Stomach Problems and Bad Breath: मुंह से बदबू आना एक गंभीर समस्या है। कई बार लोगों को सांस लेते समय भी बदबू आती है। सांस से बदबू आना (Bad Breath) सामान्य नहीं है। कई बार शरीर की आंतरिक समस्याओं की वजह से लोगों को इस स्थिति का सामना करना पड़ सकता है। सांसों से बदबू आने के कई कारण हो सकते हैं। कुछ लोगों में यह समस्या मुंह और दांतों की ठीक ढंग से सफाई न करने के कारण होती है। वहीं कुछ लोगों में यह परेशानी आंतरिक स्थितियों के कारण होती है। ऐसा कहा जाता है की पेट में खराबी होने पर भी सांसों से बदबू आ सकती है। आइए इस लेख में विस्तार से समझते हैं, क्या वाकई पेट में खराबी के कारण सांसों से बदबू आने की समस्या हो सकती है।
क्या पेट से जुड़ी समस्या के कारण सांस से बदबू आती है?
सांसों से बदबू आने की समस्या को मेडिकल टर्म में हलीटोसिस (halitosis) कहते हैं। यह स्थिति कई कारणों से हो सकती है। ओन्लीमायहेल्थ टीम के साथ बात करते हुए, डॉ. सूरज भगत, वरिष्ठ सलाहकार, गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभाग, अमृता हॉस्पिटल फरीदाबाद ने बताया पाचन तंत्र में बैक्टीरिया की गतिविधि के कारण हाइड्रोजन सल्फाइड और मिथाइलमेरकैप्टन जैसे वाष्पशील सल्फर यौगिकों के उत्पादन के कारण सांसों से बदबू आती है।
इसे भी पढ़ें: क्या कैंसर की कोई गंध होती है? क्या सूंघकर भी चल सकता है कैंसर का पता? जानें डॉक्टर की राय
पेट की समस्याओं के कारण कैसे आती है सांसों से बदबू?
आपका मुंह और पाचन तंत्र एक दूसरे से जुड़े हुए होते हैं। हम जो खाते हैं वह हमारे पाचन तंत्र से होकर गुजरता है, और इस प्रक्रिया के दौरान कई तरह की रासायनिक प्रतिक्रियाएं होती हैं। कभी-कभी, इन रासायनिक प्रक्रियाओं की वजह से कुछ यौगिकों का निर्माण होता है, जो सांसों की बदबू का कारण बन सकते हैं।
पेट की ये परेशानियां सांसों से बदबू का कारण बन सकती हैं-
गैस्ट्रिक रिफ्लक्स या एसिड रिफ्लक्स: ये स्थितियां तब होती हैं जब पेट का अम्लीय लिक्विड आपके फूड पाइप में वापस चला जाता है। इसकी वजह से सांसों से बदबू आने की समस्या हो सकती है।
अपच: अपच के दौरान, भोजन आपके पेट में ठीक से नहीं पचता है। इससे फर्मेन्टेशन नामक प्रक्रिया हो सकती है, जो गैस और दुर्गंध पैदा करने वाले यौगिकों को छोड़ती है। ये यौगिक आपके मुंह तक पहुंच सकते हैं और सांसों की बदबू का कारण बन सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: Fact Check: क्या रोजाना माउथवॉश का इस्तेमाल करने से कैंसर हो सकता है? जानें डॉक्टर से
कब्ज: कब्ज के कारण बचा हुआ भोजन आपकी आंतों में रहता है, जहां यह सड़ सकता है और दुर्गंध पैदा करने वाले जीवाणुओं को बढ़ावा दे सकता है। ये गंध आपके मुंह तक पहुंच सकते हैं और सांसों की बदबू का कारण बन सकते हैं।
पेप्टिक अल्सर: ये पेट या ग्रहणी में दर्दनाक घाव होते हैं। पेप्टिक अल्सर अगर ब्लीडिंग कर रहे हैं, तो इसकी वजह से सांसों से बदबू आ सकती है।
सांसों से बदबू आने की समस्या को ठीक करने के लिए डाइट और लाइफस्टाइल का विशेष ध्यान रखना चाहिए। इसके अलावा डाइट में फाइबर, एंटी-ऑक्सीडेंट, मिनरल्स और विटामिन वाले फूड्स शामिल करने चाहिए। वहीं पेट से जुड़ी समस्याओं को नजरअंदाज करने की जगह इनका उचित इलाज लेना चाहिए।
(Image Courtesy: freeoik.com)
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version