
अगर हेल्दी जीवन जीने की बात होती है, तो व्यक्ति को सबसे पहले लाइफस्टाइल और डाइट को बदलने की सलाह दी जाती है। दरअसल, हम डेली रूटीन में जो भी चीजें खाते हैं, उनका सीधा असर सेहत पर होता है। यही वजह है कि व्यक्ति को डेली डाइट में सब्जियों के साथ ताजे और मौसमी फलों की मात्रा बढ़ाने की सलाह दी जाती है। फलों को शरीर के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इनका जरूरत से ज्यादा सेवन भी शरीर के लिए नुकसानदायक हो सकता है? जी हां, कुछ ऐसी स्थितियां हैं, जिनमें आपको फलों का सेवन करने से बचना चाहिए। इस बारे में इंस्टाग्राम पर डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट श्वेता शाह पांचाल ने एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में उन्होंने 3 अलग स्थितियों के बारे में बताया है, जिनमें जरूरत से ज्यादा फलों का सेवन करने से शरीर को फायदे की जगह कई नुकसान हो सकते हैं। आइए इनके बारे में अच्छे से जानते हैं।
इन 3 स्थितियों में फ्रूट्स खाने से बचना चाहिए
शुगर लेवल बढ़ने पर न खाएं फल
अगर आपका शुगर लेवल बढ़ा हुआ है, तो फलों का सेवन करने की गलती नहीं करनी चाहिए। दरअसल, कई फलों में ग्लाइसेमिक इंडेक्स 70 से 100 के बीच होता है। इन फलों को हाई शुगर की कैटेगरी में रखा जाता है। वहीं, कुछ फलों में प्राकृतिक शुगर की मात्रा जरूरत से ज्यादा होती है। इन फलों को खाने के बाद बॉडी में शुगर लेवल कई गुना ज्यादा बढ़ सकता है।
इसे भी पढ़ें- डायबिटीज के मरीज रोजाना पिएं इन 7 चीजों से बनीं चाय, ब्लड शुगर लेवल होगा कम
ट्राइग्लिसराइड लेवल बढ़ने पर न खाएं फल
अगर आपके शरीर में ट्राइग्लिसराइड का लेवल बढ़ा हुआ रहता है, तो आपको फलों का ज्यादा सेवन करने से बचना चाहिए। दरअसल, फल में फ्रुक्टोज की मात्रा पाई जाती है। इससे ट्राइग्लिसराइड का लेवल बढ़ जाता है। ध्यान रखें कि फैटी फूड्स के साथ शुगर युक्त चीजों का सेवन करने से शरीर में ट्राइग्लिसराइड का लेवल बढ़ता है। ऐसे में हार्ट हेल्थ खराब होने और स्ट्रोक जैसी समस्याओं का खतरा बढ़ सकता है। इस स्थिति में आपको दिनभर में 1 या 2 फलों का ही सेवन करना चाहिए।
मेटाबॉलिज्म से जुड़ी समस्याएं होने पर न खाएं फल
मेटाबॉलिक डिसऑर्डर का सामना कर रहे लोगों को फलों का ज्यादा सेवन नहीं करना चाहिए। अगर आप कोलेस्ट्रॉल, शुगर, हाइपरटेंशन यानी हाई ब्लड प्रेशर और पेट बाहर निकलने जैसी समस्याओं से जूझ रहे हैं, तो फल कम खाएं। दरअसल, बॉडी में मेटाबॉलिज्म सही से काम नहीं कर रहा होता है, तो फलों का प्राकृतिक शुगर भी शरीर को फायदे की जगह नुकसान पहुंचा सकता है।
इसे भी पढ़ें- 30 की उम्र के बाद मेटाबॉलिज्म बढ़ाने के लिए अपनाएं ये 4 टिप्स, वजन भी रहेगा कंट्रोल
फलों को खाने का सही समय कौन-सा है?
आयुर्वेद के मुताबिक, सुबह खाली पेट फल खाना सबसे सही होता है। इसके अलावा, आप दोपहर का खाना खाने से पहले भी फलों का सेवन कर सकते हैं। आपको इस बात का ख्याल रखना चाहिए कि फलों को पचने में समय लगता है। ऐसे में आपको शाम के खाने से कम से कम 40 मिनट पहले फलों का सेवन करना चाहिए।
View this post on Instagram
आपको ऊपर बताई स्थितियों में फलों का जरूरत से ज्यादा सेवन करने से बचना चाहिए। इसके साथ ही, अगर आप किसी बीमारी का सामना कर रहे हैं, तो किसी भी सलाह को अपनाने से पहले संबंधित डॉक्टर या डाइटिशियन से सलाह जरूर लें। इस तरह आप खुद को कई छोटी-बड़ी समस्याओं से बचा सकते हैं।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version