाकर भी कर सकते हैं। इसके लिए आप एक चम्मच शहद लें। इसमें आधा चम्मच जीरा पाउडर डालें। अब आप इसका सेवन रोजाना कर सकते हैं। रोज सुबह शहद के साथ जीरा पाउडर खाने से आपको पाचन में काफी मदद मिलेगी। इससे आंतों की भी सफाई होगी और टॉक्सिंस रिमूव होंगे।

Read Next

वीकेंड पर नाइट आउट का प्‍लान है, तो जरूर खाएं ये 5 चीजें, नहीं ब‍िगड़ेगी सेहत

Disclaimer