$
Breast size difference causes: परफेक्ट बॉडी शेप के लिए महिलाओं की ब्रेस्ट अहम भूमिका निभाते हैं। कुछ महिलाओं के ब्रेस्ट बड़े और सुडौल होते हैं, जो उनकी खूबसूरती पर चार चांद लगा देते हैं। इसके विपरीत कुछ महिलाओं के स्तनों का आकार छोटा होता है, जिससे उनमें आत्मविश्वास की कमी हो जाती है। लेकिन आज हम बात कर रहे हैं, ऐसी महिलाओं कि जिनके स्तनों के आकार में अंतर होता है। यानी एक स्तन बड़ा और एक स्तन आकार में छोटा होता है। जानें स्तनों के साइज में अंतर के कारण -
मणिपाल अस्पताल, हेब्बल के जनरल और स्तन सर्जन डॉक्टर सुनील सुदर्शन बताते हैं कि एक स्तन का दूसरे से बड़ा होना बेहद सामान्य है। ऐसा विकास यौवन की उम्र के दौरान होता है। आमतौर पर स्तन समय के साथ एक जैसे आकार के हो जाते हैं और उन्हें किसी उपचार की जरूरत नहीं होती है। हालांकि, अगर यौवन की उम्र के बाद कोई असामान्य आकार है तो इसके लिए कुछ जांच की आवश्यकता होती है। कुछ परिवर्तन अस्थायी होते हैं और हार्मोनल उतार-चढ़ाव के कारण होते हैं, जैसे कि ओव्यूलेशन के दौरान।

1. हार्मोनल बदलाव
स्तनों के आकार में अंतर हार्मोनल बदलाव के कारण भी हो सकता है। यह उम्र बढ़ने के साथ होता है। इस स्थिति में एक ब्रेस्ट की ग्रोथ पहले होने लगती है। लेकिन दोनों की ग्रोथ रुकती एक साथ ही है, ऐसे में एक ब्रेस्ट छोटी ही रह जाती है। ऐसे में महिलाओं को असहज महसूस होता है।
2. स्तन कैंसर (Breast cancer)
स्तन कैंसर के कारण भी ब्रेस्ट साइज में अंतर देखने को मिलता है। ब्रेस्ट कैंसर की स्थिति में स्तनों के आकार में अचानक से बदलाव आता है। अगर आपके साथ भी ऐसा हो, तो तुरंत डॉक्टर से कंसल्ट करना बहुत जरूरी होता है।
इसे भी पढ़ें - प्रेगनेंसी प्लान कर रही हैं तो पहले करवा लें ये 7 टेस्ट, डॉक्टर से जानें क्यों जरूरी हैं ये

3. स्तनपान करवाना (Breastfeeding)
जो महिलाएं स्तनपान करवाती हैं, उनके स्तनों के आकार में भी अंतर हो सकता है। दरअसल, जब महिलाएं एक ही ब्रेस्ट स्तनपान करवाती हैं, तो स्तनों के आकार में बदलाव होने लगता है। इसलिए अगर आप स्तनपान करवाती हैं, तो दोनों ब्रेस्ट साइज को मेंटेन रखने के लिए बच्चों को दोनों स्तनों से स्तनपान करवाएं।
4. स्तन में गांठ
स्तन में गांठ होना भी ब्रेस्ट साइज में अंतर का कारण हो सकता है। स्तन गांठ एक तरह का टिश्यू डेवलपमेंट होता है, जो ब्रेस्ट के अंदर होता है। इस स्थिति में महिलाओं को काफी दर्द का सामना करना पड़ता है। कई बार स्तन गांठ कैंसर के वजह से भी होता है।
5. असिमेट्रिक ब्रेस्ट
यह एक ऐसी स्थिति में जिसमें स्तनों के आकार में अंतर होता है। असिमेट्रिक ब्रेस्ट एक-दूसरे से अलग होते हैं। इस स्थिति में एक स्तन का आकार बड़ा, सुडौल होता है, वही दूसरे स्तन का साइज बहुत छोटा रह जाता है।
6. अनुवांशिक कारण
स्तनों के आकार में बदलाव अनुवांशिक कारण की वजह से भी हो सकता है। जब स्तनों के आकार में बदलाव के कारण का पता नहीं चल पाता है, तो इसे जेनेटिक मान लिया जाता है। अनुवांशिक कारण के वजह से स्तनों के आकार में अधिक बदलाव नहीं होता है।
इसे भी पढ़ें - प्रेगनेंसी के शुरुआती लक्षण क्या होते हैं और कितने दिन बाद दिखाई देते हैं? डॉक्टर से जानें
अगर आपके स्तनों के आकार में अंतर है, तो आपको अपनी स्त्री रोग विशेषज्ञ से जरूर मिलना चाहिए। हार्मोनल बदलाव, स्तनपान करवाना और अनुवांशिक स्तनों के आकार में बदलाव के कारण हो सकते हैं।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Dec 24, 2021 00:00 IST
Published By : Anju Rawat