Can Plaque On Teeth Cause Bad Breath In Hindi: दांतां की सफाई का ध्यान रखा जाना बहुत जरूरी होता है। अगर ऐसा न किया जाए, तो दांतों से संबंधित कई तरह की समस्या होने लगती है। दांतों में गंदगी जमने लगती है, दांतों में सड़न और कैविटी लगने लगती है। इसी तरह की कई अन्य समस्याएं भी दांतां की सफाई पर ध्यान न देने पर हो सकती हैं। कुछ मामलों में दांतों में प्लाक तक जम जाता है। प्लाक एक तरह की चिपचिपी परत होती है, जो रंगहीन होती है। यह दांतों के बीच फंसे खाद्य पदार्थ, लार और बैक्टीरिया से मिलकर बनती है। अगर समय रहते इसकी सफाई न की जाए, तो दांतों में टार्टर जम जाता है। टार्टनर दांतों की गंदगी को कहा जाता है। इसका मतलब है कि दांतों में प्लाक जमना (Danto Me Plak Kaise Hataye) हमारे ओरल हेल्थ के लिए सही नहीं है। तो क्या इसकी वजह से मुंह से बदबू भी आ सकती है? आइए जानते हैं बालाजी डेंटल क्लिनिक के सीईओ एवं संस्थापक डॉ. दिनेश सोनी का क्या कहना है।
क्या दांतों में प्लाक जमने के कारण मुंह से बदबू आ सकती है?- Does Excessive Plaque Cause Bad Breath In Hindi
दांतों में प्लाक (Danto Me Plak Kya Hota Hai) नहीं जमना चाहिए। इससे दांतों से जुड़ी कई तरह की समस्या शुरू हो सकती है। इसका ओरल हेल्थ पर बहुत बुरा असर पड़ता है। जहां तक सवाल इस बात का है कि क्या दांतों में प्लाक जमने के कारण मुंह से बदबू आ सकती है? इस बारे में डॉक्टर का कहना है, "बिल्कुल ऐसा हो सकता है यानी प्लाक जमने के कारण मुंह से बदबू आ सकती है। असल में, प्लाक जमने के करण दांतों में चिपचिपा और रंगहीन पदार्थ जम जाता है। वहां बैक्टीरिया पनपने लगते हैं। बैक्टीरिया खाने की चीजों को छोटे-छोटे पार्टिकल्स में तोड़ देता है, जिससे गंध आने लगती है।" आपको बता दें कि जो खाने की चीजें छोटे पार्टिकल्स में ब्रेक डाउन होती हैं, उससे वोलाटाइल सल्फर कंपाउंड प्रोड्यूस होता है। यह वह कंपाउंड है, जो मुंह में बदबू के लिए जिम्मेदार होता है।
इसे भी पढ़ें: मुंह से बदबू आने का कारण कहीं अक्लदाढ़ तो नहीं? डॉक्टर से समझें कनेक्शन
दांतों में प्लाक जमने से कैसे रोकें- Danto Me Jama Plak Kaise Hataye
दांतों में प्लाक जमने से रोकने के लिए बहुत जरूरी है कि आप अपनी ओरल हेल्थ का विशेष ध्यान रखें। इसके लिए यहां दिए गए टिप्स को जरूर अपनाएं-
- रोजाना दांतों को फ्लॉस करें। ध्यान रखें कि ब्रश दांतों के बीच नहीं पहुंच पाते हैं। ऐसे में दांतों के बीच फूड पार्टिकल्स रह जाते हैं, जिनकी वजह से प्लाक जमने का रिस्क रहता है। वहीं, फ्लोस करने से दांतों के बीच में भी सफाई हो जाती है।
- नियमानुसार दिन में दो बार दांतों को ब्रश जरूर करें। आमतौर पर लोग सुबह ब्रश जरूर करते हैं। लेकिन, रात को सोने से पहले ब्रश करना जरूरी नहीं समझते। जबकि, डिनर के बाद भी दांतों को ब्रश करना जरूरी है। इससे दांतां में प्लाक जमने का रिस्क कम होता है।
- हमेशा हेल्दी डाइट फॉलो करें। ऐसी चीजें न खाएं, जिनके दांतों में जमने का जोखिम अधिक रहता है। इसके बजाय, हेल्दी चीजें खाएं, जिनसे दांत मजबूत होते हैं।
- माउथवॉश करना न भूलें। माउथ वॉश करने से मुंह से बदबू नहीं आती है और मुंह की अच्छी तरह सफाई भी होती है।
All Image Credit: Freepik