Fruits That Should Be Avoided In Breakfast: डेली डाइट में फलों को शामिल करना जरूरी है। इनमें एंटीऑक्सीडेंट्स के साथ आवश्यक विटामिन्स और मिनरल्स भी पाए जाते हैं। ये सभी पोषक हमारे स्वास्थ्य के लिए जरूरी होते हैं। फलों से जुड़ी कई बातें हम बचपन से सुनते आए होते हैं। जैसे कि दिन में कम से कम दो फलों का सेवन करना चाहिए या खाली पेट फल नहीं खाने चाहिए। कुछ लोग फलो को नाश्ते में खाना पसंद करते हैं, तो वहीं कई लोग इन्हें स्नैक्स की तरह खाना पसंद करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कई फल ऐसे हैं, जिन्हें नाश्ते में खाना आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है। इसलिए सुबह खाली पेट इन फलों के सेवन से परहेज रखना चाहिए। क्या आप जानते हैं ये फल कौन-से हैं? आइए इस लेख के माध्यम से जानें इन फलों के बारे में।
नाश्ते में किन फलों का सेवन नहीं करना चाहिए- Fruits Should Be Avoided In Breakfast
केला- Banana
खाली पेट केले का सेवन करना आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है। इसमें कार्बोहाइड्रेट की मात्रा अधिक होती है। साथ ही, इसमें शुगर कंटेंट भी ज्यादा होता है। नाश्ते में इसके सेवन आप एक्स्ट्रा कैलोरी इनटेक कर सकते हैं। इसलिए ही नाश्ते में केले का शेक लेने से कुछ लोगों को पाचन से जुड़ी समस्याएं हो जाती हैं।
संतरा- Orange
नाश्ते में खट्टे फल जैसे कि संतरा या कीवी लेने से पाचन तंत्र भी खराब हो सकता है। संतरे में एसिड अधिक होता है, खाली पेट इसके सेवन से आपको कब्ज, एसिडिटी या दस्त जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए सुबह से नाश्ते में संतरा और संतरे का जूस अवॉइड करना चाहिए।
इसे भी पढ़ें- खाली पेट भूलकर भी न खाएं ये 5 चीजें, पाचन को हो सकता है नुकसान
आम- Mango
गर्मियां आने के साथ ही आम का सीजन भी शुरू हो जाता है। लेकिन अगर आप नाश्ते में आम का सेवन करते हैं, तो इससे आपका ब्लड शुगर का संतुलन बिगड़ सकता है। आम में शुगर होने के साथ कार्बोहाइड्रेट भी होता है। इसलिए यह आपके एक्स्ट्रा कैलोरी इनटेक का कारण भी बन सकता है।
बेरीज- Berries
बॉडी को हाइड्रेट और एक्टिव रखने के लिए बेरीज अच्छा विकल्प है। लेकिन नाश्ते में इसका सेवन करना नुकसानदायक भी हो सकता है। यह पेट में एसिड बढ़ा सकता है, जिससे आपको एसिडिटी या कब्ज जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं।
इसे भी पढ़ें- क्या ब्रेकफास्ट में फल खाना सही है? जानें नाश्ते में कौन से फल खाना है फायदेमंद
तरबूज- Watermelon
गर्मियों के सीजन में लोग तरबूज का सेवन भी ज्यादा करते हैं। यह स्वादिष्ट होने के साथ पचने में भी आसान होता है। लेकिन अगर आप खाली पेट तरबूज खाते हैं, तो इससे आपको पाचन से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। इसमें पानी की मात्रा अधिक होती है जिससे यह दस्त का कारण भी बन सकता है।
नाश्ते में आप सेब, चीकू या बिना पानी वाले फलों का सेवन कर सकते हैं। इस लेख में आपको सामान्य जानकारी दी गई है, इस बारे में ज्यादा जानने के लिए एक्सपर्ट से बात करें। लेख में दी गई जानकारी पसंद आई हो, तो इसे शेयर करना न भूलें।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version