
Diet Tips to Make Paratha Healthier: गुलाबी ठंडक शुरू हो चुकी है। इस मौसम में गर्म-गर्म पकवानों का लुत्फ उठाने का मजा ही कुछ और है। भारतीय रसोई में इस मौसम में गर्म और स्वादिष्ट पराठे बनाए जाते हैं। कभी आलू का पराठा, तो कभी गोभी का पराठा खाकर जायका बढ़ जाता है। लेकिन पराठे को घी और तेल के साथ बनाया जाता है। इसे खाकर वजन तेजी से बढ़ता है। एक रोटी में करीब 90 कैलोरीज पाई जाती हैं। वहीं एक सादे पराठे में करीब 120 कैलोरीज पाई जाती हैं। अगर भरवां पराठा खा रहे हैं, तो उसकी कैलोरीज 200 से 250 के बीच हो सकती हैं। इतनी ज्यादा कैलोरीज का सेवन करना सेहत के लिए अच्छा नहीं है। इस लेख में हम आपको बताएंगे, कुछ हेल्दी टिप्स जिसे फॉलो करके आप पराठे का लुत्फ भी उठा पाएंगे और वजन भी नहीं बढ़ेगा। इस विषय पर बेहतर जानकारी के लिए हमने Holi Family Hospital, Delhi की डाइटीशियन सना गिल (Sanah Gill) से बात की।
1. गेहूं की जगह मल्टीग्रेन आटे का इस्तेमाल करें- Use Multigrain Flour
पराठा खाना पसंद है, लेकिन वजन बढ़ने की चिंता है, तो आटे पर गौर करें। गेहूं के आटे से पराठा न बनाएं। आप मल्टीग्रेन आटे का इस्तेमाल करें। जौ, बाजरा और अन्य तरह के अनाजों को मिक्स करके पराठा बनाएं। मल्टीग्रेन पराठे का सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल भी कंट्रोल में रहेगा और वजन भी तेजी से नहीं बढ़ेगा।
2. स्टफिंग में शामिल करें सब्जियां- Add Vegetables in Stuffing
ठंड के मौसम में गर्म-गर्म आलू के पराठे या पनीर के पराठे खाने का मन सभी का होता है। लेकिन एक आलू पराठे में 180 से 200 कैलोरीज हो सकती हैं। वहीं एक पनीर पराठे में करीब 200 से 250 कैलोरीज हो सकती हैं। इस तरह पराठे खाएंगे, तो वजन तेजी से बढ़ेगा इसलिए आपको स्टफिंंग में सब्जियों की मात्रा को ज्यादा रखना चाहिए। पालक, धनिया, बीन्स, मूली और गाजर जैसी सब्जियों के साथ आलू या पनीर डालकर पराठा बनाएं। इस तरह आप अपना पसंदीदा पराठा भी खा पाएंगे और वजन भी नहीं बढ़ेगा।
3. रिफाइंड ऑयल का इस्तेमाल न करें- Avoid Refined Oil
पराठे को हेल्दी रखने के लिए रिफाइंड ऑयल की जगह ऑलिव ऑयल का इस्तेमाल करें। रिफाइंड ऑयल का सेवन करने से फैट की मात्रा जल्दी बढ़ती है। इसलिए ऐसे तेल का चयन करें जो सेहत के लिए फायदेमंद हो। आप सूरजमुखी का तेल, एवोकाडो ऑयल, तिल का तेल और नारियल तेल का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
4. पराठे की ज्यादा मात्रा न लें- Avoid Eating Large Quantity
डाइटीशियन सना ने बताया कि अपनी मनपसंद चीज खाने में बुराई नहीं है। लेकिन मनपसंद चीज शरीर को नुकसान तब पहुंचाती है जब आप मात्रा पर ध्यान नहीं देते। एक साथ दो-तीन पराठे खा लेंगे, तो वजन बढ़ेगा। इसलिए छोटे साइज का एक पराठा खाएं। भूख लगने पर पराठे के साथ दही का सेवन कर सकते हैं। मात्रा कम रखेंगे, तो कभी-कभी मनपसंद चीजों को खाने से परहेज नहीं करना पड़ेगा।
इसे भी पढ़ें- डाइजेस्टिव बिस्किट या पराठा, नाश्ते में क्या खाना होता है ज्यादा फायदेमंद? एक्सपर्ट से जानें
5. पराठा खाने से पहले सलाद खाएं- Add Salad in Diet
पराठे को हेल्दी तरीके से खाना चाहते हैं, तो डाइट में पानी और सलाद को शामिल करें। पराठे खाने से एक घंटे पहले और एक घंटे बाद पानी का सेवन करें। साथ ही पराठा खाने से पहले एक प्लेट सलाद खाएं। इस तरह आप ज्यादा पराठे नहीं खाएंगे और वजन कंट्रोल में रहेगा क्योंकि पेट भरा हुआ महसूस होगा। किसी भी चीज को खाने की क्रेविंग होने पर आप यह तरीका इस्तेमाल कर सकते हैं।
उम्मीद करते हैं आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें।
Read Next
वेट लॉस जर्नी के दौरान बाहर का खाना खाने की हो रही है क्रेविंग, तो एक्सपर्ट से जानें 5 हेल्दी ऑप्शन
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version