पेट की गैस से रहते हैं परेशान तो नाश्ते में खाएं अजवाइन के पराठे, जानें इसके 3 फायदे और रेसिपी

Healthy Breakfast: अजवाइन का पराठा उन लोगों के लिए बेहद हेल्दी है जो कि सुबह गैस बनने के कारण नाश्ते से बचते हैं। जानते हैं इसकी रेसिपी और फायदे। 
  • SHARE
  • FOLLOW
पेट की गैस से रहते हैं परेशान तो नाश्ते में खाएं अजवाइन के पराठे, जानें इसके 3 फायदे और रेसिपी


एक हेल्दी नाश्ता दिन को हेल्दी शुरुआत देने का काम करता है। पर कई बार लोग नाश्ता खाने से बचते हैं। ये कई कारणों से हो सकता है जैसे कि देर रात में खाना खाने के कारण, अपच के कारण, गैस के कारण और सुबह उठने के बाद मतली महसूस होने के कारण। लेकिन इस तरह से नाश्ते को छोड़ना आपके शरीर के लिए सही नहीं है। दरअसल, इससे आपके शरीर को नाश्ता ना करने की आदत लग सकती है जिससे आपका मेटाबोलिज्म धीमा हो सकता है और इसका प्रभाव आपके लंच और डिनर पर दिख सकता है। ऐसे में जब आपको पेट से जुड़ी ये तमाम दिक्कतें हो तो, आप अजवाइन के पराठे का सेवन कर सकते हैं। जी हां, अजवाइन के पराठे (Ajwain paratha) को आप अजवाइन की पत्तियों से भी बना सकते हैं या फिर आप अजवाइन के बीजों से भी ये पराठा तैयार कर सकते हैं। तो, आइए जानते हैं अजवाइन के पराठे की रेसिपी और फायदे। 

 Insideajwainleavesandseeds

Image credit: freepik

अजवाइन पराठा रेसिपी-Ajwain paratha recipe in hindi

  • -अजवाइन का पराठा बनाने के लिए सबसे पहले 2 कटोरी आटा लें।
  • -इसमें कटी हुई बारीक अजवाइन के पत्ते डालें या फिर 2 चम्मच अजवाइन के बीज डालें।
  • -एक छोटा चम्मच नमक डालें।
  • -2 चम्मच देसी घी डालें।
  • -आप चाहें तो इसमें स्वाद के लिए बारीक कटी हुई प्याज,  हरी मिर्च और लहसुन भी डाल सकते हैं।
  • -अब रोटी के जैसा आटा तैयार करते हैं, वैसे ही इस पराठे का आटा तैयार कर लें।
  • -अब छोटी-छोटी लोई बनाएं और फिर इससे पराठा बनाएं।
  • -इसे चटनी और दही के साथ खाएं। 

इसे भी पढ़ें: मेथी और अजवाइन का पानी पीने से सेहत को मिलते हैं ये 5 फायदे, जानें बनाने का तरीका

अजवाइन पराठा खाने के फायदे- Ajwain paratha benefits

1. सर्दियों में शरीर गर्म रखता है

सर्दियों में अजवाइन का पराठा खाना बेहद ही फायदेमंद है। इसलिए कि इसकी तासीर गर्म होती है जो सर्दियों में शरीर को गर्म रखने का काम करता है। दूसरा कि इसका एंटीऑक्सीडेंट गुण इम्यूनिटी बूस्ट करता है और  शरीर को मौसमी संक्रमण से बचाने में मददगार है।  अजवाइन बलगम को आसानी से बाहर निकालकर बंद नाक की समस्या से बचाव में मदद करता है। साथ ही ये अस्थमा और ब्रोंकाइटिस जैसी सांस की बीमारियों के मरीजों के लिए भी फायदेमंद है। तो, इस तरह सर्दियों में इसे खाना सर्दी-जुकाम से बचने का एक उपाय हो सकता है। 

 Insideajwainparatha

Image credit: Indian Veggie Delight

2. गैस और बदहजमी की समस्या को दूर करता है

गैस और बदहजमी के लिए अजवाइन हमेशा से ही एक कारगर उपाय रहा है। ऐसे में जिन लोगों को सुबह उठते ही गैस और रात के खाने के कारण बदहजमी की समस्या हो जाती है उनके लिए अजवाइन के पराठे खाना बेहद ही फायदेमंद है। पहले तो इसे खाने से आपके पाचक एंजाइम्स एक्टिवेट हो जाते हैं और आसानी से खाना पचाने में मदद करते हैं। उसके बाद ये पेट के पीएच को बैलेंस करता है और मेटाबोलिज्म को ठीक करने में मदद करता है। इस तरह से गैस और ब्लॉटिंग की समस्या को दूर करता है। 

3. प्रेग्नेंसी में मतली दूर करता है

प्रेग्नेंसी में अजवाइन के पराठे (ajwain paratha in pregnancy) बहुत ही फायदेमंद है। दरअसल, प्रेग्नेंसी में महिलाओं को मॉर्निंग सिकनेस हो जाती है। इसमें अक्सर मतली और उल्टी महसूस होती है। अजवाइन के पराठे का स्वाद टेस्ट बड को बेहतर बना कर इसे रोकता है। साथ ही ये प्रेग्नेंसी में गैस की समस्या को भी दूर करता है। बस ध्यान रहे कि आपको इसे ज्यादा नहीं खाना है। बस एक या दो पराठे खाएं।

इसे भी पढ़ें: क्या आप सप्ताह में एक दिन भी दाल नहीं खाते? जानें दाल न खाने के संभावित नुकसान

बता दें कि 1 अजवाइन के पराठे में लगभग 70 से 80 कैलोरी (ajwain paratha calories) होती है जो कि नाश्ते के लिए पर्याप्त है।  इसे वजन घटाने वाले लोग भी आराम से खा सकते हैं और डायबिटीज में भी ये फायदेमंद है। ऐसा इसलिए कि अजवाइन के पत्ते या बीज ब्लड शुगर को रेगुलेट करने में मदद करते हैं। इसके अलावा जिन लोगों को सर्दियों में जोड़ों के दर्द या फिर गठिया की समस्या ज्यादा महसूस होती है उनके लिए भी अजवाइन के पराठे खाने बेहद ही फायदेमंद है। तो, अगर आपने आज तक अजवाइन के पराठे नहीं खाएं हैं तो, आपको इसे एक बार जरूर ट्राई करना चाहिए। 

Main images credit: WhiskAffair

Read Next

Year Ender 2021: साल 2021 में लोगों ने सबसे ज्यादा फॉलो किए ये 6 तरह के डाइट प्लान, जानें इनके फायदे

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version