Expert

क्या रात में सोने से पहले ओट्स खाना सही है? जानें एक्सपर्ट से

ऐसा जरूरी नहीं कि ओट्स को केवल सुबह नाश्ते में ही खाया जाए। ओट्स को रात में सोने से पहले या शाम को स्नैक्स के तौर पर भी खाया जा सकता है। बल्कि, रात में ओट्स खाना आपके लिए और भी फायदेमंद हो सकता है। 
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या रात में सोने से पहले ओट्स खाना सही है? जानें एक्सपर्ट से


Is It Good To Eat Oats Before Bed in Hindi: ओट्स खाना सेहत के लिए कई तरीकों से फायदेमंद होता है। ओट्स को एक हेल्दी और फायदेमंद नाश्ता माना जाता है। सुबह के नाश्ते में ओट्स को शामिल करना काफी हेल्दी माना जाता है। ओट्स में एंटी-ऑक्सीडेंट्स, प्रोटीन और अन्य पोषक तत्व पाए जाते हैं, जिसे खाने से न केवल पाचन तंत्र दुरुस्त रहता है, बल्कि ब्लड शुगर लेवल भी कंट्रोल रहता है और वजन भी आसानी से घटता है। इसे भिगोकर खाना बेहद असरदार माना जाता है। लेकिन, क्या ओट्स को केवल नाश्ते में ही खाया जा सकता है।

कुछ लोग ओट्स को शाम को स्नैक्स में भी खाना पसंद करते हैं। तो वहीं, कुछ लोग ओट्स को रात में सोने से पहले भी खाना पसंद करते हैं। ओट्स खाने से हाई ब्लड प्रेशर के साथ-साथ हाई कोलेस्ट्रॉल से भी राहत मिलती है। ओट्स को ऐसे ही हेल्दी नहीं बताया जाता है, इसे नियमित तौर पर खाने से सेहत दुरुस्त रहती है। आइये दिल्ली की डाइटिशियन प्राची छाबरा से जानते हैं रात में सोने से पहले ओट्स खाना सही है या नहीं? (Is It Good To Eat Oatmeal Before Bed in Hindi) - 

क्या रात में सोने से पहले ओट्स खाना सही है? (Benefits of eating oats before Sleeping in Hindi) -

एक्सपर्ट के मुताबिक ऐसा जरूरी नहीं कि ओट्स को केवल सुबह नाश्ते में ही खाया जाए। ओट्स को रात में सोने से पहले या शाम को स्नैक्स के तौर पर भी खाया जा सकता है। बल्कि, रात में ओट्स खाना आपके लिए और भी फायदेमंद हो सकता है। अगर आप वजन घटाना चाहते हैं तो ऐसे में सोने से पहले डाइट में ओट्स को शामिल करें। रात में ओट्स खाने से फाइबर मिलता है, जिससे पेट लंबे समय तक भरा रहता है और आप ओवरइटिंग करने से भी बचते हैं। आप ओट्स को किसी भी समय खा सकते हैं। रात में ओट्स खाने से आपका ब्लड शुगर लेवल भी नियंत्रित रहता है। 

oats-inside

रात में सोने से पहले ओट्स खाने के फायदे (Benefits of Eating Oats at Night in Hindi) 

  • रात में सोने से पहले ओट्स खाना कई तरीकों से फायदेमंद होता है।
  • रात में सोने से पहले ओट्स खाने से पेट भरा रहता है, जिससे वेट लॉस करने में आसानी होता है।
  • इसे रात में खाने से नींद अच्छी आती है साथ ही साथ पाचन तंत्र भी बेहतर होता है।
  • इसे खाने से आपको पर्याप्त मात्रा में पोषक तत्व मिलते हैं।
  • रात में सोने से पहले ओट्स खाने से स्लीप हार्मोन्स नियंत्रित रहते हैं। 

ज्यादा ओट्स खाने के नुकसान (Side Effects of Eating Excess Oats in Hindi) 

  • ज्यादा ओट्स खाना सेहत के लिए कई तरीकों से नुकसानदायक होता है।
  • ज्यादा ओट्स खाने से पाचन संबंधी समस्याएं जैसे गैस बनना, पेट फूलना और अपच आदि जैसी समस्या हो सकती है।
  • जरूरत से ज्यादा ओट्स खाने से कुछ मामलों में शुगर लेवल बढ़ सकता है।
  • ओट्स को ज्यादा मात्रा में खाने से कई बार शरीर में अतिरिक्त चर्बी भी जम सकती है।
  • अगर आप ज्यादा ओट्स खाते हैं तो इससे एलर्जी की भी समस्या हो सकती है।
  • कुछ मामलों में इसे खाने से त्वचा से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं।
  • इसमें फॉस्फोरस होता है, जिसे खाने से कई बार किडनी पर भी असर पड़ सकता है।

Read Next

बुजुर्गों में प्रोटीन की कमी दूर करना है तो खिलाएं ये 7 सब्जियां, जानें इनके अन्य फायदे

Disclaimer