Does Bhujangasana Reduce Breast Size In Hindi: भुजंगासन को अंग्रेजी में कोबरा पोज कहा जाता है। यह सामान्य आसनों में से एक है। इसे करना बहुत आसान है। इसे पुरुष या महिला दोनों कर सकते हैं। इसे करने के लिए सबसे पहले अपने पेट के बल लेटा जाता है, अपनी पीठ की मांसपेशियों का उपयोग करके छाती को धीरे से आसमान यानी ऊपर की ओर उठाया जता है। ठीक वैसे, जैसे कोई कोबरा ऊपर उठ रहा हो। यह आसन एनर्जी प्रदान करता है, हार्ट हेल्थ के लिए अच्छा है और इसके कई अन्य लाभ भी हैं। इसी वजह से कई लोगों को लगता है कि यह ब्रेस्ट साइज को कम करने में भी मददगार साबित हो सकता है। आइए, अखंड योग संस्थान के वैश्विक योग शिक्षक और संस्थापक डॉ. योगऋषि विश्वकेतु से जानते हैं कि इस बात में कितनी सच्चाई है।
क्या ब्रेस्ट साइज कम करने के लिए भुजंगासन कर सकते हैं?- Does Bhujangasana Reduce Breast Size In Hindi
डॉ. योगऋषि विश्वकेतु की मानें, तो यह महज एक मिथक है कि भुजंगासन की मदद से ब्रेस्ट साइज को कम किया जा सकता है। इसे विस्तार से समझाते हुए डॉ. योगऋषि विश्वकेतु कहते हैं, ‘स्तन फैट टिश्यूज, ग्रंथियों और त्वचा से बने होते हैं, मांसपेशियों से नहीं। इसलिए यह कहा जा सकता है कि महज कुछ चेस्ट एक्सरसाइज या भुजंगासन की मदद से ब्रेस्ट साइज को कम नहीं किया जा सकता है। ध्यान रखें कि ब्रेस्ट साइज ज्यादातर आनुवंशिकी, हार्मोन और शरीर में मौजूद कुल फैट से तय होता है। विशिष्ट योग मुद्राओं से नहीं।’ डॉ. योगऋषि विश्वकेतु की मानें, तो कोई भी योग की मदद से हम अपने शरीर की कमियों और खामियों को बेहतर तरीके से समझते हैं। लेकिन, इससे शरीर के किसी हिस्से के आकार को नहीं बदला जा सकता है।
इसे भी पढ़ें: ब्रेस्ट फैट कम करने के लिए रोज करें ये 5 योगासन
भुजंगासन करने के फायदे
- यह पेट और छाती और कंधों के सामने के हिस्से को मजबूती मिलती है।
- पीठ की मांसपेशियां मजबूत होती हैं, विशेष रूप से रीढ़ की हड्डी और बैक मसल्स बेहतर होते हैं।
- यह डीप मसल्स में खिंचाव पैदा करता है। असल में, लंबे समय तक बैठे रहने के कारण डीप मसल्स पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है। वहीं, भुजंगासन करने से इस तरह की समस्या से छुटकारा मिलता है।
- भुजंगासन फेशिया को भी प्रभावित करती है। आपको बता दें कि फेशिया एक पतला, चिपकने वाला टिश्यूज है, जो आपकी मसल्स और ऑर्गन को कवर करता है।
- भुजंगासन छाती और कूल्हों के लिए भी फायदेमंद आसन है।
इसे भी पढ़ें : ब्रेस्ट साइज (स्तनों का आकार) अचानक बढ़ने के हो सकते हैं ये 5 कारण
एक्सपर्ट की राय
ब्रेस्ट साइज बढ़ाने या घटाने के लिए आप योग का सहारा न लें। इसके बजाय, खुद को फिट रखने के लिए योग कर सकते हैं। इससे आपकी ओवर ऑल हेल्थ पर अच्छा असर पड़ता है। लेकिन कुछ स्थितियों में आपको भुजंगासन नहीं करना चाहिए, जैसे-
- अगर गर्दन या कंधे में चोट लगी है, तो भुजंगासन करने से बचें।
- कार्पल टनल सिंड्रोम की दिक्कत होने की स्थिति में भी भुजंगासन नहीं करना चाहिए।
- कलाई में दर्द हो या चोट लगी है, तो भुजंगासन करने से आपकी कलाई को नुकसान हो सकता है तथा दर्द बढ़ सकता है।
- हाल फिलहाल में किसी तरह की एब्डमिल सर्जरी हुई है या पेट से जुड़ी कोई समस्या है, तब भी भुजंगासन को न करें।
- इसके अलावा, अगर आपको हार्ट कंडीशन है या कोई गंभीर बीमारी है, तब भी भुजंगासन करना सही नहीं होता है।
All Image Credit: Freepik
FAQ
क्या छूने से ब्रेस्ट का साइज बढ़ता है?
ब्रेस्ट का साइज शारीरिक गठन पर तय होता है। इसके अलावा, जेनेटिकल फैक्टर और हार्मोनल बदलाव भी ब्रेस्ट साइज में बदलाव करते हैं। स्तनों को छूने से इनके आकार में फर्क नहीं पड़ता है।बिना एक्सरसाइज के ब्रेस्ट साइज कैसे कम करें?
ब्रेस्ट को रेगुलर ऑयल की मदद से मसाज करने से ब्रेस्ट साइज पर फर्क पड़ता है। ऑयल से मसाज करने से ब्लड सर्कुलेशन में सुधार होता है, जिससे स्तनों के आकार में बदलाव देखने को मिल सकते हैं।ब्रेस्ट जल्दी कैसे कम करें?
ब्रेस्ट साइज कम करने के वेट लॉस करें। जैसे-जैसे आपका वजन कम होग, ब्रेस्ट के आसपास मौजूद फैट भी कम होने लगता है। ब्रेस्ट साइज कम करने के लिए आप स्ट्रेंथ ट्रेंनिग, पुश अप्स, वॉल प्रेस और डंबल पुलओवर जैसी एक्सरसाइज कर सकते हैं। इसके अलावा, डाइट में बदलाव करके भी ब्रेस्ट साइज को कम किया जा सकता है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version