
Winter chilla recipe: सर्दियों में चीला अक्सर लोगों के यहां नाश्ते में बन ही जाता है। चाहे सुबह का नाश्ता हो या शाम का, बच्चे हो या बुजुर्ग सब इसे आराम से खा लेते हैं। पर जब बात हेल्दी चीला रेसिपी की हो रही है तो कुछ टिप्स आपके लिए बेहद कारगर तरीके से काम कर सकते हैं। दरअसल, हर दिन एक ही प्रकार का चीला खाना आपके लिए बोरिंग हो सकता है। ऐसे में एक्सपर्ट के बताए ये 5 प्रकार का चीला आप अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। इस बारे में हमने Ms. Edwina Raj, Head of Services - Clinical Nutrition & Dietetics, Aster CMI Hospital, Bangalore से बात की जिनसे हमने इन तमाम चीला को खाकर मिलने वाली कैलोरी के बारे में भी जानकारी ली और साथ ही जाना इन्हें खाने के फायदे।
इस पेज पर:-
सर्दियों में खाएं ये 5 प्रकार का चीला
Dietician Edwina Raj बताती हैं कि सर्दियों में आप अपनी डाइट में कई प्रकार का चीला शामिल कर सकते हैं लेकिन आपको इस मौसम में हाई प्रोटीन और मौसमी सब्जियं से भरपूर चीले का सेवन करना चाहिए। ऐसे में आप अपनी डाइट में इन्हें शामिल कर सकते हैं जैसे कि
1. बेसन चीला-Besan Chilla
बेसन चीला बनाने में सबसे आसान होता है और इसे खाने से आपका पेट लंबे समय तक भरा हुआ रहता है। खास बात ये है कि ये एनर्जी बूस्टर फूड की तरह काम करता है और नाश्ते में इसे खाने से आपको बड़ी भूख कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है। अब बात कैलोरी की करें बेसन चीला 180-220 कैलोरी होती है। इसमें प्रोटीन और आयरन से भरपूर होता है, मांसपेशियों की मजबूती को बढ़ाता है और आपको लंबे समय तक भरा हुआ रखता है। बेसन चीला बनाने की रेसिपी (Besan chilla recipe) की बात करें तो इसे बनाना बेहद आसान है। इसके लिए
- -आप इसे बेसन को पानी में मिला लें।
- -इस घोल में प्याज, धनिया, हरी मिर्च, टमाटर और मसालों को मिलाएं।
- -नमक मिलाएं
- -तवे पर फैलाकर, दोनों तरफ सेंक लगाकर खाएं।
इसे भी पढ़ें: क्या पेट फूलने की असली वजह है फैटी लिवर? सच जानकर बदल जाएंगे आपके खाने-पीने के तरीके
2. मूंग दाल चीला-Moong dal Chilla
मूंग दाल चीला खाने में काफी टेस्टी होता है। जिनका पेट सही नहीं होता उन्हें भी ये चीला खाना पसंद होता है क्योंकि ये हल्का, पचने में आसान और पेट फूलने को कम करने में मदद करता है। इसके अलावा ये हाई प्रोटीन फूड है जिसमें 150-180 कैलोरी (moong chilla calories) होती है और वेट लॉस करने वाले भी इसे खा सकते हैं। मूंग दाल चीला बनाने के लिए (moong dal chilla recipe)
- -पहले तो आप मूंग दाल को 1 घंटे पहले भीगो कर रखें दें और फिर इसे पतला-पतला पीस लें।
- -इसमें हरी मिर्च, धनिया पत्ता और नमक मिलाएं।
- -डोसे की तरह पकाकर बनाएं।
चीला के प्रकार, कैलोरी और खाने के फायदे
| चीला का प्रकार | कैलोरी | खास पोषक तत्व | खाने के फायदे |
| बेसन चीला | 180-220 कैलोरी | प्रोटीन और आयरन से भरपूर | एनर्जी देने के साथ पेट को लंबे समय तक भरा रखने वाला |
| मूंग दाल चीला | 150-180 कैलोरी | प्रोटीन से भरपूर | पेट के लिए फायदेमंद, हल्का और प्रोटीन की कमी दूर करने में मददगार |
| रागी चीला | 160-200 कैलोरी | कैल्शियम और फाइबर से भरपूर | सर्दियों में हड्डियों और मांसपेशियों के लिए फायदेमंद |
| मेथी चीला | 170-210 कैलोरी | फाइबर, प्रोटीन और खास एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर | इम्यूनिटी बढ़ाने वाला और शुगर कंट्रोल करने में मददगार |
| ओट्स चीला | 180-220 कैलोरी | फाइबर और मल्टीन्यूट्रिएंट्स से भरपूर | एनर्जी देने के साथ दिल के लिए फायदेमंद |
3. रागी चीला-Ragi Chilla
रागी चीला आपको सर्दियों में अपनी डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए। रागी चीला में 160-200 कैलोरी होती है और ये कैल्शियम और फाइबर से भरपूर होता है और हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए अच्छा होता है। इसे खाने से शरीर में गर्माहट बनी रहती है और पोषण की कमी नहीं होती। इसे बनाना (Ragi Chilla Recipe) भी बेहद आसान होता है। इसके लिए
- -आप पहले रागी का आटा लें।
- -इसमें दही, प्याज, टमाटर, हरी मिर्च और मसालों को मिलाकर बैटर बना लें।
- -इसमें नमक मिलाएं और डोसे की तरह बना लें।
इसे भी पढ़ें: क्या अश्वगंधा हड्डियों और जोड़ों के लिए अच्छा है? आयुर्वेदिक डॉक्टर से जानें
4. मेथी चीला-Methi Chilla
मेथी चीला में 170-210 कैलोरी होता है और ये पाचन में सुधार करता है। इसके एंटीऑक्सीडेंट्स रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ातें है और फाइबर ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में मदद करते हैं। आप इसे गेहूं या बेसन के घोल में ताजी मेथी के पत्ते मिलाकर बना सकते हैं। इसे बनाने के लिए (Methi Chilla Recipe)
- -आप बेसन का घोल बना लें और इसमें मेथी के पत्तों को काटकर मिल लें।
- -इसमें हरी मिर्च काटकर मिला लें और थोड़ा सा हल्का मसाला भी ऊपर से छिड़क लें।
- -नमक मिलाएं और फिर इसे डोसे की तरह बनाकर खाएं।
5. ओट्स चीला-Oats Chilla
ओट्स चीला हर किसी के लिए फायदेमंद है। शुगर के मरीज भी इसका सेवन कर सकते हैं। ओट्स चीला फाइबर और कुछ खास पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। इसमें 180-220 कैलोरी होती है जो हृदय स्वास्थ्य के लिए अच्छा होता है और ऊर्जा को स्थिर रखता है। आप इसे बनाने के लिए ओट्स (Oats Chilla recipe) को पीसकर, दही और सब्जियों के साथ मिलाकर, सुनहरा होने तक पकाकर बना सकते हैं।
ये सभी चीले ठंड के मौसम में सरल और प्राकृतिक तरीके से गर्मी, ताकत और अच्छा पाचन प्रदान करते हैं। तो इस बार सर्दियों में आप सुबह और शाम के नाश्ते के लिए इनका चुनाव कर सकते हैं। ये हेल्दी हैं, वेट लॉस में मददगार हैं और इन्हें खाने से पाचन क्रिया भी सही रहती है।
यह विडियो भी देखें
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version
Nov 21, 2025 12:38 IST
Published By : Pallavi Kumari