Pus in Gums In Hindi: दांतों और मसूड़ों की सही से देखभाल न करने की वजह से आपको कई तरह की परेशानियां आ सकती हैं। जिसमें दांतों में दर्द, संक्रमण, लालिमा, मसूड़ों से खून निकलना और पस भी शामिल हैं। मसूड़ों में फोड़ा होने पर ही पस निकलने की समस्या देखने को मिलती है। कुछ लोगों के दांतों में फोड़ा होने पर यह आसपास के क्षेत्रों को प्रभावित करता है। धीरे-धीरे यह फोड़ा मसूड़ों में भी बनने लगता है। इसे पीरियोडोंटल फोड़ा भी कहते हैं। यह एक दर्दनाक स्थिति (Gum abscess in Hindi) है। जिसमें मसूड़ों में काफी तेज दर्द और खून निकलने लगता है। आइए जानते हैं मसूड़ों में पस (Pus in Gums) की समस्या होने पर क्या करें और इस समस्या का कारण क्या है?
मसूड़ों में पस क्यों बनता है ?
दांत या फिर मसूड़ों में फोड़े होने पर मसूड़ों से पस निकल सकता है। यह समस्या आमतौर पर मुंह में संक्रमण (Gum Abscess Causes in Hindi ) फैलने की वजह से होती है। इस समस्या से ग्रसित व्यक्ति को काफी तेज दर्द का सामना करना पड़ता है। यदि इस समस्या का समय पर इलाज नहीं किया गया, तो यह धीरे-धीरे गंभीर स्थिति धारण कर लेती है। जिसकी वजह से आपके सारे दांत खराब भी हो सकती हैं। आइए विस्तार से जानते हैं मसूड़ों में पस निकलने पर घर (Pus in Gums Treatment at Home) पर कैसे करें इलाज
टॉप स्टोरीज़
मसूड़ों में पस की समस्या होने पर क्या करें ?
फिटकरी के पानी से करें गरारे
मसूड़ों से पस (Gum Abscess Remedies) या ब्लीडिंग की समस्या होने पर फिटकरी का पानी आपके लिए लाभकारी हो सकता है। इसके लिए गुनगुने पानी में 2 या 3 चुटकी फिटकरी डालें। अब इस पानी से गरारा करें। इससे आपको काफी लाभ मिलेगा।
इसे भी पढ़ें - प्रेगनेंसी में मसूड़ों से खून आने के हो सकते हैं ये 5 कारण, डॉक्टर से जानें लक्षण और बचाव
मुलेठी और त्रिफला का काढ़ा
मसूड़ों से पस की परेशानी को दूर करने के लिए आप मुलेठी और त्रिफला का काढ़ा भी आपके लिए लाभकारी हो सकता है। इसके लिए 1 कप पानी लें। इसमें त्रिफला और मुलेठी पाउडर मिक्स करके इसे अच्छे से गर्म करें। अब इस काढ़े से दिन में दो बार गरारा करें। इससे आपको काफी लाभ मिलेगा।
लहसुन का इस्तेमाल
मसूड़ों या दांतों से खून निकलने पर आप लहसुन का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए कच्चे लहसुन से थोड़ा सा रस निकाल लें। अब इस रस को पस वाले स्थान पर लगाएं। इससे मसूड़ों में होने वाले दर्द और सूजन से आराम मिलेगा। साथ ही पस की समस्या भी धीरे-धीरे दूर होगी।
लौंग के तेल से मालिश
लौंग का तेल संक्रमण को दूर करने में प्रभावी हो सकता है। इससे दांतों और मसूड़ों में होने वाली परेशानी को दूर करने में मदद मिल सकती है। मसूड़ों में पस की परेशानी होने पर ब्रश या फिर उंगली की मदद से दांतों के आसपास लौंग का तेल लगाएं। इससे आपको काफी लाभ मिलेगा।
ऑयल पुलिंग
मसूड़ों में पस की समस्या से निजात पाने के लिए ऑयल पुलिंग भी आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। इसके लिए 1 टेबलस्पून नारियल तेल लें। अब इसे अपने मुंह में डालें, कुल्ले की तरह चलाएं। ध्यान रखें कि इस तेल को निगले नहीं। इसके लगभग 5 से 10 मिनट के लिए अपने मुंह के अंदर रखें। बाद में इसे थूक दें। ऐसा करने से पस की समस्या और मसूड़ों में होने वाली अन्य समस्याओं से निजात मिलेगा।
इसे भी पढ़ें - मसूड़ों में सूजन और रक्तस्त्राव हो सकती है स्कर्वी की निशानी, एक्सपर्ट से जानिए इस समस्या से बचने के उपाय
मसूड़ों में पस (Gum abscess in Hindi) की परेशानी होने पर आप इन आसान उपायों को अपना सकते हैं। इससे आपको काफी लाभ मिलेगा। हालांकि, ध्यान रखें कि अगर आपको अधिक परेशानी हो रही है, तो इस स्थिति में घरेलू नुस्खे आजमाने के बजाय डॉक्टर से तुरंत संपर्क करेँ। ताकि गंभीर स्थितियों से बचा जा सके।