-1763694382832.webp)
आंतों का स्वास्थ्य हमारे संपूर्ण शरीर के हेल्थ पर गहरा प्रभाव डालता है। पाचन, इम्यून सिस्टम, स्किन, मानसिक स्वास्थ्य, ये सभी हमारे गट माइक्रोबायोम से जुड़े होते हैं। गट में किसी भी तरह की समस्या होने पर हमारी सेहत पर भी इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। इसलिए, गट हेल्थ को बेहतर रखने के लिए हम अपनी डाइट में प्रोबायोटिक से भरपूर फूड्स शामिल करते हैं, जो हमारे गट में अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ावा देता है और पेट से जुड़ी समस्याओं से राहत दिलाता है। प्रोबायोटिक फूड्स में दही और छाछ दोनों ही बहुत महत्वपूर्ण खाद्य पदार्थ माने जाते हैं, जो आंतों को स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाते हैं। लेकिन, अक्सर लोगों के मन में यह सवाल उठता है कि दही या छाछ आंतों के लिए क्या ज्यादा फायदेमंद होता है? आइए इस लेख में दिल्ली की क्लिनिकल डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट रक्षिता मेहरा से विस्तार से जानते हैं।
दही के फायदे
दूध को जमाकर बनाया गया दही एक प्रोबायोटिक फूड है। इसमें लैक्टिक एसिड बैक्टीरिया होते हैं, जो गट में अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ावा देते हैं। दही में प्रोटीन, कैल्शियम, विटामिन बी12 और फास्फोरस जैसे पोषक तत्व होते हैं। दही का सेवन करने से पाचन में सुधार होता है, इम्यून सिस्टम मजबूत होता है। एसिड रिफ्लक्स और हार्टबर्न कम होता है।
इसे भी पढ़ें: क्या सोया चंक्स और सोया चाप गट हेल्थ के लिए सही हैं? जानें न्यूट्रिशनिस्ट से
छाछ के फायदे
छाछ, दही को मथकर तैयार किया जाता है। दही को मथने के बाद उसमें से मक्खन अलग हो जाता है और हल्का, पतला, पाचक लिक्विड बचता है, जिसे हम छाछ के रूप में जानते हैं। छाछ में अक्सर हींग, भुना जीरा, अजवाइन और काला नमक मिलाकर पिया जाता है। छाछ पीने से खाना आसानी से पच जाता है, शरीर को ठंडक मिलती है, गैस, एसिडिटी और कब्ज की समस्या से राहत मिलती है और कैलोरी कम होने से वजन कम करने में मदद मिलती है।
इसे भी पढ़ें: गट हेल्थ सुधारने के लिए महिलाएं खाएं ये 10 चीजें, एक्सपर्ट ने बताए फायदे
-1763694658708.jpg)
दही या छाछ: गट हेल्थ के लिए क्या है बेहतर?
दही और छाछ दोनों ही हमारे स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होते हैं, लेकिन अगर सिर्फ गट हेल्थ की बात करें तो छाछ हल्की, पाचक, हाइड्रेटिंग और जल्दी असर करने वाली होती है। इसलिए आंतों के स्वास्थ्य को बेहतर रखने के लिए यह दही से थोड़ी ज्यादा फायदेमंद मानी जाती है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि दही आपके गट हेल्थ के लिए फायदेमंद नहीं होती है। दही भी आपके गट हेल्थ में अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ाने में अहम भूमिका निभाती है, जो पेट से जुड़ी कई समस्याओं को दूर करने में काफी फायदेमंद होती है। लाभदायक मानी जाती है।
निष्कर्ष
गट हेल्थ को बेहतर रखने के लिए दही और छाछ दोनों फायदेमंद हो सकती है। अगर आप बेहतर पाचन, गैस, एसिडिटी से राहत पाना चाहते हैं तो छाछ पिएं और अगर आप लंबे समय तक गट माइक्रोबायोम को मजबूत करना चाहते हैं और पोषक तत्वों का सेवन करना चाहते हैं तो दही का सेवन करें।
Image Credit: Freepik
यह विडियो भी देखें
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version
Nov 21, 2025 08:42 IST
Published By : Katyayani Tiwari