Doctor Verified

क्या मुंह खोलकर सोने से दांतों पर सफेद धब्बे पड़ सकते हैं? बता रहे हैं डॉक्टर

White Spots On Teeth In Hindi: मुंह खोलकर सोने से दांतों को कई तरह के नुकसान होते हैं। इसी क्रम में दांतों पर अस्थाई सफेद धब्बे भी पड़ सकते हैं। आखिर ऐसा क्यों होता है? जानें एक्सपर्ट से-
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या मुंह खोलकर सोने से दांतों पर सफेद धब्बे पड़ सकते हैं? बता रहे हैं डॉक्टर


Can Sleeping With Open Mouth Cause White Spots On Teeth In Hindi: कुछ लोगों की आदत मुंह खोलकर सोने की होती है। विशेषज्ञों के अनुसार मुंह खोलकर सोना अच्छी आदत नहीं होती है। ऐसा इसलिए क्योंकि, मुंह खोलकर सोने के कारण गला और मुंह सूखता है। ऐसे में व्यक्ति की नींद बाधित होती है और वह बार-बार नींद से उठकर पानी पीता है। यही नहीं, जिन लोगों को खर्राटा लेने की आदत है और स्लीप एपनिया है, वे भी मुंह खोलकर सोते हैं। एक्सपर्ट्स सलाह देते हैं कि अपनी इस आदत में सुधार करना चाहिए। यह स्थिति दांतों से संबंधित कई समस्याएं भी पैदा कर सकता है। सवाल है, क्या मुंह खोलकर सोने से दांतों पर सफेद धब्बे (Dant Me Safed Daag) हो सकते हैं? आखिर इन दोनों का आपस में क्या संबंध हैं? जानें इस बारे में बालाजी डेंटल क्लिनिक के सीईओ एवं संस्थापक डॉ. दिनेश सोनी से।

क्या मुंह खोलकर सोने से दांतों पर सफेद धब्बे पड़ सकते हैं?- Does Sleeping With Open Mouth Cause White Spots On Teeth In Hindi

open mouth cause white spots on teeth 2

इसमें कोई दो राय नहीं है कि मुंह खोलकर सोने से दांतों से संबंधित कई समस्याएं हो सकती हैं। जैसे दांतों में कैविटी होना, मसूड़ों से जुड़ी बीमारी होना। इस तरह की परेशानियां इसलिए होती है, क्योंकि मुंह खोलेकर सोने से मुंह में लार का प्रोडक्शन कम होता है। इस स्थिति में मुंह ड्राई हो जाता है, जिससे कैविटी आसानी हो जाती है। यहां तक कि मूड़ों की हेल्थ भी प्रभावित होने लगती है। जहां तक सवाल इस बात का है कि सोने से दांतों पर सफेद धब्बे पड़ सकते हैं? इस बारे में डॉक्टर बताते हैं, "हां, मुंह खोलकर सोने से दांतों पर सफेद धब्बे पड़ सकते हैं।" यह भी जान लेना आवश्यक है कि ऐसा क्यों होता है? इसे डॉक्टर विस्तार से समझाते हुए कहते हैं, "मुंह खोलकर सोने से एनामेल डिहाइड्रेशन हो जाता है। एनामेल दातों की (बाहरी प्रोटेक्टिव परत) डिहाइड्रेशन का मतलब है कि लार प्रोडक्शन में कमी होने के कारण दांतों में मॉइस्चर की कमी होना। ऐसे में टूथ एनामेल कमजोर और ड्राई हो जाते हैं, जिससे उनके टूटने का जोखिम भी बढ़ जाता है। यही नहीं, एनामेल डिहाइड्रेशन होने पर दातों की सेंसिटिवटी भी बढ़ सकती है। बहरहाल, जब आप मुंह खोलकर सोते हैं, तो इस स्थिति में एनामेल में अस्थाई सफेद धब्बे नजर आने लगते हैं। लेकिन दांतों में नजर आ रहे ये सफेद धब्बे तब ठीक हो जाते हैं, जब दांतों फिर से लुब्रिकेटेड हो जाते हैं यानी मुंह में लार का प्रोडक्शन सामान्य हो जाता है।"

इसे भी पढ़ें: सांसों में बदबू का कारण कहीं मसूड़ों की बीमारी तो नहीं? डॉक्टर से जानें कनेक्शन

दांत पर सफेद धब्बे होने पर क्या करें- Dant Me Safed Daag Kaise Hataye

open mouth cause white spots on teeth 1 (1)

दांत पर सफेद धब्बे स्थाई हैं या अस्थाई, यह जानना सबसे जरूरी है। अगर आपके दांतों पर सफेद धब्बे स्थाई हैं, तो इसको लेकर लापरवाही न करें। यह आपके दांतों के सड़न के पहले संकेत हो सकते हैं। इसके अलावा, खराब ओरल हाइजीन, शुगरी और एसिडिक फूड का सेवन अधिक मात्रा में करने से भी इस तरह की दिक्कत हो सकती है। ऐसे में जरूरी हे कि आप डॉक्टर के पास जाएं और अपना प्रॉपर इलाज कराएं। साथ ही अपने ओरल हाइजीन का पूरा ध्यान रखें।

All Image Credit: Freepik

Read Next

शरीर के लिए क्यों जरूरी है हेल्दी बैक्टीरिया? डॉक्टर से जानें फायदे

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version