प्रेगनेंसी में मसूड़ों से खून आने के हो सकते हैं ये 5 कारण, डॉक्टर से जानें लक्षण और बचाव

प्रेगनेंसी के दौरान मसूड़ों से खून आना एक आम और एक गंभीर समस्या हो सकती है। ऐसे में लक्षण और बचाव के बारे में जानना जरूरी है।
  • SHARE
  • FOLLOW
प्रेगनेंसी में मसूड़ों से खून आने के हो सकते हैं ये 5 कारण, डॉक्टर से जानें लक्षण और बचाव


प्रेगनेंसी के दौरान अक्सर महिलाओं के शरीर में कई बदलाव नजर आते हैं। उन बदलावों के साथ महिलाओं को कुछ दिक्कतों का सामना भी करना पड़ता है। उन्हीं दिक्कतों में से एक है मसूड़ों से खून आना। कुछ महिलाएं ऐसी होती हैं, जिन्हें प्रेगनेंसी के दौरान मसूड़ों में सूजन, दर्द या खून का सामना करना पड़ता है। ऐसे में इसके पीछे के कारण के बारे में जानना जरूरी है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि प्रेगनेंसी के दौरान महिलाओं के मसूड़ों से क्यों खून आता है। साथ ही बचाव के बारे में भी जानेंगे। ये लेख हीलिंग केयर ईएनटी क्लीनिक नोएडा के ईएनटी स्पेशलिस्ट (एमबीबीएस एमएस) डॉ अंकुर गुप्ता (Dr. Ankur Gupta) द्वारा दिए गए इनपुट्स पर बनाया गया है। पढ़ते हैं आगे...

 

प्रेगनेंसी के दौरान मसूड़ों से खून आने के कारण

प्रेगनेंसी के दौरान अक्सर मसूड़ों से खून आने के पीछे कुछ गंभीर तो कुछ आम कारण हो सकते हैं। यह कारण निम्न प्रकार हैं-

1 - जब महिलाएं जरूरत से ज्यादा मीठे का सेवन करती हैं तो उनके मसूड़ से खून आ सकता है। क्योंकि जरूरत से ज्यादा मिठाई खाने से महिलाओं को ओरल कैविटी की समस्या हो सकती है जिसके कारण महिलाएं मसूड़ों से खून आने की समस्या से ग्रस्त हो सकते हैं।

2 - हार्मोन में बदलाव के कारण भी मसूड़ों से खून आ सकता है। बता देंग कि प्रेगनेंसी में एस्ट्रोजन और प्रोजेस्टेरोन हार्मोन बदलते हैं, जिसके कारण मसूड़ों के ऊतकों की कोशिकाएं कमजोर होने लगती हैं। जब वह सूख जाती हैं तो उसके कारण मसूड़ों से खून आ सकता है।

3 - जब महिलाओं के शरीर में जरूरी पोषक तत्वों की कमी हो जाती है। तब भी मसूड़ों से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इन पोषक तत्व में विटामिन सी, कैल्शियम, फास्फोरस और विटामिन के की कमी शामिल है। जब महिलाएं जरूरी पोषक तत्वों का सेवन नहीं करती है तो मसूड़ों से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

इसे भी पढ़े - प्रेगनेंसी के दौरान वजाइना में जलन और खुजली क्यों होती है? डॉक्टर से जानें उपचार

4 - गर्भावस्था के दौरान यदि महिलाएं मधुमेह जैसी समस्या का शिकार हो जाए तब भी दांतों और मसूड़ों की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। बता दें कि मधुमेह की समस्या मेटाबॉलिज्म संबंधित रोग होता है, जिसके कारण मसूड़ों से संबंधित समस्या का सामना भी महिलाएं कर सकती हैं।

5 - गर्भावस्था के दौरान यदि महिलाएं अपनी दातों पर या मसूड़ों पर ठीक प्रकार से ध्यान ना दें या अच्छे से उनकी सफाई ना करें तब भी यह समस्या हो सकती है।

 

प्रेगनेंसी के दौरान मसूड़ों से खून आने के लक्षण

बता दें कि मसूड़ों से खून आना खुद में एक बड़ा लक्षण है लेकिन इसके साथ-साथ कुछ अन्य लक्षण भी नजर आ सकते हैं जो इस प्रकार हैं-

1 - महिलाओं को गले में खराश महसूस करना।

2 - खाते वक्त दर्द महसूस करना।

3 - मसूड़ों और दांतों के बीच में गैप महसूस करना।

5 - दातों में संवेदनशीलता महसूस करना।

6 - मसूड़ों का लाल हो जाना।

7 - मसूड़ों में दर्द महसूस करना।

 इसे भी पढ़े - ब्रेस्ट में सूजन: इन 6 कारणों से आ सकती है स्तनों में सूजन, जानें बचाव के उपाय

प्रेगनेंसी के दौरान मसूड़ों से खून आने पर बचाव

प्रेगनेंसी के दौरान महिलाएं मसूड़ों से खून की समस्या से अपना बचाव कर सकती हैं। यह बचाव निम्न प्रकार हैं-

1 - महिलाओं को प्रेगनेंसी के दौरान अपनी ओरल हेल्थ का पूरा ख्याल रखना चाहिए ओरल हेल्थ की सही देखभाल से न केवल मसूड़ों से खून आने की समस्या से दूर रहेंगी बल्कि इससे मसूड़े स्वस्थ भी बने रह सकते हैं। ऐसे में महिलाओं को नियमित रूप से अपने दांतो की सफाई और मसूड़ों को साफ सुथरा रखना जरूरी है।

2 - गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को खुद को हाइड्रेट देखना भी जरूरी है। बता दें कि वे खुद को हाइड्रेट रखने के लिए समय-समय पर पानी पिएं। इससे मसूड़ों के ऊतक सूखने की समस्या से राहत मिल सकती है। खुद को हाइड्रेट रखने के लिए महिलाएं फलों के जूस का सेवन भी कर सकते हैं।

3 - जैसा कि हमने पहले भी बताया कि मसूड़ों की समस्या जरूरी पोषक तत्वों की कमी के कारण भी हो सकती है। ऐसे में महिलाएं अपनी डाइट में जरूरी पोषक तत्व जैसे विटामिन सी, विटामिन के, कैल्शियम आदि को जोड़ें।

नोट - ऊपर बताए गए बिंदुओं से पता चलता है कि गर्भावस्था के दौरान मसूड़ों से खून आने के पीछे कुछ आम तो कुछ गंभीर कारण हो सकते हैं। ऐसे में ऊपर बताए गए बचावों को अपनाकर महिलाएं इस समस्या से बच सकती हैं।

Read Next

क्या प्रेगनेंसी में कर सकते हैं अनानास का सेवन? जानें एक्सपर्ट से

Disclaimer