Doctor Verified

व्यस्कों के पेट में कीड़े होने पर नजर आते हैं ये 7 लक्षण, जानें बचाव का उपाय

Symptoms of Worms in Stomach in Adults and Treatment: खानपान के कारण वयस्कों के पेट में कीड़े होना आम बात है।
  • SHARE
  • FOLLOW
व्यस्कों के पेट में कीड़े होने पर नजर आते हैं ये 7 लक्षण, जानें बचाव का उपाय


Symptoms of Worms in Stomach in Adults and Treatment: जीवनशैली और खानपान के कारण आजकल लोगों को कई प्रकार की पेट से संबंधित बीमारियां हो रही हैं। पेट में कीड़े होना एक ऐसी ही बीमारी है। इन दिनों खानपान के कारण पेट में कीड़े होना सिर्फ बच्चों की ही समस्या नहीं रही है, बल्कि यह वयस्कों में भी देखी जा रही है। पेट में कीड़े तब होते हैं, जब पेट में पैरासाइट्स (परजीवी) प्रवेश कर जाते हैं और आंतों में पनपने लगते हैं। पेट में कीड़े होने पर व्यक्ति के स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है, जो कई गंभीर बीमारियों का कारण बन सकता है। इसलिए वयस्कों को भी पेट में कीड़े के लक्षणों की पहचान करना जरूरी है। इस लेख में हम इसी विषय पर चर्चा करेंगे। इस बारे में अधिक जानने के लिए हमने दिल्ली के जनरल फिजिशियन और एमबीबीएस डॉ. सुरिंदर कुमार से बात की।

इसे भी पढ़ेंः क्या प्रेगनेंसी में गर्भस्थ शिशु पर असर डाल सकती है मिर्गी की बीमारी? जानें डॉक्‍टर की राय

 

व्यस्कों में पेट में कीड़े होने के लक्षण

डॉ. सुरिंदर कुमार का कहना है कि वयस्कों के पेट में कीड़े होने पर कई प्रकार के लक्षण नजर आते हैं।

1. भूख में कमी या अधिक भूख लगना- अगर किसी व्यक्ति को सामान्य से कम या सामान्य से ज्यादा भूख लगती है। इतना ही नहीं भूख में अचानक बदलाव महसूस होता है, तो यह पेट में कीड़े का लक्षण हो सकता है।

2. वजन कम होना- बिना किसी प्रकार की डाइटिंग और बीमारी के अगर वजन कम हो रहा है, तो यह भी पेट में कीड़े होने का संकेत देता है।

3. थकान और कमजोरी- बिना काम किए शारीरिक कमजोरी और थकान महसूस होना, पोषण की कमी और पेट में कीड़े की स्थिति दोनों को दर्शाता है।

4. पेट में दर्द-पेट मे निचले हिस्से में हमेशा हल्का दर्द रहना भी इस समस्या का एक लक्षण है।

इसे भी पढ़ेंः प्रेगनेंसी में H1N1 इन्फ्लुएंजा बढ़ा सकता है कई परेशानियां, इन 8 लक्षणों को न करें नजरअंदाज

Symptoms-of-worms-in-stomach-in-adults-and-treatment-inside

5. अपच और गैस की समस्या- हेल्दी खाना खाने के बाद भी अगर आपको लगातार पेट में दर्द और अपच की समस्या हो रही है, तो यह पेट में कीड़े की समस्या हो सकती है।

6. मल में कीड़े आना- पेट में कीड़ों की संख्या अत्यधिक होने पर, यह मल के जरिए बाहर आने लगते हैं। यह एक गंभीर स्थिति है। अगर आपको लगातार 2 से 3 दिनों तक मल में कीड़े नजर आते हैं, तो इस विषय पर डॉक्टर से बात करें।

7. एनीमिया-शरीर में खून की कमी का कारण पेट में कीड़े भी हो सकते हैं। पेट के कीड़े खाने के सभी पोषक तत्वों को सही तरीके से अवशोषित नहीं होने देते हैं, जिसकी वजह से एनीमिया की परेशानी हो सकती है।

इसे भी पढ़ेंः हर पतला बच्चा नहीं होता है कमजोर, डॉक्टर से जानें क्या है हेल्दी बच्चे की निशानी

वयस्कों के पेट में कीड़े होने के कारण

  • खाना पकाते और खाते वक्त सफाई का सही तरीके से ध्यान न रखा
  • संक्रमित मांस या मछली का सेवन।
  • संक्रमित मिट्टी के संपर्क में आना।
  • दूषित पानी पीना।

इसे भी पढ़ेंः New Virus Outbreak: China में फैली कोरोना जैसी दूसरी बीमारी ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (HMPV), अस्पतालों में भारी भीड़; जानें इसके लक्षण

इसे भी पढ़ेंः जन्म के तुरंत बाद शिशु को नए के बजाय पुराने कपड़े क्यों पहनाए जाते हैं? डॉक्टर से जानें वजह

पेट में कीड़े होने से बचाव के तरीके

डॉ. सुरिंदर कुमार का कहना है कि पेट में कीड़े की समस्या से बचाव के लिए पानी को हमेशा उबालकर या फिल्टर करके ही पानी चाहिए। किसी भी प्रकार के मांस, मछली और सब्जियों को अच्छी तरह पकाकर ही खाना चाहिए। अधपका और कच्चा मांस खाने से परहेज करना चाहिए। पेट के कीड़ों की समस्या से बचने के लिए खाना खाने से पहले और शौच के बाद हाथों को सही तरीके से साफ करना चाहिए।

निष्कर्ष

पेट में कीड़े होना एक गंभीर समस्या हो सकती है, लेकिन यदि समय पर लक्षण पहचान कर कुछ खास बातों को अपनाकर इससे राहत पाई जा सकती है। अगर पेट में कीड़ों की समस्या लंबे समय तक बनी रहती है, तो इस विषय पर डॉक्टर से बात करें।

Read Next

क्या वाकई मुंह खोलकर सोने से मुंह सूख सकता है? जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version