Are Small Breasts A Sign Of Infertility in Hindi: आज के समय में महिलाएं सुंदर, अट्रैक्टिव और कॉन्फिडेंस दिखने के लिए न सिर्फ अपने लुक्स पर काम करती हैं, बल्कि कई बार अपने शरीर की बनावट को भी बदलने की कोशिश करती हैं। प्लास्टिक सर्जरी के बारे में हम सभी सुनते और कई सेलेब्स को करवाते हुए देखते हैं। कोई अपने होंठों को मोटा दिखाने के लिए, तो कोई नाक या गालों से सुंदर दिखने के लिए ट्रीटमेंट करवाता है। वहीं, कुछ महिलाएं ऐसी भी हैं, जो अपने छोटे ब्रेस्ट साइज को बड़ा दिखाने के लिए सर्जरी करवाती हैं, ताकि उनके स्तनों का आकार बड़ा दिख सके और वो ज्यादा आकर्षक लगे। लेकिन, क्या आपको पता है, छोटे ब्रेस्ट साइज की महिलाओं को अक्सर एक बात सुनने को मिलती है, कि उनके स्तनों का आकार छोटा होने का असर उनके प्रजनन क्षमता में कमी का कारण बन सकता है। किसी भी महिला के लिए उसकी फर्टिलिटी काफी मायने रखती हैं, लेकिन ब्रेस्ट साइज का आकार भी उनके प्रजनन क्षमता पर असर डाल सकता है, ये बात कई महिलाओं को परेशान कर देने वाली हैं।
भारत में महिलाओं के स्वास्थ्य से जुड़े ऐसे कई मिथक है, जिन पर लोग आसानी से भरोसा कर लेते हैं। फिर चाहे वो बात उनके पीरियड्स से जुड़ी हो, प्रेग्नेंसी या प्रजनन क्षमता से। इसलिए, इस बात के पीछे की सच्चाई जानने के लिए हमने पुणे के खराडी में स्थित नोवा आईवीएफ फर्टिलिटी की प्रजनन विशेषज्ञ डॉ. निशा पानसरे (Dr. Nisha Pansare, Fertility Specialist, Nova IVF Fertility, Kharadi, Pune) से बातचीत की। तो आइए जानते हैं क्या सच में छोटे ब्रेस्ट साइज के कारण महिलाओं की प्रजनन क्षमता कम हो सकती है (Is there a link between breast size and fertility?) या ये सिर्फ एक अंधविश्वास है?
क्या छोटे ब्रेस्ट प्रजनन क्षमता को प्रभावित करते हैं?
छोटे ब्रेस्ट साइज होने पर कई लोगों को लगता है कि इसका असर उनकी फर्टिलिटी को प्रभावित कर सकता है। लेकिन, फर्टिलिटी स्पेशलिस्ट डॉ. निशा पानसरे का कहना है कि,"कई लोग मानके हैं कि छोटे ब्रेस्ट का मतलब है कि महिलाओं को गर्भधारण करने में परेशानी हो सकती है। हालांकि, यह एक बात पूरी तरह मिथक है और जिसे तोड़ना बहुत जरूरी है। बल्कि स्तन का आकार जेनेटिक, शरीर की चर्बी और हार्मोन पर निर्भर (reason of small breast size) हो सकता है, लेकिन इसका संबंध किसी के गर्भधारण करने और गर्भवती होने की क्षमता से नहीं है।"
इसे भी पढ़ें: क्या इमली खाने से ब्रेस्ट साइज बढ़ता है? डॉक्टर से जानें
इस बारे में आगे जानकारी देते हुए डॉ. निशा पानसरे ने कहा कि, "एक महिला की प्रजनन क्षमता इस बात पर निर्भर करती है कि उनके शरीर में अंडाशय, गर्भाशय और हार्मोन कितनी अच्छी तरह काम कर रहे हैं, न कि स्तनों के आकार पर। ऐसा कोई वैज्ञानिक प्रमाण या स्टडी भी नहीं है, जो इस बात की ओर इशारा करती हो कि स्तन के आकार और प्रजनन क्षमता में कोई कनेक्शन है। छोटे स्तनों वाली बड़ी संख्या में महिलाओं का प्रजनन तंत्र पूरी तरह से स्वस्थ हो सकता है और वे बड़े स्तनों वाली महिलाओं की तरह ही आसानी से प्रेग्नेंट हो सकती हैं। इसलिए, अब समय आ गया है कि हम बच्चा नहीं होने का कारण ब्रेस्ट के साइज पर निर्भर करता है, ऐसी अफवाहों पर विश्वास करना बंद करें और किसी भी तरह की कंफ्यूजन होने पर हेल्थ एक्सपर्ट्स या डॉक्टर से सलाह लें।"
प्रजनन क्षमता में कमी के कारण
अगर कोई महिला कंसीव नहीं कर पा रही है तो इसके पीछे कई कारण (pregnant na ho pane ke karan) हो सकते हैं, जिनमें-
- हार्मोनल असंतुलन जैसे PCOS या थायराइड की समस्या
- ट्यूबल ब्लॉकेज यानी फैलोपियन ट्यूब का बंद होना
- एंडोमेट्रियोसिस की समस्या
- गर्भाशय में फाइब्रॉइड या अन्य समस्याएं होना
- पार्टनर में स्पर्म से जुड़ी समस्याएं
- तनाव और लाइफस्टाइल के कारण हार्मोनल असंतुलन

ब्रेस्ट का साइज कम होने के कारण
ब्रेस्ट साइज छोटे होने के कई कारण (causes of small breast size) हो सकते हैं, जिनमें-
- जेनेटिक: ब्रेस्ट का साइज काफी हद तक जेनेटिक कारकों पर निर्भर करता है।
- वजन में बदलाव: वजन कम होने से भी ब्रेस्ट के साइज पर असर पड़ सकता है। शरीर में फैट की कमी के कारण ब्रेस्ट साइज छोटे हो सकते हैं।
- हार्मोनल असंतुलन: एस्ट्रोजन जैसे हार्मोन में असंतुलन के कारण भी ब्रेस्ट की ग्रोथ पर असर पड़ता है।
- अन्य कारक: कुछ मामलों में ब्रेस्टफीडिंग, प्रेग्नेंसी और कुछ दवाओं का असर भी ब्रेस्ट साइज को प्रभावित कर सकते हैं।
निष्कर्ष
ब्रेस्ट साइज का छोटा आकार महिलाओं के फर्टिलिटी को प्रभावित कर सकता है। यह सिर्फ एक अंधविश्वास है, जिस पर कई लोग भरोसा कर लेते हैं। लेकिन, महिलाओं की फर्टिलिटी का ब्रेस्ट साइज के कोई कनेक्शन नहीं होता है। छोटे ब्रेस्ट साइज वाली महिलाएं भी आसानी से कंसीव कर सकती हैं और मां बनती हैं। इसलिए, इस तरह की अफवाहों पर भरोसा करने से पहले आप अपने हेल्थ एक्सपर्ट से बातचीत करें और स्वास्थ्य से जुड़े इस तरह के अंधविश्वासों को फैलने से रोकें।
Image Credit: Frepik
FAQ
ब्रेस्ट साइज को जल्दी से जल्दी कैसे बढ़ाएं?
ब्रेस्ट साइज को बढ़ाने के लिए फिजिकल एक्टिविटी फायदेमंद हो सकती है। अपने स्तनों की मांसपेशियों को मजबूत बनाने और विकास के लिए आप रोजाना पुश-अप्स, वॉल प्रेस, डंबल प्रेस और पुलओवर एक्सरसाइज कर सकते हैं।महिलाओं के स्तन इतने बड़े क्यों हो जाते हैं?
महिलाओं के ब्रेस्ट का साइज हार्मोनल बदलावों, फैट टिशू और जेनेटिक कारणों से बढ़ते हैं। प्यूबर्टी के दौरान अंडाशय एस्ट्रोजन और प्रोजेस्टेरोन जैसे हार्मोन का उत्पादन शुरू करते हैं, जिससे फैट टिशू का इकट्ठे होते हैं और ब्रेस्ट का साइज बढ़ता है।ब्रेस्ट में दर्द होने का क्या कारण हो सकता है?
महिलाओं के ब्रेस्ट में दर्द होने के पीछे कई कारण हो सकते हैं, जिनमें हार्मोनल बदलाव, इंफेक्शन, सिस्ट या फाइब्रोएडेनोमा जैसी समस्याएं शामिल हैं।