Expert

ओट्स या म्यूजली? वजन घटाने के लिए क्या है ज्यादा फायदेमंद, एक्सपर्ट से जानें

Oats or Muesli Which One is Better For Weight Loss in Hindi: वैसे तो ओट्स और म्यूजली दोनों ही वजन घटाने में फायदेमंद होता है। लेकिन, ओट्स खाना वजन घटाने में ज्यादा फायदेमंद हो सकता है।
  • SHARE
  • FOLLOW
ओट्स या म्यूजली? वजन घटाने के लिए क्या है ज्यादा फायदेमंद, एक्सपर्ट से जानें

Oats or Muesli Which One is Better For Weight Loss in Hindi: आजकल खराब खान-पान और अनियमित जीवनशैली फॉलो करने से लोगों में वजन बढ़ने की समस्या तेजी से बढ़ रही है। आजकल कम उम्र में ही लोग मोटापे का शिकार होने लगे हैं। वजन घटाने के लिए लोग तरह-तरह के नुस्खे आजमाते हैं, लेकिन कई बार तमाम कोशिशों के बाद भी वजन नहीं घटता है। ऐसे में डाइट अहम भूमिका निभाती है। वजन घटाने के लिए बहुत से लोग ओट्स और म्यूजली का सेवन करते हैं। लेकिन, ज्यादातर लोग इन दोनों में कंफ्यूज हो जाते हैं कि वजन घटाने के लिए क्या ज्यादा फायदेमंद होता है। क्या आप भी इसे लेकर कंफ्यूज्ड रहते हैं? अगर हां, तो इस लेख को जरूर पढ़ें। इस लेख के माध्यम से हम आपको बताएंगे कि वजन घटाने के लिए दोनों में से क्या ज्यादा फायदेमंद होता है। इस बारे में हमने दिल्ली की डाइटिशियन प्राची छाबरा से बातचीत की। (Oats or Muesli For Weight Loss in Hindi) -  

ओट्स या म्यूजली? वजन घटाने के लिए क्या है ज्यादा फायदेमंद

एक्सपर्ट के मुताबिक वैसे तो ओट्स और म्यूजली दोनों ही वजन घटाने में फायदेमंद होता है। लेकिन, ओट्स खाना वजन घटाने में ज्यादा फायदेमंद हो सकता है। दरअसल, ओट्स में म्यूजली के मुकाबले कम फैट्स और कैलोरी होती है। इसलिए वजन घटाने के लिए नाश्ते या स्नैक्स में ओट्स खाना ज्यादा फायदेमंद हो सकता है। इसे खाने से शरीर में जमा अतिरिक्त चर्बी कम होती है। वहीं, म्यूजली में नट्स, न्यूट्रिएंट्स और हेल्दी फैट्स की मात्रा होती है, जो निश्तित तौर पर वजन घटाने में फायदेमंद साबित होता है। ओट्स के मुकाबले मूसली के वजन घटाने की प्रक्रिया थोड़ी धीमी हो सकती है। 

oatsmuesli-inside

ओट्स वजन घटाने में कैसे फायदेमंद होते हैं?

ओट्स वजन घटाने के लिए कई तरीकों से लाभकारी होता है। इसमें फाइबर की अच्छी मात्रा होती है, जिसे खाने से लंबे समय तक आपका पेट भरा रहता है। इसे खाने के बाद जल्दी से भूख नहीं लगती है, जिससे आप ओवरईटिंग करने से बचते हैं। ओट्स में घुलनशील फाइबर होते हैं, जिसे खाने से कार्बोहाइड्रेट्स का अवशोषण धीमा होता है, जिससे शुगर नहीं बढ़ती है और खाने की ज्यादा क्रेविंग नहीं होती है। वहीं, ओट्स में ग्लाइसेमिक इंडेक्स भी म्यूजली के मुकाबले थोड़ा कम होता है। 

इसे भी पढ़ें - शरीर में जमा जिद्दी चर्बी से छुटकारा पाने के लिए क्या करें क्या नहीं, जानें एक्सपर्ट से 

वजन घटाने के लिए कैसे खाएं ओट्स? 

  1. वजन घटाने के लिए ओट्स को कई तरीकों से खाया जा सकता है।
  2. वजन घटाने के लिए आप नाश्ते में ओट्स को दूध में मिलाकर खा सकते हैं।
  3. इसके लिए आप ओट्स का सूप बनाकर उसमें सब्जियां मिलाकर भी खा सकते हैं।
  4. वजन कम करने के लिए आप ओट्स को दही में मिलाकर भी खा सकते हैं।
  5. इसके लिए आप ओट्स को उपमा और खिचड़ी में डालकर भी खा सकते हैं।
  6. आप चाहें तो ओट्स और केले का शेक बनाकर भी पी सकते हैं। इससे वजन घटाने में आसानी होती है। 

Read Next

क्या चाय-कॉफी ज्यादा पीने से एनीमिया (खून की कमी) हो सकता है? एक्सपर्ट से जानें

Disclaimer