Doctor Verified

सांसों में बदबू का कारण कहीं मसूड़ों की बीमारी तो नहीं? डॉक्टर से जानें कनेक्शन

Can Gum Problems Cause Bad Breath In Hindi: मसूड़ों से जुड़ी समस्या होने पर सांसा में बदबू आ सकती है। लेकिन, ऐसा क्यों और कैसे होता है? समझा रहे हैं डॉक्टर-
  • SHARE
  • FOLLOW
सांसों में बदबू का कारण कहीं मसूड़ों की बीमारी तो नहीं? डॉक्टर से जानें कनेक्शन


Can Gum Problems Cause Bad Breath In Hindi: मसूड़ों से जुड़ी समस्या किसी को भी हो सकती है। आमतौर पर ओरल हेल्थ का सही तरह से ध्यान न रखे जाने पर मसूड़ों में दिक्कत होती है। मूसड़ों से जुड़े रोगों को हम पीरियडॉन्टल रोग कहा जाता है। मूसड़ों में होने वाली बीमारी का एक कारण संक्रमण भी है। इससे मसूड़ों के टिश्यूज को नुकसान होने लगता है। अगर समय रहते इसका इलाज न किया जाए, तो दांत कमजोर होकर टूट भी सकते हैं। ऐसे में बहुत जरूरी है कि आप यह अपने दांतों की पूरी केयर करें। बहरहाल, क्या मसूड़ों की समस्या होने पर सांसों में बदबू आ सकती है?आइए, जानते हैं क्या वाकई ऐसा होता है? जानें इस बारे में बालाजी डेंटल क्लिनिक के सीईओ एवं संस्थापक डॉ. दिनेश सोनी से।

क्या मसूड़ों की समस्या के कारण सांसों से बदबू आ सकती है?- Do Gum Problems Cause Bad Breath In Hindi

can gum problems cause bad breath 01 (3)

मसूड़ों की समस्या होने पर न ओरल हेल्थ प्रभावित होती है। इसके साथ ही मसूड़ों की परेशानी के कारण सांसों से दुर्गंध आने की समस्या भी हो सकती है। दरअसल, मसूड़ों से जुड़ी बीमारी होने के कारण मसूड़ां में सूजन और स्वेलिंग हो जाती है। मुंह में बैक्टीरिया पनपने लगते हैं। इस वैसे भी मसूड़ों की दिक्कत होने के कारण लोग अपने मुंह की अच्छी तरह सफाई नहीं कर पाते हैं। नतीजतन, दांतों के बीच खाने की चीजें फंसी रहती हैं, जहां धीरे-धीरे बैक्टीरिया पनपने लगता है। बैक्टीरिया पनपने के कारण मुंह के वोलाटाइल सलफर कंपाउंड रिलीज होने लगता है। यह कंपाउंड मुंह में गंध आने के जिम्मेदार होता हैं। ऐसे में मुंह से दुर्गंध आने की समस्या होने लगती है। वहीं, मसूड़ों की दिक्कत भी बढ़ जाती है।

इसे भी पकड़ें: क्या दांतों में प्लाक जमने के कारण मुंह से बदबू आ सकती है? बता रहे हैं डॉक्टर

मसूड़ों की बीमारी होने पर क्या करें

can gum problems cause bad breath 02 (2)

मसूड़ों से जुड़ी समस्या या बीमारी होने पर व्यक्ति को चाहिए कि वे जल्द से जल्द डॉक्टर से अपना इलाज करवाएं। ध्यान रखें कि मसूड़ां की केयर न करने से ओरल हेल्थ खराब होती है। इससे खानपान प्रभावित होता है। सही तरह से डाइट न ले पाने के लिए स्वास्थ्य से जुड़ी अन्य समस्याएं भी होने लगती हैं। मसूड़ों की बीमारी होने पर यहां बताए गए टिप्स अपनाएं, समस्या में सुधार होने लगेगा-

  1. नियमित रूप से ओरल हेल्थ का ध्यान रखें।
  2. गुनगुने नमक पानी से गरारा करना न भूलें।
  3. दांतों को फ्लॉस करें। इससे दांतों के बीच फंसे खाने के पार्टिकल्स निकल जाते हैं।
  4. डॉक्टर की दी हुई दवा लेना न भूलें।
  5. अगर बार-बार मसूड़ों से जुड़ी समस्या होती है, तो रेगुलर दांतों की चेकअप करवाएं।
  6. बुरी आदतें, जैसे स्मोकिंग या शराब का सेवन न करें।
  7. डायबिटीज के मरीजों को मसूड़ों से जुड़ी समस्या का जोखिम अधिक रहता है। ऐसे में जरूरी है कि डायबिटीज के मरीज ब्लड शुगर के स्तर को कंट्रोल करके रखें।
  8. बैलेंस्ड डाइट की मदद से ओरल हेल्थ को बेहतर किया जा सकेगा।
  9. ओरल हेल्थ में सुधार करने के लिए पानी पर्याप्त मात्रा में पिएं। इससे बॉडी में टॉक्सिंस नहीं होते हैं। नतीजतन, ओवर ऑल हेल्थ में सुधार होता है। दांतों पर भी इसका पॉजिटिव असर पड़ता है।

All Image Credit: Freepik

Read Next

व्यस्कों के पेट में कीड़े होने पर नजर आते हैं ये 7 लक्षण, जानें बचाव का उपाय

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version