Expert

खाली पेट भूलकर भी न खाएं ये 7 चीजें, वरना बढ़ सकती है गैस और एसिडिटी

खाली पेट रहने से पेट में गैस्ट्रिक ए‍स‍िड ज्‍यादा बनता है, जिससे एसिडिटी और गैस की समस्या होती है। गलत चीजें खाने से एसिड का संतुलन बिगड़ सकता है।
  • SHARE
  • FOLLOW
खाली पेट भूलकर भी न खाएं ये 7 चीजें, वरना बढ़ सकती है गैस और एसिडिटी


सुबह का समय हमारे शरीर और सेहत के लिए बहुत जरूरी होता है। जब हम सोकर उठते हैं, तब हमारा पेट पूरी तरह से खाली होता है और पाचन तंत्र सेंस‍िट‍िव होता है। ऐसे में अगर सही चीजें खाई जाएं, तो यह शरीर को पोषण और एनर्जी देती हैं, लेकिन अगर गलत चीजों का सेवन किया जाए, तो यह गैस, एसिडिटी, अपच और पेट दर्द जैसी समस्याओं को बढ़ा सकता है। कई लोग सुबह उठते ही कुछ भी खा लेते हैं, लेकिन बिना सोचे-समझे खाली पेट कुछ भी खाने से पेट की सेहत बिगड़ सकती है। खासकर कुछ फल, सब्जियां, पेय पदार्थ और प्रोसेस्ड फूड ऐसे होते हैं, जो खाली पेट खाने पर ज्यादा नुकसान पहुंचाते हैं। इनसे न सिर्फ पेट में एसिड का लेवल बढ़ता है, बल्कि पाचन क्रिया भी धीमी हो सकती है। अगर दिन की शुरुआत गलत खानपान से होती है, तो यह पूरे दिन परेशानी का कारण बन सकता है। खासकर जिन लोगों को पहले से ही एसिडिटी या गैस की समस्या होती है, उन्हें अपने खानपान खास ख्‍याल रखना चाह‍िए। इस लेख में हम उन 7 चीजों के बारे में जानेंगे, जिन्हें खाली पेट खाने से बचना चाहिए, ताकि पेट डाइजेशन संबंध‍ित समस्‍याएं न हों। इस व‍िषय पर बेहतर जानकारी के ल‍िए हमने दि‍ल्‍ली के होली फैम‍िली हॉस्‍प‍िटल की डाइट‍िश‍ियन सना ग‍िल से बात की।

1. खाली पेट चाय और कॉफी का सेवन न करें- Avoid Tea and Coffee Empty Stomach

coffee-side-effects

सुबह उठते ही कई लोग सबसे पहले चाय या कॉफी पीते हैं, लेकिन यह आदत पेट के लिए हान‍िकारक हो सकती है। खाली पेट चाय या कॉफी पीने से पेट में एसिड बढ़ सकता है, जिससे गैस, एसिडिटी और पेट में जलन की समस्या हो सकती है। इसके अलावा, कैफीन पेट की अंदरूनी परत को नुकसान पहुंचा सकता है, जिससे पेट दर्द और अपच हो सकता है।

क्या करें?

चाय या कॉफी पीने से पहले गुनगुना पानी या नींबू पानी पिएं, जिससे पेट का पीएच बैलेंस बना रहेगा।

इसे भी पढ़ें- सर्दियों में सुबह खाएं हेल्दी ओट्स पराठा, जानें रेसिपी और खाने के फायदे

2. खाली पेट सिट्रस फल न खाएं- Avoid Citrus Foods Empty Stomach

citrus-fruits-side-effects

सिट्रस फलों में एसिड की मात्रा ज्‍यादा होती है, जिससे खाली पेट इन्हें खाने पर पेट में जलन हो सकती है। नींबू, संतरा और अंगूर जैसे फल पेट में एस‍िड‍िटी को बढ़ाकर गैस, अपच और सीने में जलन पैदा कर सकते हैं।

क्या करें?

अगर आपको सिट्रस फल खाने हैं, तो इन्हें नाश्ते के बाद ही खाएं।

3. मसालेदार और तली-भुनी चीजें न खाएं- Avoid Spicy and Oily Foods

oily-foods-side-effects

खाली पेट मसालेदार और तली-भुनी चीजें खाने से पेट में जलन, गैस और एसिडिटी हो सकती है। तीखे मसाले पेट की अंदरूनी परत को नुकसान पहुंचाते हैं और अल्सर की संभावना बढ़ाते हैं।

क्या करें?

सुबह हल्का भोजन करें, जिससे पेट को आराम मिले।

4. शुगर रिच फूड्स न खाएं- Avoid Sugar Rich Foods

खाली पेट ज्यादा मीठा खाना इंसुलिन लेवल को बढ़ा सकता है और इससे ब्लड शुगर लेवल प्रभावित हो सकता है। प्रोसेस्ड शुगर खाने से पेट में बैक्टीरिया तेजी से बढ़ते हैं, जिससे गैस और अपच हो सकता है।

क्या करें?

शुगर-रिच फूड्स के बजाय ताजे फल और हेल्दी ब्रेकफास्ट का विकल्प चुनें।

5. ज्यादा नमक वाले फूड्स न खाएं- Avoid High Sodium Foods

खाली पेट ज्यादा नमक वाले फूड्स जैसे अचार, चिप्स और नमकीन खाने से शरीर में सोड‍ियम का लेवल बढ़ जाता है। इससे डिहाइड्रेशन, ब्लोटिंग और हाई ब्लड प्रेशर की समस्या बढ़ सकती है। ये फूड्स पेट में एसिड बढ़ाते हैं, जिससे गैस और जलन हो सकती है। इसलिए सुबह इनसे बचना जरूरी है।

क्या करें?

  • नट्स और बीज खाएं। बादाम, अखरोट, सूरजमुखी बीज आदि सेहतमंद होते हैं और इनमें कम नमक होता है।
  • फल और सब्जियां खाएं। ताजे फल जैसे सेब, केला, संतरा और सब्जियां जैसे गाजर, खीरा सेहत के लिए अच्छे होते हैं।
  • ताजा सलाद खाएं। खीरा, टमाटर, पालक और शिमला मिर्च का ताजा सलाद बनाकर खाएं।

6. रेड मीट और हाई प्रोटीन फूड्स- Red meat and Heavy Protein Foods

खाली पेट हाई प्रोटीन युक्त चीजें जैसे चिकन या भारी दालें खाने से पेट पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है और पाचन में दिक्कत हो सकती है।

क्या करें?

  • दाल और फलियां खाएं। चना, मूंग, तूर दाल, राजमा, मसूर दाल प्रोटीन का अच्छा स्रोत होते हैं।
  • दही और पनीर का सेवन करें। ये प्रोटीन और कैल्शियम से भरपूर होते हैं, जो पाचन में मदद करते हैं और शरीर को पोषण देते हैं।

7. खाली पेट एनर्जी ड्रिंक्स न प‍िएं- Avoid Energy Drink Empty Stomach

सुबह खाली पेट शराब या एनर्जी ड्रिंक्स का सेवन पाचन तंत्र को गंभीर रूप से प्रभावित कर सकता है। यह गैस्ट्रिक जूस की मात्रा को असंतुलित करता है, जिससे पेट दर्द और एसिडिटी बढ़ सकती है।

क्या करें?

सुबह ऐसे ड्रिंक्स लेने से बचें और दिन की शुरुआत हल्के और पौष्टिक पेय पदार्थों से करें जैसे हर्बल ड्र‍िंक्‍स जैसे अजवाइन वॉटर।

खाली पेट क्या खाना चाहिए?- What to Eat Empty Stomach

खाली पेट कुछ हेल्दी और हल्की चीजें खाने से दिन की अच्छी शुरुआत हो सकती है। जैसे-

  • गुनगुना पानी या शहद का पानी प‍िएं, इससे पाचन में मदद म‍िलती है।
  • भीगे हुए बादाम या अखरोट खाएं, ये पोषण से भरपूर होते हैं।
  • ओट्स या दलिया खाएं। ये पेट को भरा रखते हैं और पाचन सही करता है।
  • अंकुरित अनाज खाएं। इसमें फाइबर और प्रोटीन से भरपूर मात्रा होती है।
  • नारियल पानी प‍िएं। यह पेट को ठंडक देता है और हाइड्रेट रखता है।

खाली पेट सही चीजों का सेवन करना जरूरी है, ताकि दिनभर एनर्जी बनी रहे और पाचन तंत्र मजबूत बना रहे। अगर आप ऊपर दी गई 7 चीजों को खाली पेट नहीं खाएंगे, तो गैस, एसिडिटी और पेट से जुड़ी समस्याओं से राहत पा सकते हैं।

उम्‍मीद करते हैं क‍ि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें

Read Next

डायबिटीज में नारियल का दूध पीना कैसे फायदेमंद है? जानें एक्सपर्ट से

Disclaimer