What To Avoid Early Morning Empty Stomach: आपने अपने बड़ों से जरूर सुना होगा कि जैसा हम खाना खाते हैं, वैसा हम दिनभर महसूस करते हैं। नाश्ता हमारे दिन का पहला मील होता है, जिसका सेवन हम खाली पेट करते हैं। इसलिए दिनभर एनर्जेटिक रहने के लिए नाश्ता हेल्दी होना जरूरी है। कई घरों में सुबह के नाश्ते में परांठे या छोले-भटूरे का सेवन किया जाता है। इस तरह से नाश्ते से दिनभर सुस्ती और भारीपन जैसा महसूस हो सकता है। इसी तरह अगर आप ब्रेकफास्ट में फल खाते हैं, तो आप एक्टिव महसूस करते हैं। कई ऐसे खाद्य पदार्थ हैं, जो हमें हेल्दी लगते हैं। जबकि खाली पेट इन चीजों के सेवन से आपको पाचन से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। इस बारे में जानकारी देते हुए न्यूट्रिशनिस्ट मंजू मलिक ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है।
खाली पेट भूलकर भी इन 5 चीजों को न बनाएं डाइट का हिस्सा- Foods to Avoid When Empty Stomach
च्युइंग गम- Chewing Gum
अगर आप खाली पेट च्युइंग गम खाते हैं, तो इससे आपके पाचन तंत्र पर असर पड़ सकता है। च्युइंग गम खाने से हमारे पेट को सिग्नल मिलता है कि मुंह में खाना चबाना शुरू हो गया है। ऐसे में हमारा पेट पचाने के लिए तैयार हो जाता है। लेकिन कुछ पचाने के लिए न मिलने पर पाचन तंत्र पर बुरा असर पड़ता है। इससे खाली पेट एसिडिटी या पेट दर्द जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
चाय-कॉफी- Tea-Coffee
अगर आप खाली पेट चाय या कॉफी का सेवन करते हैं, तो इससे आपको एसिडिटी या कब्ज की समस्या हो सकती है। इन दोनों में कैफीन भी ज्यादा पाया जाता है, जो ब्रेन पर भी असर डालता है। जब हमारा ब्रेन किसी एसिड की वजह से एक्टिव होता है, तो इससे ब्रेन की क्षमता पर भी बुरा असर पड़ता है।
इसे भी पढ़ें- सुबह खाली पेट क्या पीना चाहिए? एक्सपर्ट से जानें 7 ड्रिंक्स, जिनसे होगी दिन की अच्छी शुरुआत
कच्ची सब्जियां- Raw Vegetables
कुछ लोग खाली पेट कच्ची सब्जियां खाना पसंद करते हैं। लेकिन इससे पाचन तंत्र पर बुरा असर पड़ सकता है। सब्जियों में फाइबर ज्यादा होता है, इनका खाली पेट सेवन करने से अपच या कब्ज की समस्या हो सकती है।
चीनी युक्त चीजें- Sugary Foods
अगर आप सुबह खाली पेट चीनी युक्त चीजों का सेवन करते हैं, तो इससे आपको दिन भर थकावट और सुस्ती महसूस हो सकती है। साथ ही चीनी के सेवन से आपकी शुगर स्पाइक हो सकती है, जिससे आपको दिनभर क्रेविंग्स हो सकती है।
इसे भी पढ़ें- सुबह खाली पेट पिएं अजवाइन का पानी, सेहत को मिलेंगे ये 5 जबरदस्त फायदे
खट्टे फल- Citrus Fruits
अगर आप खाली पेट अंगूर, संतरा या आंवला जैसे फलों का सेवन करते हैं, तो इससे आपका पाचन खराब हो सकता है। खाली पेट खट्टे फल खाने से पेट में एसिड बनने लगता है। इससे आपको पेट दर्द, एसिडिटी या खट्टी डकार आने जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
पाचन स्वस्थ रखने के लिए सुबह के नाश्ते में प्रोटीन और हेल्दी फैट्स लेना शुरू करें। इससे आपको दिनभर एक्टिव रहने में मदद मिलेगी, साथ ही आपको जल्दी भूख नहीं लगेगी। इस बारे में और भी ज्यादा जानकारी के लिए आप डॉक्टर से सलाह ले सकते हैं।
View this post on Instagram