Doctor Verified

ब्रेस्ट साइज बढ़ाने के लिए इस्तेमाल करें कलौंजी का तेल, जानें फायदे और तरीका

Breast Size Kaise Badhaye: महिलाएं स्तनों का आकार बढ़ाने के लिए घरेलू उपाय आजमाती हैं। यहां जानिए, कलौंजी के तेल से ब्रेस्ट का आकार कैसे बढ़ाएं?
  • SHARE
  • FOLLOW
ब्रेस्ट साइज बढ़ाने के लिए इस्तेमाल करें कलौंजी का तेल, जानें फायदे और तरीका


Breast Badhane ke Liye Gharelu Upay: ब्रेस्ट का साइज बढ़ाने के लिए महिलाएं अक्सर घरेलू और आयुर्वेदिक उपायों का सहारा लेती हैं। इन्हीं उपायों में से एक है कलौंजी का तेल, जिसे आयुर्वेद में स्तन वृद्धि के लिए उपयोगी माना गया है। कलौंजी के तेल में मौजूद पोषक तत्व और एंटीऑक्सीडेंट न केवल त्वचा को पोषण देते हैं बल्कि रक्त संचार को भी बेहतर बनाते हैं, जिससे स्तनों की मांसपेशियां टोन और फर्म हो सकती हैं। जिन महिलाओं के ब्रेस्ट का साइज छोटा है और वह अपने स्तनों का आकार बढ़ाना चाहती हैं तो वह कलौंजी के तेल का उपयोग कर सकती हैं। स्तनों का आकार बढ़ाने के नेचुरल तरीके शरीर को किसी भी प्रकार का नुकसान नहीं पहुंचाते हैं। इस लेख में आयुर्वेदिक डॉक्टर श्रेय शर्मा से जानिए, कलौंजी के तेल का उपयोग करके ब्रेस्ट साइज कैसे बढ़ाएं?

ब्रेस्ट साइज बढ़ाने के लिए कलौंजी का तेल

आयुर्वेद के अनुसार, कलौंजी का तेल शरीर में वात और कफ दोष का संतुलन बनाकर हार्मोनल असंतुलन को ठीक करता है। भावप्रकाश जैसे आयुर्वेदिक ग्रंथों में इसे स्तन्यवर्धक माना गया है। ऐसा इसलिए, क्योंकि यह हार्मोनल संतुलन को बेहतर करता है। इसमें पाए जाने वाले ओमेगा फैटी एसिड्स और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण त्वचा को पोषण देते हैं और नई कोशिकाओं के निर्माण में मदद करते हैं। शास्त्रों में बताया गया है कि कलौंजी का तेल ब्रेस्ट यानी स्तन के स्रावों की वृद्धि करता है। लेकिन यह भी ध्यान रखना चाहिए कि इसके अधिक सेवन से शरीर में ऊष्णता बढ़ती है और नाड़ी की गति भी बढ़ती है।

इसे भी पढ़ें: Breast Size Tips: ब्रेस्ट साइज बढ़ाने के लिए अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय, मिलेगी परफेक्ट फिगर और शेप

डॉक्टर श्रेय शर्मा ने बताया कि कलौंजी का तेल सुगंधित होता है और वात अनुलोमन करता है और दीपनीय है यानी भूख को खोलता है और अग्नि को बढ़ाता है, साथ ही यह पाचनीय भी है यानी पाचन करता है। साथ ही, यह शरीर के टिशू को मजबूती प्रदान करता है, जिससे ब्रेस्ट का आकार (breast size) धीरे-धीरे बढ़ सकता है। हालांकि, सिर्फ कलौंजी के तेल का इस्तेमाल करना ही काफी नहीं है। इसे सही तरीके और नियमितता के साथ लगाना और सेवन करना बेहद जरूरी है। साथ ही, ब्रेस्ट की मालिश के साथ एक्सरसाइज और पोषक आहार लेना भी उतना ही जरूरी है। यह उपाय पूरी तरह से प्राकृतिक है, लेकिन इसके परिणाम व्यक्ति-विशेष पर निर्भर करते हैं।

breast size increase remedies

इसे भी पढ़ें: Breast Size: क्या वाकई नेचुरल तरीके से ब्रेस्ट साइज बढ़ाया जा सकता है? जानें एक्सपर्ट की राय

कलौंजी का तेल ब्रेस्ट के विकास में कैसे सहायक है?

कलौंजी का तेल त्वचा की सतह के नीचे रक्त प्रवाह को बढ़ाता है, जिससे स्तनों की कोशिकाओं में पोषण पहुंचता है। इसके अलावा यह तेल हार्मोनल असंतुलन को ठीक करता है, जो स्तन के विकास में बाधा डाल सकता है। इसके नियमित उपयोग से त्वचा की लोच और मांसपेशियों में कसावट आती है।

कलौंजी के तेल का उपयोग कैसे करें?

  1. आप कलौंजी और इसके तेल का उपयोग खाने में कई तरीकों से कर सकते हैं। लेकिन इसकी मात्रा का खास ध्यान रखें। ऐसा इसलिए, क्योंकि ज्यादा मात्रा में कलौंजी का तेल शरीर में गर्मी कर सकता है।
  2. एक चम्मच कलौंजी के तेल को गुनगुना करें और हल्के हाथों से स्तनों पर मालिश करें। गोलाकार गति में 10-15 मिनट तक मालिश करें। सप्ताह में 3-4 बार यह प्रक्रिया अपनाएं, बेहतर परिणाम के लिए इसे रात में करें।

कलौंजी तेल के उपयोग में सावधानियां

  • कलौंजी का तेल शरीर में गर्मी बढ़ाता है, इसलिए गर्भवती महिलाएं या जो महिलाएं हार्मोनल दवाएं ले रही हैं, उन्हें इसका उपयोग डॉक्टर की सलाह पर करना चाहिए।
  • इसका अधिक उपयोग गर्भाशय संकुचन का कारण बन सकता है। जिससे गर्भपात की समस्या हो सकती है।

निष्कर्ष

कलौंजी का तेल आयुर्वेदिक दृष्टिकोण से ब्रेस्ट आकार बढ़ाने के लिए एक प्रभावी उपाय हो सकता है। इसके नियमित उपयोग से न केवल स्तन का आकार बढ़ सकता है, बल्कि त्वचा की गुणवत्ता भी सुधरती है। हालांकि, इसके उपयोग से पहले डॉक्टर से परामर्श करना जरूरी है।

All Images Credit- Freepik

Read Next

आयुर्वेद के अनुसार डायबिटीज के मरीजों को नहीं खानी चाहिए ये 3 चीजें, सेहत को पहुंचाती हैं नुकसान

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version