Doctor Verified

क्या वाकई मुंह खोलकर सोने से मुंह सूख सकता है? जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट

Sleeping With Mouth Open In Hindi: यह सच है कि मुंह खोलकर सोने से मुंह सूख सकता है। लेकिन, ऐसा क्यों होता है और इस तरह सोने के क्या नुकसान होते हैं, आइए जानें-
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या वाकई मुंह खोलकर सोने से मुंह सूख सकता है? जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट


Sleeping With Mouth Open Cause Dry Mouth In Hindi: आपने नोटिस किया होगा कि कई लोगों को रात को मुंह खोलकर सोने की आदत होती है। आमतौर पर वही लोग मुंह खोलकर सोते हैं, जिन्हें नाक से सांस लेने में दिक्कत होती है, नाक बंद होता है या किसी तरह की अन्य समस्या होती है। यूं तो मुंह से सांस लेने में कोई दिक्कत नहीं है। लेकिन, इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता है सोते हुए मुंह से सांस लेने में कई अन्य परेशानियां खड़ी हो सकती हैं। कुछ लोगों की मानें, तो मुंह खोलकर सोने से मुंह सूखने की समस्या हो जाती है। सवाल है, क्या वाकई ऐसा होता है? अगर हा, तो इसके पीछे क्या कारण हैं? आइए, इस बारे में विस्तार से जानते हैं। इस बारे में हमने शारदा अस्पताल में वरिष्ठ सलाहकार-इंटरनल मेडिसिन डॉ. श्रेय श्रीवास्तव से बात की।

क्या वाकई मुंह खोलकर सोने से मुंह सूखता है?- Can Sleeping With Mouth Open Cause Dry Mouth In Hindi

can sleeping with mouth open cause dry mouth01 (3)

इससे पहले कि हम यह जानें कि क्या मुंह खोलकर सोने से मुंह सूखता है? यह जान लेना जरूरी है कि क्या मुंह खोलकर सोना बुरा होता है? इस बारे में विशेषज्ञों का कहना है कि मुंह खोलकर नहीं सोना चाहिए। ऐसा क्यों? ऐसा इसलिए, क्योंकि मुंह खोलकर सोने से आपके स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ सकता है। इसकी वजह से मसूड़ों से जुड़ी समस्या होती है, दांतों के लिए नुकसानदायक हो सकता है और आपकी नींद की क्वालिटी पर भी बुरा असर पड़ सकता है। अब यह जान लेते हैं कि क्या इसकी वजह मुंह सूखने की दिक्क्त हो सकती है? इस बारे में एक्सपर्ट का कहना है कि मुंह खोलकर सोने से गला और मुंह दोनों सूख जाते हैं। इस प्रक्रिया को बेहतर तरीके से समझें। जब आप मुंह खोलकर सोते हैं, इसका मतलब है कि आप नाक से नहीं, मुंह से सांस ले रहे होते हैं। इस दौरान मुंह में लार का उत्पादन कम हो जाता है। नतीजनत, मुंह की नमी प्रभावित होती है और मुंह तथा गला सूखने लगता है। आपको बता दें कि लार हमारे मुंह के लिए बहुत जरूरी होता है। लार से दांतों को साफ रखने में मदद मिलती है और हमारा खाया हुआ आहार भी डिजॉल्व होने लगता है।

इसे भी पढ़ें: मुंह खोलकर सोने से सेहत को होते हैं कई गंभीर नुकसान

मुंह खोलकर सोने के कारण- Causes Of Sleeping With Open Mouth In Hindi

नाक बंद होना

एलर्जी, सर्दी-जुकाम जैसी कई परेशानियों के कारण व्यक्ति मुंह खोलकर सोता है। कुछ समय के लिए इस तरह की स्थिति गंभीर समस्या खड़ी नहीं करती है। इसके बावजूद, व्यक्ति को कि वह मूल कारण पर काम करे। यानी किस वजह से नाक बंद है, उसका ट्रीटमेंट करवाएं।

स्लीप एपनिया

कई लोगों को स्लीप एप्निया की शिकायत होती है। स्लीप एपनिया एक ऐसी समस्या है, जिसमें व्यक्ति को खर्राटे लेने की आदत होती है। खर्राटे लेने के कारण व्यक्ति अक्सर सोते समय मुंह से सांस लेता है।

इसे भी पढ़ें: रात में मुंह सूखने के हो सकते हैं ये 5 कारण, जानें बचाव के उपाय

मुंह खोलकर सोने के नुकसान

  1. मुंह खोलकर सोने के कई नुकसान हो सकते हैं, जैसे-
  2. मुंह खोलकर सोने की वजह से मुंह से जुड़ी कई समस्याएं हो सकती हैं।
  3. मुंह खोलकर सोने के कारण दांतों में सड़न और मसूड़ों में कमजोरी हो सकती है।
  4. मुंह खोलकर सोने से गला सूख सकता है, होंठों का फटना शुरू हो सकता है।
  5. मुंह खोलकर सोने के कारण रात को बार-बार प्यास लग सकती है, जिससे बार-बार नींद टूटती है।

All Image Credit: Freepik

Read Next

बुजुर्गों में यूटीआई होने पर क्या जोखिम हो सकते हैं? जानें बचाव के उपाय

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version