वर्तमान में लोग खानपान की चीजों में कई नए-नए एक्सपेरिमेंट करना पसंद करते हैं लेकिन इस बात से अंजान होते हैं कि खानपान की गड़बड़ी पेट की समस्याओं का कारण बन सकती है। यही वजह है कि बीते कुछ समय से लोगों में पेट से जुड़ी समस्याएं बढ़ रही हैं। आज के समय में लगभग हर तीसरा शख्स पेट की दिक्कतों से परेशान रहता है। दरअसल, खाना पचाने के लिए आंतों का हेल्दी होना बेहद जरूरी है। अगर आप हेल्दी रहना चाहते हैं तो सबसे जरूरी है कि आप अपने पाचन को बेहतर करने की कोशिशें करें और गट हेल्थ का खास ख्याल रखें। आंतों में गंदगी जमने के कई कारण हो सकते हैं। इस लेख में रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल के आयुर्वेदिक डॉक्टर श्रेय शर्मा (Ayurvedic doctor Shrey Sharma from Ramhans Charitable Hospital) आंतों में गंदगी जमने के कारण और सफाई के घरेलू तरीके बता रहे हैं, जिन से आपको लाभ मिल सकता है।
आंतों में गंदगी जमने के कारण - Causes Of Toxic Intestines
1. अपच - Indigestion
कमजोर पाचन भी आंतों में गंदगी जमने का कारण हो सकता है। अगर आपके शरीर की पाचन क्रिया सही से काम नहीं करती है तो इसके कारण भी आंतों में गंदगी जमने लगती है। अगर आप जो खा रहे हैं वो सही तरीके से पच नहीं रहा है, तो यही खाना आंतों में ठहर सकता है और गंदगी जमाने का कारण बन सकता है।
2. डिहाइड्रेशन - Dehydration
डिहाइड्रेशन के कारण भी आंतों में गंदगी का जमाव हो सकता है। पानी की कमी से पाचन प्रक्रिया प्रभावित होती है और आंतों में गंदगी जम सकती है। शरीर में पानी की कमी होने पाचन शक्ति कम होती है और पाचन तंत्र से जुड़ी अन्य समस्याएं भी होने लगती हैं।
इसे भी पढ़ें: आंतों की गंदगी निकालने के लिए इन 4 तरीकों से करें जीरे का सेवन, बॉडी हो जाएगी डिटॉक्स
3. अल्कोहल और धूम्रपान - Alcohol And Smoking
बिगड़ी लाइफस्टाइल के साथ-साथ खराब खानपान और अधिक मात्रा में अल्कोहल या धूम्रपान करने से भी आंतों को नुकसान पहुंच सकता है, जिससे आंतों में गंदगी जम सकती है।
आंतों की गंदगी कैसे साफ करें? - How To Clean Intestines Naturally
1. त्रिफला - Triphala
त्रिफला एक आयुर्वेदिक औषधि है जो आपकी आंतों को साफ करने में सहायक हो सकती है और आंतों की हेल्थ भी बेहतर करने में मदद करती है। इसमें आंवला, हरड़ और बहेड़ा होते हैं, जो पाचन को सुधारते हैं। जिससे कब्ज और अपच जैसी समस्याएं दूर हो सकती हैं। आयुर्वेदाचार्य की सलाह पर रोजाना सीमित मात्रा में त्रिफला का सेवन करने से आपकी आंतों का स्वास्थ्य बेहतर हो सकता है।
2. हल्दी और शहद - Turmeric And Honey
इसे भी पढ़ें: आंतों में सूजन होने पर कौन से फल खाने चाहिए? डायटीशियन से जानें 5 फल
हल्दी और शहद का मिश्रण भी आंतों की सफाई के लिए फायदेमंद साबित होता है। हल्दी में मौजूद एंटी-वायरल, एंटीऑक्सिडेंट्स और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण आंतों को हेल्दी बनाते हैं और इन्हें साफ करने में सहायक होते हैं। वहीं पाचन को सुधारता है, जिससे पेट की समस्याएं कम होती हैं।
3. गर्म पानी के साथ नींबू - Lemon With Hot Water
रोजाना सुबह गुनगुनी पानी में नींबू का रस मिलाकर पीने से भी आंतों की सफाई हो सकती है। नींबू का रस एंटीबैक्टीरियल गुणों से भरपूर होता है, जो आंतों के संक्रमण को दूर करता है और पाचन को सुधारता है।
4. हर्बल चाय - Herbal Tea
हर्बल चाय जैसे कि पुदीना, तुलसी, अदरक और सौंफ की चाय भी आपके आंतों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद कर सकती है। इनमें मौजूद नेचुरल तत्व आपके पाचन को बेहतर करते हैं और आंतों की सफाई करते हैं।
आंतों में जमी गंदगी को साफ करने के लिए ये कुछ प्राकृतिक उपाय हैं जो आपके शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को सुधार सकते हैं। लेकिन, यदि आपको किसी भी प्रकार की समस्या है, तो डॉक्टर से सलाह लें।
All Images Credit- Freepik
Read Next
हॉलीहॉक का इस्तेमाल करने से सेहत को मिलते हैं ये 5 फायदे, इन हिस्सों का किया जा सकता है उपयोग
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version