Can We Eat Paratha Daily In Breakfast: ब्रेकफास्ट दिन का पहला मील होता है। इसलिए यह हैवी और हेल्दी दोनों होना जरूरी है। हेल्दी और न्यूट्रिशियस ब्रेकफास्ट दिनभर एक्टिव रखता है। लेकिन अगर आप नाश्ते में तला-भूना या कुछ ज्यादा भारी खाते हैं, तो इससे आपको दिनभर थकावट और सुस्ती महसूस हो सकती है। नाश्ते के लिए पोहा, उपमा, इटली-डोसा या चीला हेल्दी ऑप्शन होते हैं। कुछ लोगों को नाश्ते में रोज पराठे खाना पसंद होता है? वहीं कई लोग इसे अनहेल्दी मानते हैं। लेकिन क्या नाश्ते में रोज पराठे खाना वाकई नुकसानदायक है। इस प्रश्न का जवाब जानने के लिए हमने नोएडा के मानस हॉस्पिटल और डाइट मंत्रा क्लिनिक की डायटिशियन कामिनी सिन्हा से बात की। आइये लेख में एक्सपर्ट से जानें इसका जवाब।
क्या नाश्ते में रोज पराठे खाना नुकसानदायक है?
डायटिशियन कामिनी कहती हैं नाश्ते में रोज पराठे खाना सेहत के लिए नुकसानदायक है। इससे कई समस्याओं का खतरा बढ़ जाता है। अगर आप लंबे समय तक रोज पराठे खाते हैं, तो आपको इन समस्याओं का खतरा हो सकता है-
टॉप स्टोरीज़
पाचन तंत्र को नुकसान होता है- Digestive Issues
रोज पराठे खाने से पाचन तंत्र को नुकसान हो सकता है। अगर आप भरवा पराठे खाते हैं, तो यह और भी नुकसानदायक है। इसमें फैट्स और कार्बोहाइड्रेट ज्यादा होता है, जो पाचन तंत्र को नुकसान कर सकता है। पराठे पचने में समय लगता है। इसके कारण गैस, अपच और ब्लोटिंग जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
वजन बढ़ सकता है- Weight Gain
अगर आपको रोज पराठे खाने की आदत है, तो इससे आपका वजन भी बढ़ सकता है। इसमें फैट्स और कार्बोहाइड्रेट ज्यादा होते हैं, जो ओवरऑल कैलोरी इंटेक बढ़ा सकते हैं। इसके कारण मेटाबॉलिज्म स्लो हो जाता है और फैट बॉडी में स्टोर होने लगता है। अगर आप रोज ही भरवा पराठे खाते हैं, तो इस कारण आपका वजन बढ़ सकता है।
इसे भी पढ़ें- गर्मियों की डाइट में जरूर शामिल करें ये 5 तरह के पराठे, जानें फायदे और रेसिपी
ब्लड शुगर इंबैलेंस होना- Sugar Imbalance
पराठे खाने की आदत से ब्लड शुगर भी इंबैलेंस हो सकता है। पराठे में गेंहू का आटा इस्तेमाल होता है। इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स हाई और होता है। इस कारण ब्लड शुगर बढ़ सकता है। इसके कारण इंसुलिन भी इंबैलेंस हो सकता है और शुगर लेवल पर असर पड़ता है।
कोलेस्ट्रॉल बढ़ना- Cholesterol Problem
जिन लोगों को रोज पराठे खाने की आदत होती है उनका कोलेस्ट्रॉल लेवल हमेशा हाई रहता है। पराठे को सेकने के लिए घी, रिफाइंड या तेल इस्तेमाल किया जाता है। इसके कारण बॉडी में फैट्स बढ़ सकता है। इस कारण कोलेस्ट्रॉल लेवल हाई हो सकता है। लंबे समय में यह दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा बढ़ा सकता है।
इसे भी पढ़ें- ठंडे मौसम में खाने हैं पराठे लेकिन सता रहा है वजन बढ़ने का डर, तो फॉलो करें ये 5 डाइट टिप्स
थकावट सुस्ती होना- Fatigue
रोज पराठे खाने से दिनभर थकावट और सुस्ती भी हो सकती है। इसमें फैट्स और कार्बोहाइड्रेट ज्यादा होते हैं। इसलिए पराठे पचने में ज्यादा समय लगता है। इसके कारण थकावट और सुस्ती भी बढ़ सकती है। आपको एनर्जी लेवल लो लग सकता है और नींद आ सकती है।
अगर आप कभी-कभार नाश्ते में पराठे खाते हैं, तो आपको नुकसान नहीं होगा। लेकिन बढ़ती उम्र के साथ रोज पराठे खाने की आदत कई समस्याओं का खतरा बढ़ा सकती है। लेख में दी गई जानकारी पसंद आई हो, तो इसे शेयर करना न भूलें।