सर्दियों के दौरान नाश्ते में कौन से फल खाने चाहिए? जानें इस बारे में

कुछ लोग सर्दियों में भी नाश्ते में सिर्फ फल खाते हैं। जानें ऐसे में कौन-से फल खाने चाहिए।
  • SHARE
  • FOLLOW
सर्दियों के दौरान नाश्ते में कौन से फल खाने चाहिए? जानें इस बारे में


Fruits To Consume In Winter: बैलेंस्ड डाइट में फ्रूटस को शामिल करना भी जरूरी है। अगर आपकी डेली डाइट में कोई फल शामिल नहीं है, तो आपकी डाइट बैलेंस्ड नहीं है। फलों में कई सारे विटामिन्स और मिनरल्स पाए जाते हैं। ये पोषक तत्व इम्यूनिटी बनाए रखने के लिए जरूरी होते हैं। कुछ लोग नाश्ते में सिर्फ फल खाना पसंद करते हैं। लेकिन सर्दियों के दौरान उनके पास नाश्ते के लिए काफी कम ऑप्शन बचते हैं। ऐसे में किसी को भी कंफ्यूजन हो सकती है कि नाश्ते में क्या खाना चाहिये। आइये न लेख में जानें सर्दियों में नाश्ते में क्या खाना चाहिये।

01 - 2024-12-15T055831.984

सर्दियों के दौरान नाश्ते में खाएं ये फल- Fruits To Consume In Breakfast In Winter Season

सेब- Apple

सर्दियों में नाश्ते में सेब शामिल करना बहुत फायदेमंद है। इसमें फाइबर और विटामिन सी जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। ये सभी पोषक शरीर के लिए जरूरी होते हैं। सेब को आप फल की तरह, दलिया या ओटमील में एड करके भी खा सकते हैं। इससे आपको काफी देर तक भूख नहीं लगेगी।

पपीता- Papaya

पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने के लिए नाश्ते में पपीता खाना भी फायदेमंद है। जिन लोगों को कब्ज या एसिडिटी जैसी समस्याएं रहती हैं, उनके लिए नाश्ते में पपीता खाना बहुत फायदेमंद होगा। आप इसे फल की तरह ही नाश्ते में खाएं। ध्यान रखें कि खाने के दौरान ये बहुत ज्यादा ठंडा न हो।

इसे भी पढ़ें- एक दिन में कितनी बार फल खाने चाहिए? एक्सपर्ट से जानें

एवोकाडो- Avocado

एवोकाडो एक फल है जिसका स्वाद फीका होता है। नाश्ते में आप एवोकाडो की सैंडविच बनाकर खा सकते हैं। इसे चीला या सलाद बनाने के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है। इसमें हेल्दी फैट्स मौजूद होते हैं, जो बॉडी को एक्टिव रखने में मदद करते हैं। एवोकाडो को आप स्मूदी बनाने के लिए भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके सेवन से भी काफी देर तक भूख नहीं लगेगी।

केला- Banana

नाश्ते में केला खाना भी अच्छा विकल्प है। इसमें पोटेशियम मौजूद होता है, जो शरीर के लिए बहुत जरूरी हैं। इसके सेवन से कब्ज और अपच जैसी समस्याओं में आराम मिलता है, जो सर्दियों के दौरान ज्यादा होती हैं। केले का इस्तेमाल आप स्मूदी, ओटमील या सैंडविच बनाने के लिए कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें- खांसी होने पर इन 5 मौसमी फलों से बनाकर रखें दूरी, मिलेगा फायदा

अनार- Pomegranate

अगर आपका कुछ हल्का खाने का मन है, तो अनार भी अच्छा ऑप्शन है। सर्दियों में फलों की चाट में आप अनार भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो शरीर के लिए जरूरी हैं। इसे आप फ्रूटस चाट, स्मूदी या ओटमील में डालकर खा सकते हैं।

इन बातों का रखें ध्यान

जिन लोगों को पेट से जुड़ी समस्याएं रहती हैं, उन्हें सुबह-सुबह फ्रूटस खाना अवॉइड करना चाहिये। क्योंकि फलों की ठंडी तासीर पाचन तंत्र को भी नुकसान कर सकती है।

डायबिटीज की समस्या में भी नाश्ते में फल खाने से पहले डॉक्टर से परामर्श जरूर करना चाहिये।

लेख में हमने जाना कि सर्दियों के दौरान नाश्ते में कौन-से फल खा सकते हैं। लेकिन अगर आपको हेल्थ इशुज रहते हैं, तो डॉक्टर की सलाह पर ही इनका सेवन करें।

 

Read Next

चेहरे का ग्लो बढ़ाने के लिए रोज पिएं इन फलों से बनी ड्रिंक, त्वचा से जुड़ी समस्याएं भी होंगी दूर

Disclaimer