Doctor Verified

PCOD के कारण अनियमित पीरियड्स से राहत पाने के लिए डाइट में शामिल करें ये 3 चीजें, मिलेगा आराम

पीसीओडी की समस्या के कारण अक्सर महिलाओं को अनियमित पीरियड्स की समस्या का सामना करना पड़ता है, जिसका असर उनके स्वास्थ्य पर पड़ता है। ऐसे में पीसीओडी में पीरियड्स को नियमित करने के लिए आप इन चीजों का सेवन कर सकते हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
PCOD के कारण अनियमित पीरियड्स से राहत पाने के लिए डाइट में शामिल करें ये 3 चीजें, मिलेगा आराम


Things To Eat To Regulate Your Periods in PCOD in Hindi: आज के समय में पीसीओडी (PCOD) की समस्या महिलाओं में बहुत आम हो चुकी है। पीसीओडी का सबसे बड़ा असर महिलाओं के पीरियड्स पर पड़ता है। पीसीओडी के कारण महिलाओं में अनियमित पीरियड्स की समस्या बढ़ जाती है, जो महिलाओं में कई स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकता है। इतना ही नहीं, ये महिलाओं के मानसिक स्वास्थ्य को भी प्रभावित करता है। पीसीओडी को मैनेज करने के लिए महिलाएं अक्सर अपने लाइफस्टाइल और डाइट में बदलाव करते हैं। ऐसे में पीसीओडी के कारण अनियमित पीरियड्स को संतुलित (How to get regular periods naturally with PCOD) करने के लिए महिलाएं नोएडा में स्थित, अर्चित आयुर्वेदिक क्लिनिक के डॉ. अनंत त्रिपाठी के बताए इन उपायों को भी अपने रूटीन में शामिल कर सकती हैं?

पीसीओडी में रेगुलर पीरियड्स के लिए क्या खाएं? - What To Eat For Regular Periods in PCOD in Hindi?

1. अशोका की छाल

आयुर्वेद में अशोका की छाल महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद होती है। पीसीओडी के कारण अनियमित पीरियड की समस्या से राहत (what to eat to regulate periods in PCOD) पाने के लिए भी इसे काफी लाभकारी माना जाता है। अशोका की छाल का अर्क या चाय पीने से हार्मोनल असंतुलन में सुधार करने में मदद मिलती है और पीरियड के दौरान होने वाली समस्याओं जैसे ऐंठन, और ज्यादा ब्लीडिंग को कम करने में मदद मिलती है। नियमित रूप से अशोका की छाल का सेवन पीसीओडी के लक्षणों को भी कम करने में मदद करता है।

इसे भी पढ़ें: क्या PCOD पूरी तरह ठीक हो सकता है? जानें डॉक्टर से

2. हल्दी की चाय

हल्दी में कई औषधिय गुण मौजूद होते हैं, जो आपके शरीर के लिए बेहद फायदेमंद माने जाते हैं। हल्दी में करक्यूमिन पाया जाता है, जो एक पावरफूल एंटी-इन्फ्लेमेटरी एजेंट है, जो शरीर में सूजन को कम करता है।पीसीओडी में अक्सर महिलाओं को इंफ्लेमेशन और हार्मोनल असंतुलन की वजह से पीरियड्स अनियमित हो जाते हैं। हल्दी की चाय का सेवन इस समस्या को दूर करने में मदद कर सकता है। यह चाय शरीर में हार्मोनल संतुलन को बनाए रखने में मदद करता है और ब्लड फ्लो को बेहतर बनाता है।

3. सीड साइकलिंग

सीड साइकलिंग (How to get periods if PCOD), एक नेचुरल तरीका है, जो हार्मोनल संतुलन को बनाए रखने में मदद करता है। फ्लेक्स सीड्स और कद्दू के बीज का सेवन पीरियड्स के पहले 14 दिनों यानी फोलिक्युलर फेज में खाए जाते हैं। ये बीज प्रजनन हार्मोन, जैसे एस्ट्रोजेन, के स्तर को बढ़ाने में मदद करते हैं। इसके बाद, सूरजमुखी के बीज और तिल के बीज का सेवन पीरियड्स के अगले 14 दिनों ल्यूटल फेज में खाए जाते हैं और ये प्रोजेस्टेरोन के स्तर को बढ़ाने में मदद करते हैं।

इसे भी पढ़ें: PCOD और थायरॉइड के कारण बढ़ रहा है वजन? इन एक्सरसाइज को करने से होगा वेट लॉस

Foods For Regular Periods In PCOD

PCOD में नियमित पीरियड्स के लिए इन बातों का भी रखें ध्यान - Things To Do To Regulate Your Periods in PCOD in Hindi

  1. एक्सरसाइज और योग: पीसीओडी के कारण वजन बढ़ना एक सामान्य समस्या है, जो अनियमित पीरियड्स की समस्या को बढ़ा सकता है। नियमित एक्सरसाइज और योग से शरीर का वजन कंट्रोल में रहता है और हार्मोनल संतुलन बनाए रखने में मदद मिलती है।
  2. आहार में सुधार: पीसीओडी में सही डाइट लेना बहुत जरूरी है। ऐसे में एक बैलेंस डाइट, जिसमें हाई फाइबर वाले खाद्य पदार्थ, प्रोटीन, और अच्छे फैट्स शामिल हों, शरीर के इंसुलिन स्तर को बेहतर बनाए रखने में मदद करता है। शुगर और प्रोसेस्ड खाद्य पदार्थों से दूर रहना भी बहुत जरूरी है।
  3. तनाव प्रबंधन: तनाव के कारण पीसीओडी के लक्षण बढ़ सकते हैं। हार्मोनल असंतुलन का एक प्रमुख कारण तनाव भी है। इसलिए, अपने तनाव को मैनेज करने के लिए आप मेडिटेशन, प्राणायम और अन्य तकनीकों का उपयोग कर सकते हैं।

निष्कर्ष

पीसीओडी के दौरान होने वाले अनियमित पीरियड्स को नियमित करना संभव होता है। लेकिन इसके लिए आपको अपनी डाइट और लाइफस्टाइल में कुछ कास बदलाव करने की जरूरत होती है। साथ ही, अशोका की छाल, हल्दी की चाय, सीड साइकलिंग की मदद से आप पीसीओडी के दौरान होने वाले अनियमित पीरियड्स को नियमित कर सकते हैं।
Image Credit: Freepik

Read Next

ओट्स या म्यूजली? वजन घटाने के लिए क्या है ज्यादा फायदेमंद, एक्सपर्ट से जानें

Disclaimer