Wrist Pain: कलाई में दर्द के पीछे हो सकते हैं ये 5 कारण, जानें लक्षण और उपचार

कलाई में दर्द होना एक आम समस्या है। ऐसे में जानें कि कलाई में दर्द होने के पीछे क्या कारण हैं साथ ही लक्षण और बचाव भी जानें।
  • SHARE
  • FOLLOW
Wrist Pain: कलाई में दर्द के पीछे हो सकते हैं ये 5 कारण, जानें लक्षण और उपचार

जब कभी कलाई में मोच या फैक्चर आ जाता है तो दर्द होना शुरू हो जाता है। साथ ही जन भी आने लगती है। लेकिन कलाई में दर्द (Wrist Pain) के पीछे केवल ये ही कारण नहीं होते हैं। बता दें कि कुछ गंभीर समस्याएं जैसे- गठिया ,बार-बार कलाई पर दबाव आदि के कारण भी कलाई में दर्द होना शुरू हो जाता है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से यह बताएंगे कि कलाई में दर्द के पीछे का क्या कारण (wrist pain causes) छिपे हो सकते हैं। साथ ही हम लक्षण (wrist pain symptoms) और बचाव के बारे में भी जानेंगे। पढ़ते हैं आगे...

कलाई में दर्द के कारण (causes of wrist pain)

1 - गैंगलियोन सिस्ट (Ganglion cyst) - यह कैसी समस्या होती है जब कलाई में गांठ बन जाती है या हाथ पर कुछ मोटा मोटा उभरने लगता है पर यह गांठ कैंसर की नहीं होती है और इस गांठ में काफी दर्द भी होता है।

2 - सीटीएस कार्पल टनल सिंड्रोम - इस सिंड्रोम का विकास तब होता है जब मध्य तंत्रिका पर दबाव बढ़ने लगता है। जब यह तंत्रिका कार्पल टनल जो की कलाई में हथेली की ओर जाती है के माध्यम से गुजरती है तब दबाव बढ़ने लगता है।

3 - अर्थराइटिस रूमेटाइड - इस स्थिति में जब दर्द एक कलाई में होता है तो दूसरे कलाई पर भी इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ता है।

4 - ओस्टियोआर्थराइटिस - यह समस्या कलाई में कम होती है लेकिन यह उन लोगों में ज्यादा देखी जाती है जिन लोगों को कभी कलाई में चोट लगी हो।

5 - कीनबॉक्स डिजीज - बता दें कि जब कलाई की आठ हड्डियों में किसी एक हड्डी में रक्त नहीं पहुंच पाता तब वह हड्डी काम करना बंद कर देती है।

इससे अलग कुछ आम कारण भी है जैसे चोट लगना या फ्रैक्चर आ जाना, जिसके कारण व्यक्ति को दर्द महसस होता है। इसके कारण कभी-कभी सूजन भी आ जाती है। एक ही अवस्था में स्मार्टफोन या टाइपिंग करना, जिसके कारण कलाई अकड़ जाती है और दर्द शुरू हो जाता है।

इसे भी पढ़ें- Breathing Problem: सांस लेने में हो रही है दिक्कत तो हो सकते हैं ये 11 कारण, जानें लक्षण और उपचार

कलाई में दर्द के लक्षण (symptoms of wrist pain)

बता दें कि कलाई में दर्द अलग-अलग तरीकों से होता है। किसी को हल्का दर्द महसूस होता है तो कोई भयंकर दर्द से गुजरता है और यह दर्द अलग-अलग हिस्सों में भी होता है इस दर्द के साथ साथ कुछ और भी लक्षण हैं जो नजर आते हैं। जानते हैं उनके बारे में...

1 - कलाई में अकड़न महसूस करना

2 - उंगलियों में खिंचाव महसूस करना

3 - किसी भी वस्तु को पकड़ने में तकलीफ महसूस करना

4 - कलाई को घुमाते वक्त चटक जैसी आवाज आना

5 - किसी भी व्यक्ति का हाथ पकड़ने में असमर्थ महसूस करना

6 - मुट्ठी ना बना पाना।

7 - कलाई में सूजन आ जाना।

8 - कलाई का हर वक्त लाल रहना।

9 - कभी-कभा नाखूनों में दर्द महसूस करना।

कलाई में दर्द से बचाव (prevention of wrist pain)

कुछ उपाय को आप इस दर्द से बचाव कर सकते हैं जानते हैं इनके बारे में

1 - कैल्शियम का करें सेवन - हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए कैल्शियम का सेवन जरूरी है। ऐसे में आप अपने एक्सपर्ट से जाने की आपकी उम्र में हड्डियां को कितने मिलीग्राम कैल्शियम की जरूरत है। साथ ही अपनी डाइट में कैल्शियम युक्त चीजों को जोड़ सकते हैं।

2 - अगर आप कई घंटे तक की-बोर्ड या लैपटॉप का इस्तेमाल करते हैं दो थोड़े थोड़े समय तक कलाई दाएं से बाएं और बाएं से दाएं घुमाएं।

3 - व्यायाम करने से हाथों की मांसपेशियों को मजबूती मिलती है।

इसे भी पढ़ें- इन 6 कारणों से बुढ़ापे से पहले ही शुरू हो जाती है घुटनों के दर्द की समस्या

4 - उन चीजों को पहचाने जिन गतिविधियों से कलाई में दर्द होता है और उन गतिविधियों में तुरंत बदलाव करें।

कलाई में दर्द से इलाज (Treatment of wrist pain)

1 - हीट थेरेपी की मदद से हाथों की मांसपेशियों में सूजन और दर्द को दूर किया जा सकता है।

2 - अगर यह दर्द कार्पल टनल सिंड्रोम के कारण हो रहा है तो बर्फ के माध्यम से इस दर्द को राहत पहुंचाएं।

3 - अदरक के अंदर एंटी ऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं साथ ही इसके अंदर सूजनरोधी गुण पाए जाते हैं। ऐसे में कलाई के दर्द को दूर करने में अदरक बेहद उपयोगी है। आप अदरक की चाय का सेवन कर सकते हैं या फिर आप अदरक के अर्क से भी अपने दर्द को दूर कर सकते हैं। ऐसे में आप अदरक को एक कटोरी में शहद मिलाकर पी लें, ऐसा करने से भी दर्द दूर हो जाता है।

4 - जैतून का तेल के अंदर oleocanthal यौगिक पाया जाता है जो सूजन को दूर करने के लिए उपयोगी है। जैतून के तेल से मसाज करने पर दर्द और सूजन दूर हो जाती है।

5 - लहसुन के अंदर सल्फर मौजूद होता है जो सूजन को दूर करने में बहुत उपयोगी है। बता दें कि लहसुन में सेलेनियम भी पाया जाता है, जिससे सरसों के साथ गर्म किया जाए और उसमें लहसुन की फांके डाली जाएं और कलाई पर लगाई जाए तो अकड़न और सूजन दूर हो जाती है।

नोट - ऊपर बताए गए बिंदु से पता चलता है कि कलाई में दर्द होना एक आम समस्या है लेकिन इस दर्द के चक्कर में व्यक्ति अपने रोजमर्रा के कार्यों को करने में असमर्थ हो जाता है। और हर वक्त असामान्य महसूस करता है। ऐसे में सबसे पहले जरूरी है कि इस दर्द का समय पर इलाज हो। बता दें कि सूजन और दर्द से लड़ने के लिए आप कुछ प्राथमिक उपचार की मदद भी ले सकते हैं। साथ ही अगर दर्द बढ़ता जा रहा है तो आप डॉक्टर की सलाह भी ले सकते हैं। डॉक्टर पहले मौखिक रूप से परीक्षण करता है उसके बाद वह अन्य परीक्षण जैसे- नर्व कंडक्शन वेलोसिटी टेस्ट, ब्लड टेस्ट, इलेक्ट्रोमायोग्राफी आदि करने की भी सलाह देता है। इससे अलग अरनी डाइट में कुछ भी जोड़ने से पहले एक बार डॉक्टर की सलाह जरूर लें। एक बात और अगर आपको कोई गंभीर समस्या है तो किसी के कहने पर ही डाइट में बदलाव करें। कलाई में दर्द अगर बंद नहीं  हो रहा है तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

ये लेख कोलंबिया एशिया हॉस्पिटल, गुरुग्राम के फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. इस्मित त्यागी द्वारा दिए गए इनपुट्स पर बनाया गया है।

Read More Articles on Other Diseases in Hindi

Read Next

Fainting (Syncope): क्या हैं बेहोशी के 12 कारण? साथ ही जानें लक्षण और उपचार

Disclaimer