Expert

ब्रेस्ट में सूजन: इन 6 कारणों से आ सकती है स्तनों में सूजन, जानें बचाव के उपाय

ब्रेस्ट में सूजन होना अपने आप में एक लक्षण होता है। हालांकि इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं। ऐसे में जानते हैं बचाव के उपाय...
  • SHARE
  • FOLLOW
ब्रेस्ट में सूजन: इन 6 कारणों से आ सकती है स्तनों में सूजन, जानें बचाव के उपाय


कभी-कभी महिलाओं ने अपने स्तनों में भारीपन या उन्हें स्पर्श करने पर गर्माहट महसूस की होगी। कुछ महिलाएं इस स्थिति को गंभीरता से लेती है तो कुछ इसे आम समझ कर अपनी रोजमर्रा के कार्यों में लग जाती हैं। लेकिन बता दें कि यह ब्रेस्ट में सूजन के लक्षण हो सकते हैं। ब्रेस्ट का निर्माण मुख्य तौर पर टिश्यू स्ट्रक्चर के माध्यम से होता है, जिनमें ग्लैंड, कनेक्टिव टिश्यू, टिश्यू, मिल्क डक्ट मौजूद होते हैं। ऐसे में जब एडिपॉज टिश्यू में मौजूद द्रव कम या बढ़ने लगता है तब स्तनों में सूजन आ सकती है। इसके कई लक्षण और कारण हो सकते हैं। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि स्तनों में सूजन आने के क्या कारण हैं। साथ ही लक्षण और उपचार के बारे में भी जानेंगे। इसके लिए हमने उजाला सिग्नस ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल की सीनियर कंसल्टेंट, हेड आब्सटेट्रिक्स तथा गायनेकोलॉजी, डॉ एकता बजाज से भी बात की है। पढ़ते हैं आगे...

ब्रेस्ट में सूजन आने के कारण

आमतौर पर ब्रेस्ट मैं सूजन का सबसे आम कारण प्रीमेंस्ट्रूअल सिंड्रोम को माना जाता है। जब महिलाएं हर महीने पीरियड्स के दौर से गुजरती हैं तो उनके शरीर में एस्ट्रोजन का स्तर बढ़ने लगता है, जिसके कारण हार्मोन में बदलाव हो सकते हैं और उन बदलावों में ब्रेस्ट में सूजन भी शामिल है। इससे अलग कुछ अन्य कारण भी हैं, जिसके कारण ब्रेस्ट में सूजन आ सकती हैं। यह कारण निम्न प्रकार हैं-

1 - गर्भावस्था के दौरान शरीर में शारीरिक परिवर्तन आने के कारण भी ब्रेस्ट में सूजन आ सकती हैं।

2 - जब महिलाएं फ्राइबोसिस स्तन रोग का शिकार हो जाती हैं तब भी ब्रेस्ट में सूजन की समस्या हो सकती है।

3 - जब महिलाएं गर्भनिरोधक गोलियों का सेवन करती हैं तब भी यह समस्या हो सकती है।

4 - ब्रेस्ट में सूजन का एक कारण अधिक मात्रा में कॉफी का सेवन या अपनी डाइट में नमक की मात्रा को बढ़ाना भी हो सकता है।

5 - जब महिलाएं मास्टिटिस रोग यानी दूध में होने वाले संक्रमण का शिकार हो जाती हैं तब भी ब्रेस्ट में सूजन की समस्या हो सकती है।

6 - जब महिलाओं को स्तन कैंसर हो जाता है तो लक्षणों के तौर पर सूजन में सूजन महसूस हो सकती है।

इसे भी पढ़ें- स्तनों के साइज में अंतर: दोनों ब्रेस्ट क्यों होते हैं एक-दूसरे से अलग? जानें इसके 6 कारण

ब्रेस्ट में सूजन के लक्षण

जब महिलाओं को ब्रेस्ट में सूजन दिखाई देती है तो इसके साथ-सथ कुछ और भी लक्षण दिखाई दे सकते हैं। यह लक्षण निम्न प्रकार हैं-

1 - स्तनों को स्पर्श करने पर गर्माहट महसूस करना।

2 - स्तनों की त्वचा की बनावट में बदलाव महसूस करना।

3 - स्तनों में भारीपन महसूस करना।

4 - स्तनों को छूने पर गांठ महसूस करना।

5 - स्तनों को स्पर्श करने पर असुविधा महसूस करना।

स्तनों की सूजन से बचाव

बता दें कि दिनचर्या और डाइट में थोड़ा सा बदलाव करके आप स्तन की सूजन से बच सकते हैं। यह बदलाव निम्न प्रकार हैं-

1 - समय-समय पर स्तनों की जांच करवाते रहें।

2 - स्वस्थ आहार का सेवन करें।

3 - धूम्रपान और शराब आदि के सेवन से बचें।

4 - अपनी दिनचर्या में शारीरिक गतिविधियों को जोड़ें।

5 - नियमित रूप से व्यायाम और प्राणायाम करें।

6 - अपनी डाइट में जरूरी फल और हरी सब्जियों को जोड़ें।

7 - अपनी डाइट से प्रोसेस्ड या पेय पदार्थों और सेंचुरेटेड फैट को निकालें।

8 - अपनी डाइट में कॉफी, चाय, सोडा आदि का सेवन करें।

9 - अधिक मात्रा में नमक का सेवन करने से बचें।

10 - भरपूर मात्रा में पानी पिएं।

इसे भी पढ़ें- क्या सच में ब्रेस्ट को प्रेस करने से बढ़ता है उनका आकार? स्तनों से जुड़े 6 मिथकों की सच्चाई जानें डॉक्टर से

नोट - ऊपर बताए गए बिंदुओं से पता चलता है कि ब्रेस्ट में सूजन के पीछे कुछ आम तो कुछ गंभीर कारण छिपे हो सकते हैं। ऐसे में सबसे पहले उन कारणों के बारे में पता लगाना जरूरी है। वहीं जैसे कि हमने पहले भी बताया यह ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण हो सकता है। ऐसे में तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना जरूरी है।

Read Next

प्रेग्नेंसी के दौरान शरीर में ये 6 तरह के दर्द होते हैं सामान्य, एक्सपर्ट से जानें कारण और बचाव के उपाय

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version