Sleeping With Open Mouth Side Effects: अच्छी सेहत के लिए पर्याप्त नींद लेना बहुत जरूरी है। आज के समय में लोग भागदौड़ भरी जीवनशैली के कारण पर्याप्त नींद नहीं ले पाते हैं, इसकी वजह से कई गंभीर समस्याएं होती हैं। रोजाना 6 से 7 घंटे की नींद पूरा न होने से आपके शरीर में थकान, आलस समेत कई गंभीर परेशानियां होती हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि सेहतमंद रहने के लिए जितनी जरूरी अच्छी नींद है उतना ही जरूरी है सही ढंग से सोना। कई लोग सोते समय मुंह खोलकर रखते हैं। ऐसा करना आपकी सेहत पर बहुत भारी पड़ सकता है। मुंह खोलकर सोने से आपको न सिर्फ नींद से जुड़ी परेशानियां हो सकती हैं बल्कि इसका असर पूरे शरीर पर पड़ता है। आइए विस्तार से जानते हैं मुंह खोलकर सोने से होने वाले नुकसान के बारे में।
मुंह खोलकर सोने के नुकसान- Sleeping With Open Mouth Side Effects in Hindi
सोते समय आपका पोश्चर या मुद्रा का सही होना बहुत जरूरी है। गलत मुद्रा या खराब पोश्चर में सोने से आपको कई गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे लोग जो सोते समय मुंह खोलकर रखते हैं सांस, नींद और शरीर से जुड़ी कई गंभीर परेशानियां हो सकती हैं। इसकी वजह से आपका मानसिक स्वास्थ्य भी खराब हो सकता है। मुंह खोलकर सोने से आपके शरीर पर ये नकारात्मक प्रभाव पड़ते हैं-
टॉप स्टोरीज़
1. सांस से बदबू आना
रात में सोते समय मुंह खोलकर सोने से आपको सांस से जुड़ी परेशानियां हो सकती हैं। इसकी वजह से आपको सांस लेते समय बदबू आ सकती है। दरअसल मुंह से सांस लेने के कारण आपके मुंह में बहुत ज्यादा गंदगी हो जाती है और इसके कारण आपकी सांस से बदबू आती है।
इसे भी पढ़ें: आपको भी सोते समय आते हैं खर्राटे? जानें इससे छुटकारा पाने के लिए योग और डाइट टिप्स
2. दांतों के लिए नुकसानदायक
मुंह खोलकर सोने से आपको दांतों से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। मुंह खोलकर सोने से आपके मुंह लार कम बनती है और इसकी वजह से मुंह में बैक्टीरिया बहुत ज्यादा हो जाते हैं। इसकी वजह से आपके दांतों को गंभीर नुकसान पहुंचता है।
3. थकान की परेशानी
मुंह खोलकर सोने से आपको सांस लेने में भी परेशानी होती है। इसकी वजह से आपके फेफड़ों में ऑक्सीजन की मात्रा कम हो जाती है। फेफड़ों में ऑक्सीजन कम होने से आपको थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है।
4. होंठों को नुकसान
रात को मुंह खोलकर सोने से आपको कई गंभीर नुकसान पहुंचते हैं। मुंह खोलकर सोने से आपका मुंह सूख जाता है और इसकी वजह से आपके होंठों को भी नुकसान पहुंचता है। मुंह में मौजूद तरल पदार्थ के सूखने की वजह से आपके होंठ फट जाते हैं।
5. ब्लड प्रेशर और हार्ट की परेशानी
मुंह खोलकर सोने से आपको ब्लड प्रेशर और हार्ट से जुड़ी परेशानियां हो सकती हैं। इसकी वजह से आपके फेफड़ों में ऑक्सीजन की मात्रा कम होती है और आपकी धमनियों में ब्लड फ्लो भी प्रभावित होता है। इसकी वजह से आपको हार्ट की बीमारी और ब्लड प्रेशर से जुड़ी परेशानी हो सकती है।
इसे भी पढ़ें: Sleep Deprivation: क्या हैं 'नींद की कमी' के 6 कारण? जान लें लक्षण और उपचार
रात में सोते समय पोश्चर का सही होना बहुत जरूरी है। खराब पोश्चर के कारण आपको कई गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ता है। रात में मुंह खोलकर सोने से आपको ऊपर बताई गयी समस्याएं हो सकती हैं।
(Image Courtesy: Freepik.com)