Can We Eat Jamun During Periods In Hindi: पीरियड्स के दौरान महिलाओं को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसमें पेट दर्द, पीठ दर्द, ब्लोटिंग, गैस बनना आदि समस्याएं शामिल हैं। इनसे बचने के लिए महिलाएं तरह-तरह के उपाय अपनाती हैं और डाइट में भी सुधार करती हैं। मौसमी फलों को भी अपनी डाइट का हिस्सा बनाती हैं। खासकर, जामुन की बात करें, तो यह मौसमी फल है। कई महिलाएं पीरियड्स के दौरान जामुन खाती हैं। माना जाता है कि इससे पीरियड्स से जुड़ी कई समस्याओं से राहत मिलती है। आइए, जानते हैं Divya Gandhi's Diet & Nutrition Clinic की डायटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट दिव्या गांधी से कि इस बात में कितनी सच्चाई है।
क्या पीरियड्स में जामुन खाना फायदेमंद होता है?- Is It Okay To Eat Jamun During Periods In Hindi
-1750239270908.jpg)
एक्सपर्ट्स के अनसार पीरियड्स में जामुन खाना अच्छा होता है और यह पूरी तरह सुरक्षित माना जाता है। क्या आप जानते हैं कि ऐसा क्यों है? असल में, जामुन आयरन और विटामिन सी का अच्छा स्रोत है। यह ब्लड को डिटॉक्स करता है और इसके सेवन से हीमोग्लोबिन के स्तर में भी सुधार होता है। इस तरह देखा जाए, तो पीरियडृस के दौरान जामुन खाना फायदेमंद हो सकता है।
इसे भी पढ़ें: इन 5 योगासनों से मजबूत होगी पाचन शक्ति और दूर रहेंगी लिवर की बीमारियां
पीरियड्स में जामुन खाने के फायदे- Benefits Of Jamun During Periods In Hindi
आयरन से भरपूर
जामुन आयरन का बहुत अच्छा स्रोत है। ध्यान रखें कि पीरियड्स के दौरान कई महिलाओं को हैवी ब्लीडिंग होती है। ऐसे में काफी ब्लड लॉस होने की वजह से महिलाएं कमजोरी का शिकार हो जाती हैं। वहीं पीरियड्स के दौरान जामुन का सेवन करने से आयरन की कमी की को पूरा किया जा सकता है, जिससे शरीर में रेड ब्लड सेल्स प्रोडक्शन बढ़ता है।
विटामिन-सी का स्रोत
जामुन में विटामिन-सी भी अच्छी मात्रा में पाया जाता है। आयरन के एब्जॉर्पशन के लिए विटामिन-सी की जरूरत होती है। इसका मतलब है कि जब आप पीरियड्स के दौरान जामुन का सेवन करते हैं, तो इसकी वजह से विटामिन-सी और आयरन दोनों की आपूर्ति हो जाती है। इसका आपकी ओवर ऑल हेल्थ पर पॉजिटिव असर पड़ता है।
इसे भी पढ़ें: PCOD की समस्या में फायदेमंद हैं ये 6 योगासन, जानें इनके फायदे
एक्सपर्ट की सलाह
यह सच है कि पीरयिड्स में जामुन का सेवन करना फायदेमंद हो सकता है। यह ब्लड प्रोडक्शन को बढ़ावा देता है। लेकिन, इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता है कि किसी भी चीज का सेवन अतिरिक्त मात्रा में नहीं किया जाना चाहिए। पीरियड्स के दौरान जामुन को सीमित मात्रा में ही अपनी बैलेंस्ड डाइट का हिस्सा बनाएं। ध्यान रखें कि ज्यादा मात्रा में इसका सेवन करने से पाचन से जुड़ी समस्या हो सकती है।
All Image Credit: Freepik
FAQ
जामुन का फल कब नहीं खाना चाहिए?
जामुन का फल कभी भी खाली पेट नहीं खाना चाहिए। इससे एसिडिटी और सीने में जलन जैसी दिक्कतें ट्रिगर हो सकती हैं। इसके अलावा, जामुन का सेवन करने के बाद कम से कम 30 मिनट तक पानी नहीं पीना चाहिए। जामुन का सेवन आप दोपहर या शाम के समय कर सकते हैं।पीरियड में कौन से फल नहीं खाने चाहिए?
पीरियड्स के दौरान मौसमी फलों का सेवन किया जाना अच्छा होता है। हालांकि, इन दिनों खट्टे फलों का सेवन नहीं करना चाहिए, इससे पेट दर्द बढ़ सकता है।पीरियड्स में कौन सा फल सबसे अच्छा होता है?
पीरियड्स के दौरान विटामिन बी6 और पोटैशियम से भरपूर फलों का सेवन करना चाहिए। इससे मांसपेशियों की ऐंठन दूर होती है। गर्मी के मौसम में पीरियड्स के दौरान तरबूज, हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन करना अच्छा होता है। इससे बॉडी हाइड्रेट रहती है और पोषक तत्वों का ओवर ऑल हेल्थ पर अच्छा असर पड़ता है।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Jun 18, 2025 15:10 IST
Modified By : Meera Tagore Jun 18, 2025 15:08 IST
Published By : Meera Tagore