Expert

किन लोगों को ओट्स नहीं खाना चाहिए? जानें एक्सपर्ट से

Who Should Not Eat Oats in Hindi: ओट्स खाना कुछ लोगों के लिए हानिकारक भी हो सकता है। इसलिए कुछ लोगों को ओट्स खाने से परहेज करना चाहिए। 
  • SHARE
  • FOLLOW
किन लोगों को ओट्स नहीं खाना चाहिए? जानें एक्सपर्ट से


Who Should Not Eat Oats in Hindi: ओट्स खाना सेहत के लिए कई तरीकों से फायदेमंद होता है। ओट्स खाने से सेहत को भरपूर पोषण और फायदे मिलते हैं। ओट्स न केवल शरीर को ऊर्जावान बनाए रखने में मदद करता है साथ ही साथ पाचन तंत्र को हेल्दी रखने के अलावा शारीरिक विकास में भी मददगार माना जाता है। यही नहीं, ओट्स खाना आपके वजन को मेनटेन रखने में भी काफी मददगार माना जाता है। लेकिन, ओट्स खाना कुछ लोगों के लिए हानिकारक भी हो सकता है। इसलिए कुछ लोगों को ओट्स खाने से परहेज करना चाहिए।

कई बार ओट्स खाने से शरीर में पोषक तत्वों का अवशोषण कम हो जाता है साथ ही साथ किडनी से जुड़ी समस्याओं से जूझ रहे लोगों के लिए भी ओट्स कुछ मामलों में हानिकारक हो सकता है। इसलिए अगर आप किसी गंभीर बीमारी या स्वास्थ्य समस्या से परेशान हैं तो ऐसे में ओट्स का सेवन करने से परहेज करना चाहिए। अगर आप ओट्स खाने के शौकीन हैं तो भी डाइटिशियन से इसकी सही मात्रा जान लें। आइये दिल्ली की डाइटिशियन प्रा छाबरा से जानते हैं किन लोगों को ओट्स नहीं खाना चाहिए? (What are the disadvantages of eating oats) - 

किन लोगों को ओट्स नहीं खाना चाहिए? (Who Should Not Eat Oats in Hindi)

1. डायबिटीज के मरीज

अगर आप डायबिटीज से पीड़ित हैं तो ओट्स खाना कई मामलों में आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है। दरअसल, ओट्स में कार्बोहाइड्रेट्स की मात्रा होती है, जिसे खाने से कई बार शरीर में ब्लड शुगर लेवल बढ़ जाता है। इसे खाना उन लोगों के लिए चिंता का विषय बन जाता है, जिन्हें पहले से ही डायबिटीज की समस्या है। इसलिए अगर आपको डायबिटीज है तो ओट्स खाने से परहेज करें। 

stomachissue-inside

2. पाचन तंत्र से जुड़ी समस्या

पाचन तंत्र से जुड़ी समस्या होने पर ओट्स खाने से परहेज करना चाहिए। इसमें फाइबर की अच्छी मात्रा होती है, जिसे खाने से पेट से जुड़ी समस्याएं और ज्यादा बढ़ सकती हैं। अगर आप पेट दर्द, डायरिया या पेट फूलने जैसी समस्या से पहले से ही परेशान हैं तो कोशिश करें कि ओट्स का सेवन करने से बचें। इसे खाने से खाना पचने में कठिनाई भी हो सकती है। 

3. पोषक तत्वों का अवशोषण कम करे 

ओट्स का ज्यादा मात्रा में सेवन करना कई बार शरीर में पोषक तत्वों के अवशोषण में बाधा बन सकता है। दरअसल, ओट्स में फाइटिक एसिड नामक कंपाउंड पाया जाता है, जो शरीर में पहुंचकर आयरन और मिनरल्स जैसे पोषक तत्वों को ओवशोषित होने से रोकता है। इसके चलते शरीर में आयरन की कम हो सकती है, जिससे एनीमिया की समस्या भी हो सकती है। 

इसे भी पढ़ें - रात के भीगे हुए ओट्स से बनाएं हाई प्रोटीन ब्रेकफास्‍ट, जानें फायदे और रेसिपी 

4. एलर्जी वाले लोगों को 

एलर्जी से जूझ रहे लोगों को ओट्स खाने से परहेज करना चाहिए। इसे खाने से कई बार डायरिया और उल्टी होने की भी समस्या हो सकती है। ऐसे में कई बार पित्त उछलने और त्वचा पर खुजली होने की भी समस्या हो सकती है। कुछ मामलों में आपको सांस लेने से जुड़ी समस्या का भी सामना करना पड़ सकता है। 

Read Next

खाली पेट भूलकर भी न खाएं ये 7 चीजें, वरना बढ़ सकती है गैस और एसिडिटी

Disclaimer