Doctor Verified

Fact Check: क्या ब्रेस्ट मसाज ऑयल से ब्रेस्ट साइज बढ़ सकता है? बता रहे हैं डॉक्टर

Can Breast Oil Make Your Breasts Bigger In Hindi: तेल से मसाज करने पर ब्रेस्ट साइज पर खास फर्क नहीं पड़ता है। ऐसा क्यों होता है, जानने के लिए पूरा लेख पढ़ें।
  • SHARE
  • FOLLOW
Fact Check: क्या ब्रेस्ट मसाज ऑयल से ब्रेस्ट साइज बढ़ सकता है? बता रहे हैं डॉक्टर

Fact Check In Hindi: ब्रेस्ट साइज बढ़ाने के लिए अक्सर महिलाएं तरह-तरह के तरीके और घरेलू उपाय अपनाती हैं। असल में, सुडौल और खूबसूरत ब्रेस्ट महिलाओं की पर्सनालिटी को बेहतर और अट्रैक्टिव बनाते हैं। जबकि, कुछ महिलाएं काफी पतली और स्कीनी होती हैं, जिस कारण उनके स्तनों का साइज (Breast Size) छोटा होता है। यही कारण है कि ज्यादातर महिलाएं स्तनों में कसावट चाहती हैं और इसके लिए ब्रेस्ट साइज बढ़ाने वाले घरेलू उपायों को अपनाती हैं। इसमें कोई बुराई नहीं है। ब्रेस्ट साइज बढ़ाने के लिए तेल से मसाज करती हैं या फिर मेथी के बीज जैसी चीजों को चबाती हैं। यहां यह सवाल उठता है कि क्या वाकई तेल से मसाज करने पर ब्रेस्ट साइज बढ़ता (Breast Size Badhane Ke Liye)  है? आइए, जानते हैं कि इस बारे में शारदा अस्पताल में स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ.रुचि श्रीवास्तव का क्या कहना है।

क्या ब्रेस्ट साइज बढ़ाने के लिए तेल से मसाज करना फायदेमंद है?- Can Breast Oil Make Your Breasts Bigger In Hindi

Can breast oil make your breasts bigger 1 (1)

ब्रेस्ट साइज बढ़ाने के लिए कई महिलाएं तेल से मालिश करती हैं। लेकिन, इस संबंध में डॉक्टर का कहना है, "यह सच है कि हर महिला को बड़े और सुडौल स्तन अच्छे लगते हैं। लेकिन, ऐसा नहीं कहा जा सकता है कि ब्रेस्ट साइज बढ़ाने के लिए तेल से मसाज करना फायदेमंद होता है। दरअसल, इस बारे में अब तक पर्याप्त एविडेंस नहीं है, जिससे यह पता चले कि ब्रेस्ट साइज बढ़ाने के लिए तेल से मसाज करना उपयोगी है। यही नहीं, तेल से मसाज करने पर न तो ब्रेस्ट टाइट होते हैं और न ही ब्रेस्ट के आसपास मौजूद फैट में बढ़ोत्तरी होती है।" डॉक्टर आगे बताते हैं, "ब्रेस्ट साइज बढ़ाने के लिए मालिश कारगर तरीका नहीं है। इसके बजाय, ब्रेस्ट साइज बढ़ाने के लिए सर्जरी की जाती है।" हालांकि, कैनेडियन सेंटर ऑफ साइंस एंड एजुकेशन में प्रकाशित एक अध्ययन से यह बात सामने आती है कि ब्रेस्ट मसाज करने से ब्रेस्ट साइज में हल्का सा फर्क देखा जाता है।" इसके बावजूद, यह कहा नहीं जा सकता है कि ब्रेस्ट साइज बढ़ाने के लिए ब्रेस्ट मसाज पूरी तरह कारगर तरीका है।

इसे भी पढ़ें: ब्रेस्ट साइज बढ़ाने के लिए इस्तेमाल करें कलौंजी का तेल, जानें फायदे और तरीका

ब्रेस्ट साइज बढ़ाने के लिए तेल से मसाज करने के फायदे

हालांकि, यह स्पष्ट है कि ब्रेस्ट साइज बढ़ाने के लिए तेल से मसाज करना फायदेमंद है। इसके बावजूद, इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता है कि ब्रेस्ट मसाज करने पर कुछ फायदे मिलते हैं, जैसे-

स्किन मॉइस्चराइज होती है

जब आप नियमित रूप से ब्रेस्ट की मालिश करती हैं, तो इससे स्किन मॉइस्चराइज होती है। मसाज करने के लिए आप जोजोबा ऑयल, लैवेंडर ऑयल या ऑलिव ऑयल जैसे एसेंशियल ऑयल का इस्तेमाल कर सकती हैं। हालांकि, इस तरह के तेलों से ब्रेस्ट मसाज करने से ब्रेस्ट के साइज बढ़ता नहीं है। लेकिन, यह स्किन के फायदेमंद माना जाता है।

इसे भी पढ़ें: ब्रेस्ट साइज (स्तनों का आकार) अचानक बढ़ने के हो सकते हैं ये 5 कारण

ब्रेस्ट पेन से राहत मिलती है

ब्रेस्ट की मसाज करने से ब्रेस्ट पेन से भी राहत मिलती है। कई बार स्तनपान करा रही महिलाएं स्तन में दर्द से दो-चार हो रही होती हैं। ऐसा इसलिए होता है, क्योंकि इन दिनों स्तनों में दूध भरा होता है, जिससे स्तन का साइज बड़ा लगता है। इससे दर्द बढ़ जाता है। इससे राहत के लिए ब्रेस्ट की मालिश तेल से कर सकते हैं। यह लाभकारी रहता है।

All Image Credit: Freepik

Read Next

पैर के अंगूठे पर गांठ से होता है दर्द और सूजन, राहत के ल‍िए अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय

Disclaimer