Doctor Verified

क्या इमली खाने से ब्रेस्ट साइज बढ़ता है? डॉक्टर से जानें

Does Eating Imli Increase Breast Size: कई बार कुछ महिलाओं ब्रेस्ट के आकार को लेकर ज्यादा चिंतित रहती हैं। इस लेख में जानते हैं कि क्या इमली खाने से ब्रेस्ट के आकार में बदलाव हो सकते हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या इमली खाने से ब्रेस्ट साइज बढ़ता है? डॉक्टर से जानें


Kya Imli Khane Se Breast Size Badhta Hai: समय के साथ शरीर में कई तरह के बदलाव आते हैं। कई महिलाएं अपने शरीर की बनावट को काफी महत्पूवर्ण मानती हैं। ऐसे में महिलाएं ब्रेस्ट के आकार के बड़े या कम होने पर चिंतित रहती हैं। वहीं, कई महिलाएं अपने ब्रेस्ट के आकार को नेचुरल रूप से आकार में लाने और साइज को बढ़ाने के लिए उपाय खोजती रहती हैं। इंटरनेट पर कई इस आकार को बढ़ाने या कम करने के लिए कई घरेलू उपाय बताए गए हैं। इनमें से कुछ सही हो सकते हैं, जबकि ज्यादातर का ब्रेस्ट के साइज पर कुछ असर नहीं होता है। कई किताबोंं में दावा किया जाता है कि इमली (Tarmarind) खाने से ब्रेस्ट के आकार में बढ़ोतरी हो सकती है। लेकिन, क्या यह घरेलू उपाय सही में कारगर होता है या इससे शरीर में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं होता है? इस लेख में साईं पॉलिक्लीनिक की सीनियर गाइनाक्लॉजिस्ट डॉ. विभा बंसल से जानते हैं कि क्या इमली खाने से ब्रेस्ट के आकार में बढ़ोतरी हो सकती है?

क्या इमली से स्तनों का आकार बढ़ सकता है? - Does Tamarind Increase Breast Size In Hindi

भारत में इमली को कई तरह के पकवान में उपयोग किया जाता है। इसका स्वाद खट्टा होता है। इमली में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं, इसमें विटामिन सी, बी1, बी3, मैग्नीशियम, आयरन, फॉस्फोरस, फाइबर और एंटीऑक्सिडेंट्स अधिक मात्रा में पाए जाते हैं। कई सालों से इमली का इस्तेमाल आयुवर्दे में पाचन को ठीक करने, स्किन में सुधार करने और सूजन को कम करने में लिए किया जाता रहा है। लेकिन, सवाल उठता है कि क्या ब्रेस्ट के आकार में बदलाव के लिए इमली से कोई फायदा होता है। इस पर डॉक्टर से बताते हैं कि अब तक किसी भी वैज्ञानिक अध्ययन या मेडिकल रिसर्च में यह प्रमाणित नहीं हुआ है कि इमली के सेवन या इसे स्तनों पर लगाने से स्तनों का आकार बढ़ता है। स्तनों का आकार कई कारकों पर निर्भर करता है। जिसमें आनुवंशिकता (Genetics), हार्मोनल स्तर (विशेष रूप से एस्ट्रोजन और प्रोजेस्टेरोन), बॉडी फैट प्रतिशत, उम्र और प्रेग्नेंसी के अनुभव आदि पर निर्भर करता है। इसलिए मेडिकल साइंस इस बात पर यकिन नहीं करता है।

how to increase breast size

वहीं, कुछ पारंपरिक घरेलू उपायों में इमली के बीज या गूदा को तेल या घी के साथ मिलाकर स्तनों पर लगाने की सलाह दी जाती है। दावा किया जाता है कि इससे स्तनों में कसावट और हल्का उभार आता है। परंतु, यह प्रभाव त्वचा को टोन करने या मॉइस्चराइज करने तक सीमित हो सकता है, न कि साइज बढ़ाने तक। डॉक्टर बताते हैं कि आज ब्रेस्ट के आकार को बढ़ाने के लिए कई तरह के कॉस्मेटिक ट्रीटमेंट उपलब्ध हैं, ऐसे में महिलाओं को किसी भी बातों पर यकीन करने से बचना चाहिए।

नेचुरल रूप से ब्रेस्ट साइज बढ़ाने के लिए उपाय - Breast Size Badhane Ke Liye Kya Kare - Natural Remedies To Increase Breast Size in Hindi

यदि आप स्तनों के आकार को प्राकृतिक रूप से बेहतर बनाना चाहती हैं, तो आगे बताए उपायों को अपना सकती हैं।

हार्मोन बैलेंसिंग डाइट लेना

बॉडी फैट और हार्मोन्स को बैलेंस करने के लिए आप फाइटोएस्ट्रोजेन युक्त भोजन जैसे – सोया, मेथी, अनार, अलसी के बीज आदि का सेवन कर सकती हैं।

एक्सरसाइज करें

ब्रेस्ट को टोन करने और मसल्स की ग्रोथ के लिए महिलाएं डेली एक्सरसाइज (breast size badhane ki exercise) रूटिन में पुश-अप्स, वॉल प्रेस, डम्बल फ्लाईज, चेस्ट प्रेस आदि एक्सरसाइज कर सकती हैं।

इसे भी पढे़ं: Breast Size Tips: ब्रेस्ट साइज बढ़ाने के लिए अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय, मिलेगा परफेक्ट फिगर और शेप

Breast Size Badhane Ke Liye Kya Karen: इसके अलावा, शरीर के मसाज करने से ब्लड सर्कुलेशन में सुधार होता है, जिससे त्वचा में कसावट आ सकती है। इसके साथ ही, भुंजगासन, व्रजासन और प्राणायाम से शरीर के अंगों के आकार को टोन्ड किया जा सकता है। फिलहाल, इमली के सेवन से ब्रेस्ट साइज के बढ़ने से जुड़ी कोई रिसर्च नहीं मिलती है। साथ ही, ब्रेस्ट के आकार का कम या अधिक होना काफी हद तक शरीर स्वास्थ्य और मौजूदा स्थिति (जैसे प्रेग्नेंसी आदि) पर निर्भर करता है। शरीर के किसी भी अंग को लेकर महिलाओं को चिंतित नहीं होना चाहिए। साथ ही, हेल्दी डाइट और लाइफस्टाइल को मेटेंन कर आप बॉडी को फिट और टोन्ड रख सकती हैं।

FAQ

  • ब्रेस्ट साइज को जल्दी से जल्दी कैसे बढ़ाएं?

    ब्रेस्ट साइज को बढ़ाने के लिए आप डाइट में बदलाव और रोजाना एक्सरसाइज करें। इसके लिए आप रोजाना वॉल प्रेस, पुश-अप्स, पुलओवर आदि एक्सरसाइज कर सकती हैं।
  • क्या छूने से ब्रेस्ट का साइज बढ़ता है?

    छूने से स्तनों के आकार में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं होता है। यह महिला की शारीरिक स्थिति और स्वास्थ्य पर निर्भर करता है।
  • क्या ब्रा नहीं पहनने से ब्रेस्ट साइज बढ़ता है?

    ब्रा स्तन वृद्धि को प्रभावित नहीं करती है। ब्रेस्ट के आकार में बदलाव के लिए जीन और हार्मोन बदलाव आदि जिम्मेदार हो सकते हैं। हालांकि, सही आकार की ब्रा पहनने से आपको अधिक आरामदायक महसूस करने में मदद मिल सकती है।

 

 

 

Read Next

प्रेग्नेंसी में कौन से जूस नहीं पीने चाहिए? डॉक्टर से जानें

Disclaimer